Tag: #Breking#news#kanpur#up

  • साइंस भी फेल हो गई , ऊपर वाले के आगे

    साइंस भी फेल हो गई , ऊपर वाले के आगे

    बिग ब्रेकिंग : कहा जा रहा है कि….उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने विज्ञान पर सवाल खड़े कर दिए हैं , क्योकि साइंस तो कहती है की कभी भी ऐसा हो ही नहीं सकता, साइंस तो कहती है कि दुनिया में दो व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट और रेटिना कभी एक जैसे नहीं हो सकते, लेकिन कानपुर के नौबस्ता निवासी पवन मिश्रा के जुड़वां बेटों प्रबल और पवित्र के बायोमीट्रिक रिकॉर्ड इस बात को चुनौती दे रहे क्योकि दोनों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे ही हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योकि ये दुनिया का पहला मामला है जब 2 लोगों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे है.

    बच्चों के पिता पवन मिश्रा के अनुसार, उनके दोनों हमशक्ल बेटों के फिंगरप्रिंट और रेटिना बायोमीट्रिक जांच में हूबहू एक जैसे पाए गए हैं. इसी वजह से उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिता का कहना है कि एक बेटे के आधार में बायोमीट्रिक अपडेट कराने पर दूसरे बेटे का आधार कार्ड निरस्त हो जाता है.

    साइंस के जानकार भी इस मामले को भारत में दुर्लभ और संभवतः पहला मान रहे हैं. उनका कहना है कि फिंगरप्रिंट पैटर्न में 55% से 74% तक समानता सामान्य हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह समान होना रिसर्च का विषय है.

  • सपा ने कानपुर में शोहदों से परेशान युवती के आत्महत्या की कोशिश को लेकर साधा निशाना

    सपा ने कानपुर में शोहदों से परेशान युवती के आत्महत्या की कोशिश को लेकर साधा निशाना

    लखनऊ। एक्स पर पोस्ट कर कहा, शोहदों से परेशान होकर एक युवती ने ऑलआउट पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

    भाजपा सरकार में कहां है एंटी रोमियो या 1090 सेवा ?

    भाजपा सरकार ने शोहदों से निपटने वाली 1090 सपा सरकार की योजना को बर्बाद कर दिया और भाजपाई शोहदों को बहन बेटियों महिलाओं की इज्जत लूटने, बलात्कार करने, छेड़खानी और अश्लीलता करने के लिए खुल्ला छोड़ दिया है।

    अब भाजपाई सत्ता के संरक्षण में महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं, छेड़खानी अश्लीलता करते हैं, बलात्कार करते हैं और बहन बेटियां महिलाएं आत्महत्या को मजबूर हैं।

  • पति से झगड़कर गंगा में कूदी, सामने दिखा मगरमच्छ तो रातभर पेड़ पर बैठी रही

    पति से झगड़कर गंगा में कूदी, सामने दिखा मगरमच्छ तो रातभर पेड़ पर बैठी रही

    कानपुर। कभी-कभी छोटी-छोटी बातें जिंदगी को ऐसे मोड़ पर ले आती हैं, जहां से कहानी सीधे किसी फिल्मी जैसी लगने लगती है. कुछ ऐसा ही वाकया कानपुर में हुआ. यहां चाय बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि पत्नी ने आवेश में आकर गंगा नदी में छलांग लगा दी. लेकिन किस्मत का खेल देखिए मरने के लिए कूदी महिला का सामना मगरमच्छ से हो गया और जान बचाने के लिए उसने पास के पेड़ पर चढ़कर पूरी रात वहीं गुजार दी.

  • 41 लाख रुपया की कीमत का माल पुलिस अभिरक्षा से गायब

    41 लाख रुपया की कीमत का माल पुलिस अभिरक्षा से गायब

    जनता की हिफाजत करने वाली पुलिस अपनी मौजूदगी और निगरानी में रखे हुए 41 लाख रुपये की कीमत के माल की हिफाजत नहीं कर पाई है.

    मामला कानपुर के गोविंदनगर थाने से सामने आया है, यहां थाने के माल गोदाम में रखा हुआ लगभग 41 लाख रुपया की कीमत का माल पुलिस अभिरक्षा से गायब है. ऐसे में इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए माल गोदाम की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस कर्मी पर अपने ही थान में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.