Tag: #Breking#news#kenya#india

  • आसमान से गिरा एक अज्ञात, भारी, धातु का रिंग

    आसमान से गिरा एक अज्ञात, भारी, धातु का रिंग

    केन्या के एक गांव में अजीब घटना घटी. यहां आसमान से एक विशालकाय धातु की रिंग जमीन पर आ गिरा. केन्या के दक्षिणी हिस्से में स्थित माकुनी काउंटी के मुकुकु गांव में आकाश से एक बड़ा धातु का छल्ला गिरा. यह धातु का टुकड़ा, जो लगभग 8 फीट (2.5 मीटर) व्यास और करीब 1,100 पाउंड (500 किलोग्राम) वजनी है. आसमान से गिरे विशालकाय लोहे के रिंग को देख आसपास के लोग पहले तो डर गए. क्योंकि यह जलता हुआ जमीन पर गिरा था.

    सूचना मिलते ही केन्या अंतरिक्ष एजेंसी (KSA) ने मौके पर पहुंचकर मलबे को सुरक्षित कर लिया और इसे जांच के लिए एजेंसी की कस्टडी में ले लिया है. हालांकि, हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के विशेषज्ञ और पुनः प्रवेश ट्रैकर जोनाथन मैकडॉवेल ने कहा कि मलबे पर “पुनः प्रवेश के दौरान गर्मी के स्पष्ट सबूत” नहीं दिखे, जिससे यह संभावना भी बनती है कि यह किसी विमान का हिस्सा हो सकता है.

    वहीं, अंतरिक्ष मलबे के विशेषज्ञ डैरेन मैकनाइट ने बताया कि कभी-कभी अंतरिक्ष मलबा किसी सैक्रिफिशियल मास से ढका रहता है, जो जल जाता है और हार्डवेयर पुनःधरती के वायुमंडल में प्रवेश करता है.