Tag: #Breking#news#mahakumbh#accident

  • भ्रामक प्रचार का खण्डन, उपनिरीक्षक की मृत्यु महाकुंभ भगदड़ में नहीं

    भ्रामक प्रचार का खण्डन, उपनिरीक्षक की मृत्यु महाकुंभ भगदड़ में नहीं

    न्यूज/महाकुम्भ नगर : कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह भ्रामक कथन प्रचारित किया जा रहा है कि कुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ के कारण घायल होने से उपनिरीक्षक श्री अंजनी कुमार राय की मृत्यु हो गई थी।

    उक्त संदर्भ में अवगत कराना है कि श्री अंजनी कुमार राय की ड्यूटी भीड़ के दबाव वाले स्थान पर नहीं थी। दिनांक 30-01-2025 को ड्यूटी के दौरान इनकी अचानक तबीयत खराब होने पर इन्हें इलाज हेतु अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्री अंजनी कुमार राय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण होना पाया गया।
    अतः भगदड़ में घायल होने के कारण इनकी मृत्यु होने सम्बन्धी कथन पूर्णतया असत्य है।
    उप निरीक्षक श्री अंजनी कुमार राय के दुःखद निधन से समस्त उ0प्र0 पुलिस परिवार मर्माहत है।
    दिवंगत उ0नि0 को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनों के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

    शत् शत् नमन ।

  • महाकुंभ में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

    महाकुंभ में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

    महाकुंभ में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची,

    महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है. बताया जा रहा है कि झूंसी छतनाग घाट के नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के करीब आग लगी है. कई पंडाल जल गए हैं. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

  • प्रयागराज के मुस्लिम लोगों ने मस्जिदों के दरवाजे खोले

    प्रयागराज के मुस्लिम लोगों ने मस्जिदों के दरवाजे खोले

    प्रयागराज के मुस्लिम लोगों ने मस्जिदों के दरवाजे खोले…,

    फंसे हुए तीर्थयात्रियों को रजाईयां और भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

  • महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

    महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

    BreakingNews: महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें भगदड़ को लेकर रिपोर्ट तलब करने की मांग की गई है.