Tag: #Breking#news#mathura#up

  • राष्ट्रपति करेंगी बांके बिहारी के दर्शन : मथुरा दौरा

    राष्ट्रपति करेंगी बांके बिहारी के दर्शन : मथुरा दौरा

    उत्तर मध्य रेल आगरा मंडल रेल प्रशासन जूटा तैयारी में राष्ट्रपति के 25 सितंबर को संभावित आगमन को लेकर जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। कोसी से लेकर मथुरा जंक्शन के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी के जवान अलग अलग प्वाइंटों पर तैनात किए जाएंगे। राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से वृंदावन रोड स्टेशन पर उतरेंगी। वहां से सड़क मार्ग से जंक्शन पहुंचेंगी। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या आठ पर खड़ी कराई जाएगी। हालांकि अभी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु स्पेशल ट्रेन से वृंदावन रोड स्टेशन पहुंचेंगी। यहां से वह वृंदावन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।

  • ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में रिफलिंग के दौरान तेज धमाका,एक की हुई मौत

    ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में रिफलिंग के दौरान तेज धमाका,एक की हुई मौत

    मथुरा: शहर के BSA कॉलेज रोड पर स्थित एक ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में रिफलिंग के दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    इस ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। धमाका मिश्रित आबादी इलाके मेंथा ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में हुआ।

    घटना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। कैसे बना गैस का गोदाम, जांच कर रही है पुलिस।