लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के 3:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दरोगा और हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि महिला सिपाही घायल हो गई। आगरा के रहने वाले दरोगा प्रदीप कुमार (36), प्रयागराज हासिमपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबल अभय (32) और यही की रहने वाली आरक्षी रूपा कार से लखनऊ जा रहे थे। जिगना गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। सभी को घायल अवस्था में सीएससी जगतपुर पहुंचाया गया जहां पर दरोगा और हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया गया। जगतपुर पुलिस का कहना है कि दरोगा प्रदीप कुमार की तैनाती मेरठ, हेड कांस्टेबल की लखनऊ और महिला सिपाही की तैनाती नोएडा में है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
अलीगढ़ की “सास” सपना और उसके दामाद राहुल के रिश्ते को लेकर 2 दिन तक काउंसिंल चली।
सपना राहुल के साथ रहने को आमादा थी और फिर अंततः उसी के साथ चली भी गई।
मीडिया से दोनों बहुत नाराज है !
मामला;
सपना की बेटी की शादी राहुल से होनी थी, इंगेजमेंट हो चुकी थी और शादी की तारीख 16 अप्रैल तय हो गई थी
इसी बीच बातों-बातों में सपना को राहुल से “लव” हो गया. यह “लव स्टोरी” इतना आगे चली गई कि सपना राहुल के साथ घर से फरार हो गई अपनी बेटी की जिंदगी की परवाह किए बगैर।
पुलिस ने उन्हें नेपाल बिहार बॉर्डर से बरामद किया था।
मेरठ। लोन दिलाने का झांसा देकर दोस्त की गाड़ी में ले गई थी युवती।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दोस्त नवीन से कराया था रेप
रेप की अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करती रही
आरोपी नवीन को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
सोफिया पर शहर में कई स्पा सेंटर चलाने का आरोप
3 महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने किया था केस दर्ज
थाना मेडिकल पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर कोर्ट में किया पेश।