Tag: #Breking#news#mp#india
-

सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
मध्य प्रदेश के रतलाम में आज हो रही ‘एमपी राइज 2025’ कॉन्क्लेव में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री के लिए लगाए गए वाहनों के काफिले में डीजल की जगह पानी भरने का मामला सामने आया. काफिले के लगभग 19 वाहन गुरुवार की रात डीजल भरवाने के लिए ढोसी गांव के पास भारत पेट्रोल पंप पर गए थे. वहां डीजल भरवाने के बाद सभी वाहन कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक चलते-चलते बंद हो गए. वाहन चालकों ने इसकी शिकायत पेट्रोल पंप पर की.
सीएम के काफिले के वाहनों में खराबी की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी वाहनों से डीजल खाली करवाया गया तो उसमें पानी निकला. इससे हड़कंप मच गया. पेट्रोल पंप पर वाहनों के टैंक खोलने से गैरेज जैसे हालात हो गए. इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रक ड्राइवर भी यही शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे.
-

सपना व रानी नाम से रह रही दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भिलाई के बाद अब दुर्ग में भी पकड़ाए..!
जिले में अब तक पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। जो अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे।
एसटीएफ की टीम ने पिछले दिनों भिलाई से तीन बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था।
दुर्ग के जयंती नगर में दो महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ जिले में अब तक पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं।
-

एक बकरे ने दी चार इंसानों की बलि !
“बलि किसकी?” — जब इंसान बकरे की बलि देने निकला, पर बलि इंसान की चढ़ गई। क्या ये ईश्वर का न्याय था ?”
*जबलपुर, मध्य प्रदेश*
*घटना नहीं, एक ईश्वरीय संदेश ?*
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जो कुछ हुआ, वो केवल एक सड़क हादसा नहीं था। यह एक अदृश्य शक्ति की सबसे तीखी टिप्पणी थी – एक ऐसा ‘न्याय’ जो इंसानी सोच से परे है।
एक परिवार, धार्मिक आस्था के तहत बकरे की बलि देने के बाद लौट रहा था। गाड़ी में बकरा और मुर्गा दोनों थे। रास्ते में गाड़ी नदी में गिर गई। चार इंसान मारे गए, मुर्गा भी नहीं बचा… लेकिन बकरा पूरी तरह सुरक्षित निकला।
*क्या ये महज़ संयोग है?*
या ये वही है जो भारतीय दर्शन सदियों से कहता आया है —
“जिसका जो होना है, तय है।”*जब बलि उलट गई — और ईश्वर ने अपनी मर्ज़ी दिखाई*
इंसान सोचता रहा कि वह नियति का मालिक है। वह तय करता रहा कि किसकी बलि दी जाएगी और किसकी जान बख्शी जाएगी।
लेकिन नियति ने उस दिन कुछ और तय कर रखा था।
• बलि बकरे की होनी थी,
लेकिन बकरा बच गया।
• जान बचनी थी इंसानों की,
लेकिन चार लोग डूबकर मर गए।कहने को इंसान बलि देने निकला था, लेकिन बलि उसी की चढ़ गई।
क्या यह ईश्वर की लीला थी?
क्या यह घटना उस “सुपर पॉवर” की चेतावनी थी जो कहती है:
“तुम्हें लगता है तुम किसी की किस्मत लिख सकते हो? नहीं, किस्मत वही होती है जो मैं तय करता हूं।”
यह वही संदेश है जो महाभारत से लेकर आज तक हमारे दर्शन में बार-बार आता रहा है:
• जो जीव बचने वाला है, वह आग में भी नहीं जलेगा।
• और जिसकी मरण-रेखा लिख दी गई है, वह पानी में भी नहीं बचेगा।इस घटना को आप चाहे किसी भी एंगल से देखें — तर्क, विज्ञान, हादसा या अंधविश्वास — लेकिन अंत में एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है:
मनुष्य चाहता था कि बलि बकरे की हो।
लेकिन ईश्वर ने तय किया कि बलि मनुष्य की होगी।क्या यह संकेत नहीं कि अब वक्त है कि हम आस्था और अंधविश्वास के बीच का फर्क समझें?
क्या यह समय नहीं कि हम अपनी सीमाओं को स्वीकारें और उस परमशक्ति के निर्णयों को समझने का प्रयास करें?
इस घटना ने साबित कर दिया कि हम चाहें जो भी योजना बनाएं, अंतिम निर्णय सुपर पॉवर, ईश्वर, कायनात या डेस्टिनी का ही होता है।
और उस दिन, नदी में बकरे ने नहीं, मनुष्यों ने बलि दी थी।
-

एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
राजधानी भोपाल के काटजू अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया. अस्पताल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया हो. डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से दो बच्चे स्वस्थ हैं, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.
डॉक्टरों ने बताया कि महिला को गर्भावस्था के सातवें महीने में ही लेबर पेन शुरू हो गया था. इसके बाद आपात स्थिति में सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई गई. जन्म के समय चारों बच्चों का वजन सामान्य से कम था, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. गंभीर हालत वाले दो नवजातों को वार्मर में रखा गया है, ताकि उनकी सेहत को स्थिर किया जा सके.
अस्पताल की मेडिकल टीम बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. हर घंटे बच्चों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे सीनियर डॉक्टरों को भेजा जा रहा है.
डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ घंटे बच्चों की सेहत के लिए बेहद अहम हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि सभी नवजात स्वस्थ हो सकें.
-

मानवता को शर्मसार करने वाली खबर
भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवीयता को शर्मसार कर दिया है. यहां एक बेटा-बहू अपनी बूढ़ी और बीमार मां को घर में बंद कर दूसरे शहर चला गया. पीछे से भूखी-प्यासी मां ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, बेटा अरुण मानसिक रुप से कमजोर है. अरुण ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वो घर पर ताला डाल सपरिवार उज्जैन आ गया है. मां की स्थिति से वाकिफ बड़े भाई ने किसी को मां को देखने के लिए घर भेजा तो पता चला कि मां दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं.





