“छत्तीसगढ़ के रायपुर और बेलासपुर में सिंधी कर रहे आंदोलन
अपमान करने वाले के खिलाफ तहरीर देंगे समाज के लोग, की बैठक”
गोरखपुर। ईष्ट देव के अपमान पर सिंधी समाज में उबाल है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बेलासपुर में समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं। रायपुर में क्रांतिकारी सेना प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के बाद सिंधी समाज पूरे देश के हर जिले में एफआइआर दर्ज कराने के लिए आंदोलन शुरू करने जा रहा है।
शनिवार को सिंधी सभा की सूरजकुंड में बैठक हुई। अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि अमित बघेल द्वारा दिया गया बयान न सिर्फ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है वरन समाज में जातीय वैमनस्य और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास भी कर रहा है। छत्तीसगढ़ शांति और सद्भाव का प्रदेश है, ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणी अस्वीकार्य है। पूरे देश में अमित बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी से मुलाकात कर तहरीर दी जाएगी और एफआइआर दर्ज कराने का अनुरोध किया जाएगा। कहा कि सिंधी समाज देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है। ऐसे में समाज के लोगों को पाकिस्तानी कहा गया। हमने पाकिस्तान न जाने कब का छोड़ दिया और भारत माता के लिए समर्पित हो चुके हैं। हमारे आराध्य और समाज पर टिप्पणी हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान राजेश कारवानी, विक्की कुकरेजा, अमित केसवानी, राकेश जुमनानी, विनोद मृगवानी, गेंदा सिंह, इंदु बजाज, हरीश तुलसानी आदि मौजूद रहे।
“पाकिस्तान का कर रहे थे गुणगान- PM मोदी और हिंदुओं को दे रहे थे गाली”
भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने में लगी हुई है। वहीं, देश के ही कुछ गद्दार पाकिस्तान प्रेमी बने हुए हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। इंदौर, सीहोर और डिंडौरी जिलों में ऐसे लोगों ने सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो शेयर किया। इसके बाद आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई की गई।
पहला मामला इंदौर से है। जहाँ मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी में कर्मचारी मोहम्मद जावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यहाँ तक की ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए और कहा कि एक रात में सारा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। करणी सेना की FIR पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
दूसरा केस सीहोर में सरकारी शिक्षिका शहनाज परवीन के अपमानजनक वीडियो जारी करने का है। वीडियो में शहनाज पाकिस्तान फौज की सलामती की दुआ माँग रही है और उनकी सराहना करती है। वीडियो वायरल होते ही SDM के आदेश के बाद शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया।
वहीं, डिंडौरी जिले में आदर्श कॉलेज की गेस्ट लेक्चरर डॉ. नसीम बानो ने व्हाट्सएप पर सीताहरण से संबंधित भड़काऊ स्टेटस लगाया। साथ पहलगाम हमले को लेकर व्हाट्सएप पोस्ट पर लिखा था कि आतंकवादियों के धर्म पूछझकर गोली मारने और जय श्री राम के नारे लगवाकर मारने में कोई अंतर नहीं है। बानो पर धार्मिक भावनाएँ भड़काने के आरोप में पुलिस से शिकायत की गई।