बिग ब्रेकिंग: तिब्बत में आए तेज भूकंप में 9 की मौत, दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में भी झटके महसूस,
बिहार में भूकंप (Earthquake) की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई. समस्तीपुर, मोतिहारी में समेत कई इलाकों में सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर धरती कांपने लगी.
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के झटके (Delhi NCR Earth Quake) महसूस किए गए हैं. बिहार, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर धरती कांप गई. भूकंप का केंद्र नेपाल का लोबुचे रहा. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 रही. इसका असर भारत में दिल्ली, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल तक देखा गया. न्यूज एजेंसी एएफपी ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया कि आज नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 9 लोगों की मौत हो गई. लेकिन इसका असर भारत में भी कई जगहों पर देखा गया. भूकंप के झटके बिहार, असम और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर महसूस किए गए.