Tag: #Breking#news#NER#gorakhpur

  • यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा है खिलवाड़

    यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा है खिलवाड़

     “यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा है खिलवाड़” लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में कोच अरेंजमेंट प्रशासन द्वारा बदल दिए जाने से एसी स्टाफ अंतिम कोच तक नहीं पहुंच पा रहा है। एसी मैकेनिक स्टाफ ने अपनी समस्याएं महामंत्री विनोद राय को बताया,

     लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस सवारी गाड़ियों में प्रशासन द्वारा कोच अरेंजमेंट को बदल देने से सेफ्टी एवं फेलियर अटेंड करने की समस्या उत्पन्न हुई है। इसका निराकरण शीघ्र कराया जाएगा- विनोद राय महामंत्री PRKS एवं AGS NFIR,

    आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में एसी मैकेनिक स्टाफ ने एकत्रित होकर अपनी समस्याओं से महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाल ही में लंबी दूरी के मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का कोच अरेंजमेंट बदलकर पावर कार के बाद जनरल कोच लगा दिया गया है, जिससे सेफ्टी और फैलियर अटेंड करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पावर कार में ही ऐसी स्टाफ रहता है वहां से उसे पूरी गाड़ी के फैलियर को देखना पड़ता है जनरल कोच में भीड़ की वजह से उसे पार कर पीछे अन्य कोच में जाना संभव नहीं होता है तथा कुछ जनरल कुछ इंटरकनेक्ट भी नहीं होते जिससे गाड़ी के किसी स्टेशन पर रुकने का इंतजार करना पड़ता है।जिससे ए सी मैकेनिक स्टाफ को पीछे तक पहुंचने में समय लग रहा हैं एवं ए सी या स्लीपर कोच में फैलियर को अटेंड करने में समय अधिक लगने पर प्रशासन ए सी मैकेनिक को गलती ना होने के बावजूद दंडित कर रहा है। एसी मैकेनिक स्टाफ ने बताया कि अन्य किसी आपातकालीन स्थिति में कोच को अटेंड करने मैं कठिनाई आएगी जिससे सीधे सुरक्षा बाधित होगी।
    इस पूरे प्रकरण पर महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक महोदया को पत्र लिखकर अवगत कराया है एवं जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर डॉक्टर एम राघवैया, COM,PCEE,Sr DE से बात किया तथा पूरे प्रकरण से अधिकारी गण को अवगत कराया। अधिकारी गण ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे प्रकरण को देखकर तत्काल हल किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री फिरोज़ उल हक शमशाद अहमद दीपक चौधरी ओ पी सिंह मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी देवेश सिंह राकेश श्रीवास्तव अभिषेक गुप्ता अवध बिहारी पांडे मनीष चौधरी देवेश सिंह संजय श्रीवास्तव राजेश शर्मा कमलेश्वर शर्मा दिग्विजय सिंह चैतन्य कुमार, मोहन सिंह, दिनेश कुमार, कंचन लाल मुकेश कुमार प्रदीप संदीप सिंह रंजीत कुमार लव कुश वर्मा कमलेश्वर शर्मा कृष्ण पंकजएवं सैकड़ो की संख्या में एसी मैकेनिक उपस्थित रहे।