Tag: #Breking#news#political#india

  • थाईलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हुआ अभूतपूर्व स्वागत

    थाईलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हुआ अभूतपूर्व स्वागत

    बैंकॉक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखी-गुजरात का गरबा और स्थानीय थाई समुदाय के मंत्र

    सिख समुदाय ने स्वर्ण मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

     जैन समुदाय ने नवजार मंत्र प्रस्तुत किए।

    इस्कॉन समुदाय ने गीता भेंट की और रामायण का प्रदर्शन देखा।

  • बता दिया कुरान में क्या है तो मार हो जाएगी…मार !

    बता दिया कुरान में क्या है तो मार हो जाएगी…मार !

    “मैं कुरान पढ़ के बताऊं उसमें क्या लिखा है, अगर बता दिया तो मार हो जाएगी मार।”

    ये हिन्दुओं की मानवता है कि वो कुरान पढ़कर उसे एक्सपोज नहीं करता : राधामोहन दास अग्रवाल, भाजपा सांसद।

  • डीलिमिटेशन के मुद्दे पर बंटा साउथ और नॉर्थ इंडिया

    डीलिमिटेशन के मुद्दे पर बंटा साउथ और नॉर्थ इंडिया

    डिलिमिटेशन के मुद्दे पर इस समय साउथ और नॉर्थ इंडिया बंटा हुआ नजर आ रहा है. 2026 के बाद होने वाले परिसीमन को लेकर साउथ के कई राज्यों में डर है कि उन्हें इसका घाटा हो सकता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आंध्र प्रदेश की विजयनगरम लोकसभा सीट से टीडीपी सांसद अप्पलनैडू कलिसेट्टी महिलाओं को तीसरे बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

    अप्पलनैडू कलिसेट्टी वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि तीसरा बच्चा पैदा करने वाली हर महिला को उपहार दिया जाएगा. लड़का पैदा होता है तो गाय और लड़की पैदा होती है तो 50 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे.

    टीडीपी सांसद कलिसेट्टी ने कहा कि वह अपने सैलरी से महिलाओं को इनाम देंगे. कलिसेट्टी का वीडियो टीडीपी नेता और एक्टिविस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. इस फैसले को महिलाओं और उनके समर्थकों द्वारा क्रांतिकारी निर्णय बताया जा रहा है.

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे शामिल हुए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे शामिल हुए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में

    कुशीनगर। आज कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर , विधानसभा पडरौना अन्तर्गत पिपरा बाजार, कोटमाता स्थान (खजुरिया) में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

    उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा श्री विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजन जायसवाल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री वरूण राय जी सहित मण्डल अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण ,पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने केन्द्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप आप

    मल्लिकार्जुन खरगे ने केन्द्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप आप

    दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केन्द्र सरकार पर SC, ST, OBC और Minority वर्ग के युवाओं की छात्रवृत्तियों मेऔ भारी कटौती का आरोप लगाया है !

    पीएम नरेंद्र मोदी को संदर्भित एक पोस्ट में श्री खरगे ने आरोप लगाया है कि देश के SC, ST, OBC और Minority वर्ग के युवाओं की छात्रवृत्तियों को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है. उन्होंने एक डाटा भी पोस्ट किया है.

    खरगे ने लिखा कि ये शर्मनाक सरकारी आँकड़े बताते हैं कि सभी वज़ीफों में मोदी सरकार ने लाभार्थियों की भारी कटौती तो की है, साथ ही औसतम साल-दर-साल 25% फंड भी कम ख़र्च किया है.

    जब तक देश के कमज़ोर वर्ग के छात्रों को अवसर नहीं मिलेगा, उनके हुनर को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, तब तक हम अपने देश के युवाओं के लिए नौकरियां कैसे बढ़ा पाएंगे ?

    आपका “सबका साथ, सबका विकास” का नारा, रोज़ाना कमज़ोर वर्गों के अरमानों का मज़ाक उड़ाता है !

     

  • ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू फैमिली को झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन

    ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू फैमिली को झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन

    ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू फैमिली को झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन

     जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है।

     इस मामले में दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए लालू यादव और उनके बेटा-बेटी समेत सभी आरोपियों को समन भेजा है।

    राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी हेमा यादव और बेटे तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया है. बता दें कि CBI ने लालू यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी।