Tag: #Breking#news#politics#india

  • समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विवादित बयान दिया है कि कुंभ का पानी सबसे ज्यादा गंदा है

    समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विवादित बयान दिया है कि कुंभ का पानी सबसे ज्यादा गंदा है

    उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ पर सियासत जारी है. मुद्दा संसद में भी उठ चुका है. इस बीच समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विवादित बयान दिया है. सपा सांसद ने संसद परिसर में पत्रकारों के बात करते कुंभ के पानी को सबसे ज्यादा गंदा बताया है.

    जया बच्चन ने कहा सदन में इस समय जलशक्ति विभाग गंदे पानी पर चर्चा कर रहा है. इस समय पानी सबसे ज़्यादा प्रदूषित कहां है? यह कुंभ में है. (भगदड़ में मरने वालों के) शव नदी में फेंके गए हैं, जिसके कारण पानी प्रदूषित हो गया है. वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लाशें गंगा में फेंक दी गईं और वहीं पानी लोगों तक आ रहा है.

  • अजमेर शरीफ दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर पर रोक लगाने की मांग

    अजमेर शरीफ दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर पर रोक लगाने की मांग

    अजमेर शरीफ दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर पर रोक लगाने की मांग, कल कोर्ट में सुनवाई

    ख्वाजा की दरगाह को शिव मंदिर होने का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री पद द्वारा चादर भेजने से हमारा केस प्रभावित होगा. इसलिए चादर भेजने पर रोक लगनी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू चार जनवरी को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर पेश करेंगे।

  • प्रधानमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी चादर तो हो गया कोर्ट केस

    प्रधानमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी चादर तो हो गया कोर्ट केस

    प्रधानमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी चादर तो हो गया कोर्ट केस, पीएम मोदी के खिलाफ आया हिंदू संगठन.अब होगा नया बवाल,

     प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजे जाने के खिलाफ हिंदू सेना ने अजमेर जिला न्यायालय में याचिका दायर की है और चादर पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

      हिंदू सेना द्वारा दायर याचिका पर आज यानी शनिवार को अजमेर के सिविल जज मनमोहन चंदेल की अदालत में सुनवाई होगी।

      हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से चादर भेजे जाने से हमारा केस प्रभावित होगा, इसलिए चादर भेजने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।