Tag: #Breking#news#road accident#gorakhpur#up

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम दर्शन से लौटते वक्त अर्टिगा कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, 6 हुए घायल

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम दर्शन से लौटते वक्त अर्टिगा कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, 6 हुए घायल

    गोरखपुर | रविवार सुबह गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार रमाशंकर शर्मा पुत्र भागवत शर्मा, निवासी पटहेरवा, थाना कुशीनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो बच्चों को भी आंशिक रूप से चोटें आई हैं।

    हादसा खजनी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब अर्टिगा कार (UP 52 BH 3555) खाटू श्याम से दर्शन कर लौटते वक्त लिंक एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार में ओवरटेक करते समय सामने चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी असंतुलित होकर ट्रक से सीधे जा भिड़ी, जिससे वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

    हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    घायलों की पहचान साहिल, आशीष शर्मा, मंजू देवी, नीलम शर्मा , पूनम देवी और रेनु देवी के रूप में हुई है। इन सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अर्टिगा में सवार दो बच्चे  अदिति शर्मा, आयु 5 वर्ष और आयुष शर्मा, आयु 14 वर्ष, पुत्र जितेंद्र शर्मा, को मामूली चोटें आई हैं।

    हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रमाशंकर अपने परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर निकले थे और खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से गांव में भी शोक की लहर फैल गई।

    पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना मानी जा रही है।

    यह दर्दनाक दुर्घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे को प्रदर्शित करती है, जिसने एक धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया।

  • हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने 7 को कुचला

    हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने 7 को कुचला

    मां-बेटी सहित 3 की मौत, 4 गम्भीर रूप से घायल

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे सों रहे एक ही परिवार के 7 लोगों को रौंद दिया। बालापार- पिपरिया रोड पर रघुनाथपुर भगवानपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहें एक ही परिवार के 7 लोगों को रौंद दिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां सायदा खातून पत्नी मैनुद्दीन ,सुफिया पुत्री मैनुद्दीन, राबिया पुत्री हकीमुद्दीन निवासी भगवानपुर ऊर्फ रघुनाथपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

    दुर्घटना के बाद कार सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर कार को वहां से चौकी पर पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक रघुनाथपुर भगवानपुर गांव में बालापार टिकरिया रोड के किनारे सायदा खातून का मकान है। परिवार के सभी सदस्य गर्मी की वजह से घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई लगाकर सों रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार से आ रही कार ने सो रहे सभी लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं कार में सवार चार लोग भागने लगे, जिसमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि “हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैं। घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।