Tag: #Breking#news#roadaccident#gorakhpur

  • सड़क हादसा, ट्रेलर और रोडवेज बस में टक्कर, महिला की मौत

    सड़क हादसा, ट्रेलर और रोडवेज बस में टक्कर, महिला की मौत

    “ट्रेलर में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, 5 घायल”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के बाघगाड़ा गोरखपुर-वाराणसी हाईवें पर गुरुवार को भोर में करीब 5:20 बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

    मृतका की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी रिंकी सिंह पत्नी अरुण सिंह के रूप में हुई है। हादसे में उनके पुत्र 18 वर्षीय आदर्श सिंह घायल हैं।

    प्रयागराज से दोहरीघाट डिपों की बस गोरखपुर आ रही थी। नौसड़ चौकी क्षेत्र के बाघागाड़ा पहुंचने पर वहां खड़ी ट्रालर में बस पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस के चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। बस का बायां हिस्सा ट्रेलर में रगड़ते हुए उसके बराबर तक आ गया। बायीं ओर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से दो लोगों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

    *हादसे से मच गई चीख-पुकार*

    यह हादसा सुबह लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ। बस की ट्रेलर में टक्कर के साथ ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अपने गंतव्य से लगभग 19 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। कुछ यात्री सो रहे जबकि कुछ अब उतरने की तैयारी में जुट गए थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों को बाहर निकाला।

    *शादी में शामिल होने आ रही थी महिला*

    महिला गोरखपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आ रही थी। साथ में दो बच्चे भी थे। देवरिया निवासी रीतेश पुत्र सत्यदेव भी इस हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • कार ने मारी ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, ई रिक्शा चालक की मौत

    कार ने मारी ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, ई रिक्शा चालक की मौत

    शाहपुर इलाके के असुरन स्थित विष्णु मंदिर के पास देर रात 12 बजे कार चालक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी जिससे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई |
    जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के थाना गौरी बाजार छपिया निवासी गुड्डू गौड़ (45) एम्स थाना के नंदानगर कालोनी में किराए के कमरे लेकर रहता था तथा ई रिक्शा चलाता था | मंगलवार की देर रात खजांची के तरफ से ई रिक्शा में सवारी लेकर आ रहा था उसी दौरान असुरन के तरफ से एक लाल रंग की ब्रेजा कार को तेज रफ्तार में चलाता हुआ कार चालक आ रहा था, कार चालक ने ई रिक्शा में काफी जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद ई रिक्शा चालक की मृत्यु हो गई|