Tag: #Breking#news#roadaccident#gorakhpur#up

  • कार व बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार चार लोगों की हुई मौत

    कार व बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार चार लोगों की हुई मौत

    “कार से टक्कर होने के बाद बाइक के उड़ गए परखच्चे”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज के इलाके में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सिधुआपार गांव के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतकों में राहुल सुनील प्रदुम्न और अरविंद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार थे।

    गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर बड़हलगंज में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मृत्यु हो गई। यह सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और अपाचे बाइक से अपने घर सिधुआपार के गरथौली टोले की ओर लौट रहे थे। तभी शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए।

    शनिवार की सुबह गरथौली टोला, सिधुआपार गांव के सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्र हरिश्चंद्र और राहुल कुमार पुत्र करन एक ही बाइक से फोरलेन के रास्ते घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाइवे पार कर सिधुआपार जाने के लिए मुड़े, उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

    दुर्घटना स्थल पर ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    रास्ते में ही राहुल की भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया।

    बड़हलगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, स्वजनों में कोहराम मच गया। सुनील की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो बेटियां हैं। वहीं घायल राहुल की 1 जून को सगाई तय थी, जिससे परिवार के सपने चकनाचूर हो गए। अरविंद कुछ ही दिन पहले बैंकाक से घर लौटा था।

  • ट्रक, ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत, सात घंटे जाम रहा हाइवें

    ट्रक, ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत, सात घंटे जाम रहा हाइवें

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज क्षेत्र के कोहड़ाभावर गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर गुरुवार की रात 12 बजे ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया। हादसे के लगभग सात घंटे बाद थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाकर जाम खुलवाया।

    जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के सुधियांनी भरसार गांव निवासी दिनेश कुमार (40) देवरिया से ट्रेलर लेकर बड़हलगंज की तरफ आ रहा था। कोहड़ाभावर गांव के सामने बड़हलगंज की तरफ से आ रहे ट्रक से उसके ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक दिनेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

    घटना के पूर्व दस बजे से ही बड़हलगंज-देवरिया मार्ग पर जाम लग गया था। इस बीच ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर व ट्रक में टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बिहार की तरफ से बड़हलगंज होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाले ट्रेलरों की लाइन लग जा रही है। जो जाम का मुख्य कारण बन रहा है। इधर सप्ताह भर से प्रतिदिन बड़हलगंज-देवरिया मार्ग पर जाम लग रहा है। हालाकि सरयू नदी पर फोरलेन से आवागमन के लिए नया पुल बन गया है बावजूद बड़े बड़े ट्रेलर का आवागमन देवरिया-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग से ही हो रहा है।