रूस और यूक्रेन के बीच बीतें तीन साल के अधिक समय से चल रहे युद्ध में अब जल्द नया मोड़ आने की संभावना है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह गुरुवार को तुर्की के इस्तांबुल शहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर सीधी बातचीत करने के लिए तैयार हैं.
ज़ेलेंस्की के तरफ से यह प्रस्ताव तब आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि वह पुतिन की ओर से की गई बातचीत की पेशकश को तुरंत स्वीकार करें. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत कर एक स्थायी शांति समझौता का प्रस्ताव रखा था. यह घटनाक्रम बीते 48 घंटों में यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं द्वारा सोमवार से 30 दिन के संघर्षविराम की अपील के बाद सामने आया. यह ऐसा पहला मौका होगा जब 2022 के बाद रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच सीधे तौर पर बातचीत होगी. इससे पहले कूटनीतिक चैनल के जरिए संघर्षविराम को लेकर कई बातचीत हुई.
रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।
पुतिन ने कहा, “रूस ने 2022 में वार्ता नहीं तोड़ी। यह कीव था। फिर भी हम प्रस्ताव कर रहे हैं कि कीव बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी वार्ता फिर से शुरू करे। सब कुछ के बावजूद, हम कीव अधिकारियों को गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने की पेशकश करते हैं।”
साथ ही उन्होंने ने कहा, “रूस ने बार-बार युद्ध विराम की पहल की है। कीव के अधिकारियों ने हमारे किसी भी युद्ध विराम प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। घोषित युद्ध विराम के तीन दिनों के दौरान, कीव ने रूसी सीमा पर हमला करने के पांच प्रयास किए हैं।