Tag: #Breking#news#sports
-

IND vs AUS: ‘अपना काम कर…’ यशस्वी जायसवाल ने बीच मैच में सैम कोनस्टास को लताड़ा, स्टीव स्मिथ को भी लपेटा
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि दोनों पारियों में यशस्वी शतक जमाने से चूक गए। यशस्वी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बल्ले से भी जवाब दे रहे थे और मुंह से भी। सैम कोनस्टास ने यशस्वी को छेड़ने की कोशिश की और फिर उन्हें जवाब भी तगड़ा मिला।
-

नेपाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने फाइनल ट्राफी पर किया कब्जा
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान मे आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच बीएनईसी नेपाल व सैयद सौजिद्दीन फुटबॉल क्लब जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया।जिसमे जम्मू-कश्मीर ने नेपाल के खिलाफ1-0से जीत हासिल किया।
सोमवार को खेले गए फाइनल मैच मे दोनो टीमे शानदार खेल का प्रदर्शन किया।पहले हाफ तक दोनो टीमो के खिलाडी कोई गोल नही कर सके।दुसरे हाफ के पहले मिनट पर जम्मू-कश्मीर के खिलाडी साहिल ने गोल दागकर नेपाल के खिलाफ अपनी टीम को1-0से जीत दिला दी।मैन आप दी मैच जम्मू-कश्मीर के साहिल,मैन आफ दी सीरीज नेपाल भूपेंद्र चाईना,फेयर प्ले आवार्ड बड़हलगंज के अभिषेक,वेस्ट गोलकीपर अतुल बड़हलगंज सहित विजेता व उपविजेता पीठ को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जौनपुर धनंजय सिंह द्वारा दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को बढावा देने के लिए सरकार को बढावा देना चाहिए और सभी गावो मे दो एकड जमीन चिन्हित कर खेल मैदान बनाकर युवाओ को खेल के प्रति जागरूक करना चाहिए।अंबेडकर नगर से आऐ भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने कमेटी को बधाई दी।निर्णायक महताब खाॅ,अकरम अली,विक्रमायादव,धरमनाथ यादव रहे।तो कमेंन्ट्री मुन्ना शाही,बीरेन्द्र कुमार,राजप्रकाश शाही ने किया। विपुल तिवारी उर्फ सैम तिवारी,सोनामिया टाइल्स के यूपी हेड मनोज पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह उज्जैन,आशुतोष शाही,जितेंद्र बहादुर शाही,बीरू सोनकर,आजाद अहमद बबलू,पप्पू बक्सा,कृष्ण कुमार गुप्त,अबूबकर,मोहसिन कमाल,तहसीन,शिवप्रकाश यादव,गामा यादव,शैलेंद्र कुमार बौद्ध,डॉ रमेश चन्द्र,डा पीडी राव,जमालुद्दीन इन्द्रजीत यादव,संतोष कुमार,सोनू कुमार,योगेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे -

उद्धाटन मैच मे दिल्ली ने मणिपुर को 1-0 से हराया
बडहलगंज नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान पर नेशनल स्पोर्टिंग क्लब(रजि)के तत्वाधान मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मणिपुर फुटबॉल क्लब मणिपुर व नार्देन यूनाइटेड फुटबॉल क्लब दिल्ली व दुसरा मैच बीएनईसी नेपाल व नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के बीच खेला गया।
सोमवार को खेले गये पहले मैच के पहले हाफ तक दोनो टीमे शून्य पर रही।दुसरे हाफ के 21वे मिनट पर दिल्ली के दीपेन्द्र ने मणिपुर के खिलाफ गोल दागकर अपनी टीम को 1-0से जीत दिला दी।वही दुसरे मैच मे बड़हलगंज के खिलाडी अभिषेक पहले हाफ के 12वे मिनट पर व अर्जुन ने दुसरे हाफ के नौवे मिनट पर गोल दागकर नेपाल की टीम को2-0से हराकर अगले क्रम मे स्थान बना लिया।बड़हलगंज के खिलाङी अतुल को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।निर्णायक महताब खाॅ,अकरम अली,विक्रमा यादव,धरमनाथ यादव रहे। तो कमेंन्ट्री मुन्ना शाही व बीरेन्द्र कुमार ने किया।उद्धाटन मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी रहे।अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.राकेश पांडेय विशिष्ट अतिथि बसंत पासवान,भूनेश्वर चतुर्वेदी अजय दूवे रहे।दुसरे मैच के मुख्य अतिथि श्रीभागवत यादव व अध्यक्षता अबूबसर ने किया।पूर्व विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि फुटबॉल खेल ताकत का खेल है इस खेल से आप स्वस्थ शरीर के साथ देश व समाज मे मुकाम हासिल कर सकते है।यह आयोजन क्षेत्र के खिलाडीयो को खेल के प्रति खेलने के लिए प्रेरित करेगा।इसके लिए आयोजन समिति बधाई का पात्र है।आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह उज्जैन,आशुतोष शाही,बीरू सोनकर,आजाद उर्फ बबलू,पप्पू कुरैशी, अजय दूवे
तहसीन,शिवप्रकाश यादव,शैलेंद्र कुमार बौद्ध,डॉ रमेश चन्द्र,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। -

छठवां सीनियर और जूनियर सेस्टोबाल चैंपियनशिप का किया गया आयोजन
छठवां सीनियर और छठवां जूनियर नेशनल सेस्टोबाल चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 8 दिसंबर 2024 को पंजाब के सुनाम में किया गया, इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें गोरखपुर जिले के तीन खिलाड़ीयों अरिफ हुसैन, शुभ्रांशु राय तथा वैभव साहनी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया।
-

आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का हुआ विमोचन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): आगामी सोलह दिसम्बर से नेशनल इण्टर कालेज बड़हलगंज खेल मैदान पर आयोजित हो रहे आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का विमोचन सोमवार को एक मैरेज हाल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एस आर पीजी कालेज बांसपार, गजपुर के प्रबंधक व उद्योगपति अनिल सिंह किरण इंटरप्राइजेज गुजरात के चेयरमैन कुणाल सिंह उज्जैन ने किया। ______नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज (पंजीकृत) के तत्वावधान में आगामी सोलह दिसम्बर से आयोजित हो रहे आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का विमोचन करने के बाद आयोजन समिति सदस्यों व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनिल सिंह व कुणाल सिंह ने कहा कि नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज अपने इक्यावनवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह क्लब और यहां के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। यहां के खिलाड़ी स्टेट व नेशनल खेल रहे हैं।क्लब व खिलाड़ियों को हमारा भरपूर सहयोग रहेगा। खेल व खेल के विकास के लिए हम साथ हैं।किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष रविन्द्र सिंह उज्जैन ने बताया कि मैच का शुभारम्भ सोलह दिसम्बर को होगा। फाइनल बाईस दिसम्बर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी जो विभिन्न प्रदेशों से आएंगी। एक प्रदेश से केवल एक टीम होगी। आयोजक नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज की टीम यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही ने किया।इस अवसर पर शिव प्रकाश यादव पूर्व उप प्रमुख, वीरू सोनकर,तहसीन अहमद, अबू बकर, शैलेन्द्र कुमार, गुड्डू यादव,अनूप जायसवाल, कृष्णा गुप्ता,अब्दुल हक, संतोष, डा.इकबाल, योगेश कुमार, मोहसिन खान,रामनाथ आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
-

कोलकाता ने खैराबाद को 4-3 व कुशीनगर ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराया
फाइनल में पहुँची कोलकाता व कुशीनगर की टीमें
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज के नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे आल इंडिया फ़ुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता वृहस्पतिवार को पहला मैच एडी फोर्टीन एफसी कोलकाता व शादाब स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद तथा दूसरा मैच केसीपी स्पोर्टिंग क्लब कुशीनगर व मध्य प्रदेश इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता की टीम ने खैराबाद की टीम को 4-3 से मात दी।कुशीनगर की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 3-0 से मात दी।
पहले मैच का पहले हाफ के दूसरे मिनट में ही कोलकाता के तौफ़ीक़ ने खैराबाद के खिलाफ पहला गोल दागा। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में कोलकाता के जतिन ने खैराबाद के खिलाफ दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ के 18वे मिनट पर खैराबाद के सुनिल ने कोलकाता के खिलाफ पहला गोल दागा। दूसरे हाफ के 26वे मिनट पर खैराबाद के बिल ने कोलकाता के खिलाफ दूसरा गोल दाग कर टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रही।जिसके बाद पेनाल्टी शूट के ज़रिये कोलकाता ने खैराबाद को 4-3 से हरा दिया।
दूसरा मैच के पहले हाफ के 29वे,34वे मिनट व दूसरे हाफ के 30वे मिनट पर कुशीनगर के कृपा ने मध्य प्रदेश के खिलाफ लगातार तीन गोल दाग कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिला दी ।
कोलकाता के खिलाड़ी रोहन व कुशीनगर के कृपा को मैन आफ द मैच चुना गया।निर्णायक मक़सूद आलम, रहमतुल्लाह व प्रभात मिश्र, विनय कुमार, ख़ुर्शीद आलम तथा उद्घोषक राजू शाही व संदीप गुप्ता रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डा संजय, डॉ मनोज यादव,डा मंजय सोनी, विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र यादव, रामगोविंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, मो. युसुफ, संयोजक रामनगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मुकेश राय, आरबी यादव, चुन्नु, नीरज तिवारी, बमबम, तीर्थराज एवं मिडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे। उपलब्ध रहते हैं डॉक्टर की जिसमें जी मैं भी






