Tag: #Breking#news#westbengal#india

  • कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, 17 सेकंड तक डोली धरती

    कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, 17 सेकंड तक डोली धरती

    पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था।

  • बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP लगाएगी 700 CAA कैंप..!

    बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP लगाएगी 700 CAA कैंप..!

    बीजेपी का ‘मिशन बंगाल’। BJP बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले लगभग 700 CAA कैंप आयोजित करने की योजना बना रही है।

    इन शिविरों में शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को सक्रिय किया जाएगा।

    पार्टी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्वयंसेवकों की भर्ती करेगी और आम जनता को CAA के बारे में जागरूक करेगी।

     

  • साली का सिर काट साथ में लिए घूम रहा था जीजा: गिरफ्तार

    साली का सिर काट साथ में लिए घूम रहा था जीजा: गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपनी साली की कटी हुई गर्दन लेकर खुलेआम घूम रहा था। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि बासंती क्षेत्र के भरतगढ़ में स्थानीय लोगों ने आरोपी को उसकी साली का कटा सिर लेकर घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी विमल मंडल का साली सती मंडल के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने हंसिया से उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

  • सड़क पर बैठकर मिठाई खाएंगे 5 लाख मुसलमान, वक्फ पर ममता के मंत्री की खुलेआम धमकी

    सड़क पर बैठकर मिठाई खाएंगे 5 लाख मुसलमान, वक्फ पर ममता के मंत्री की खुलेआम धमकी

     

    ममता बनर्जी के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में कोलकाता में 50 जगहों पर 10-10 हजार मुसलमान बैठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2000 लोग ही ट्रैफिक जाम के लिए काफी हैं।

  • पश्चिम बंगाल टीचर भर्ती घोटाला

    पश्चिम बंगाल टीचर भर्ती घोटाला

    सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के 25 हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों/स्कूल कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

    कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हमारी राय में यह ऐसा मामला है जहां पूरी चयन प्रक्रिया को दूषित कर दिया गया है।