Tag: #Breking#sports#news#india

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष टी 20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा की

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष टी 20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा की

    यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा,

    8 मार्च को फाइनल खेला जायेगा,

    इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे।

    भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • पाक टीम की बदतमीजी पर भड़के इरफान पठान

    पाक टीम की बदतमीजी पर भड़के इरफान पठान

    भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में जिस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बिना वजह का एग्रेशन दिखाया, उससे इरफान पठान नाराज है.

    इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर खरी-खरी सुनाई.

  • पहलगाम के पीड़ितों के साथ हैं हम, सेना को जीत समर्पित, पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हुए सूर्यकुमार

    पहलगाम के पीड़ितों के साथ हैं हम, सेना को जीत समर्पित, पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हुए सूर्यकुमार

    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में एकतरफा जीत हासिल की। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 127 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा था। इसी साल अप्रैल में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस जीत को सुरक्षा बलों के समर्पित किया और साथ ही पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही। सूर्या ने कहा, ‘बस कुछ कहना चाहता था। यह बिलकुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।’

    भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।