Tag: #Carrier#news#gorakhpur#up

  • मेला आयोजित कर छात्रों को दिए कैरियर संबंधी सुझाव

    मेला आयोजित कर छात्रों को दिए कैरियर संबंधी सुझाव

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खण्ड के राजकीय हाईस्कूल बैरियाखास में गुरुवार को कैरियर काउंसिलिंग (पंख) के अंतर्गत प्रधानाचार्य राम प्रताप की अध्यक्षता में कैरियर मेला का आयोजन किया गया जिसमें आए अतिथियों ने छात्रों को कैरियर संबंधी सुझाव दिए।
    विद्यालय प्रांगण में आयोजित मेले का प्रारम्भ बतौर मुख्य अतिथि श्री राम अधार सिंह इण्टर कालेज डेरवां के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ओझा, प्रवक्ता अंकित त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान संघ बड़हलगंज के अध्यक्ष प्रधान सुरेंद्र यादव व रमाशंकर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत गाया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा जिज्ञासु छात्रों को कैरियर सम्बन्धी सुझाव दिए गए। इस अवसर पर बंधु प्रसाद गोंड़,राहुल, अखिलेश, महेंद्र, सुदामा रामाश्रय आदि सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

  • बी.आई.टी. में आयोजित हुआ फार्मा कॉन्क्लेव

    बी.आई.टी. में आयोजित हुआ फार्मा कॉन्क्लेव

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा

    गोरखपुर में मेडिकल व फार्मा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत फार्मा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया । इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव सेमिनार के मुख्य अतिथि गोरखपुर नगर निगम के महापौर डा० मंगलेश श्रीवास्तव व फार्मा क्षेत्र के नामचीन हस्तियां एवं विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया ।
    मुख्य अतिथि डा० मंगलेश श्रीवास्तव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मा क्षेत्र का सीधा संबंध आपके स्वास्थ्य व जीवन से संबंधित है । जो हमारे और आप के लिए श्रेष्ठ प्राथमिकता है । फार्मा क्षेत्र यानी दवा निर्माण, दवा वितरण एवं मरीज की देखरेख के लिए समर्पित है । इस वर्ग के लिए अपने स्वास्थ्य व जीवन से ज्यादा मरीजो का स्वास्थ्य व जीवन सर्वोपरि है । देश को यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जटिल से जटिल बीमारी के इलाज हेतु शोध व निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं । इसी का एक उदाहरण कोविड की वैक्सीन भी है । फार्मा क्षेत्र में नित्य नयी संभावनाएं प्रदर्शित हो रही है । फार्मा क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । भारत के फार्मा क्षेत्र की प्रगति को देखते हुए विश्व के विभिन्न विकसित देश भारत के साथ सहयोग लेकर औषधी निर्माण इकाई स्थापित कर रहे हैं । भविष्य में फार्मा क्षेत्र में प्लेसमेंट की अपार संभावनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं । कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संस्थान के सचिव डॉ० रजत अग्रवाल ने कहा कि फार्मा क्षेत्र मानव के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षक है । फार्मा क्षेत्र सभी प्राणियों के सामान्य भाव से सेवा कर जीवन सुलभ बनाने का कार्य करता है और अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने का माध्यम है ।
    सम्मेलन में आये अतिथि फार्मा जगत की नामचीन हस्ती एवं विशेषज्ञों को संस्थान के सचिव एवं प्रो० डॉ० आशीष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में आवाम फार्मा फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड देहरादून उत्तराखंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शमशेर सिंह, बर्नेट फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर के प्लांट हेड सुशील कुमार, मैनकाइंड फार्मा के क्वालिटी मेनेजर डब्लू रहमान, एलकेल लेबरोट्रीज सिक्किम के प्रोडक्शन मैनेजर डा० अनिल चैरसिया, सुप्रिया लाइफ सांइसेज मुम्बई के प्लांट हेड पे्रम चन्द्र मल्ल, मेडविन हास्पिटल के मेनेजिंग डाइरेक्टर डा० सौरभ शुक्ल, एस.एस. हास्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्युट पटना के साइंटिस्ट सचिन्द्र बेहरा, हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के हिमाशु कश्यप एवं अन्य अतिथियों सहित निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल सी.टी.ओ. प्रो० एन० गुरु प्रसाद, डाॅ० लतेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ० प्रशांत सिंह, सुशील तिवारी, शिवानी जायसवाल, नवनीत वर्मा व संदीप निगम सहित संस्थान के शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।