Tag: #Carrier#news#up#india

  • केआईपीएम कॉलेज में टेक्निकल फेस्ट का होंगा आयोजन

    केआईपीएम कॉलेज में टेक्निकल फेस्ट का होंगा आयोजन

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा ।

    डॉ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने के०आई०पी०एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गीडा, गोरखपुर को 2024-25 जोनल लेवल-इन्टर टेक्निकल यूनिवर्सिटी लिटरेरी, मैनेजमेंट एंड टेक्निकल फेस्ट के आयोजन के लिए चुना है । कॉलेज में 27 और 28 नवंबर को दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा । कॉलेज के निदेशक डॉ० जाहिद रेयाज खान ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में 14 जिलों के कॉलेज प्रतिभाग करेंगे । जोनल लेवल टेक्निकल फेस्ट में आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, गोन्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संस्थान से विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेंगे । पहले दिन रोबो रेस, जंकयार्ड वार, टरबो एआई चैलेंज व बिजनेस प्लान चैलेंज का आयोजन किया जाएगा । संस्थान से भाष्कर पांडेय को टेक्निकल फेस्ट का समन्वयक नियुक्त किया गया है l

  • बी.आई.टी में आयोजित होगी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस

    बी.आई.टी में आयोजित होगी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा/गोरखपुर ।

    बी.आई.टी. मे अंतरराष्ट्रीय स्तरीय दुनिया का सबसे बडा तकनीकी संगठन आई.ई.ई.ई. की दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेस का आयोजन 23 एवं 24 नवम्बर 2024 को किया जा रहा है । अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के संयोजक डॉ० अंकुर कुमार, डॉ० रूप रंजन, डॉ० अभिनंदन त्रिपाठी, डॉ० शशांक श्रीवास्तव एवं बी.आई.टी. संस्थान के निदेशक डॉ० अरविंद पांडे एवं सन्तोष त्रिपाठी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में नासा वैज्ञानिक प्रो० कुमार कृष्णन अमेरिका, प्रो० जय गोविंद थाईलैंड, डॉ दीप्ति कपूर नीदरलैंड, प्रो० एस०एन० सिंह ग्वालियर, ई० देश दीपक शाही महाप्रबन्धक निशान दुबई, प्रो० योगेश चैहान आई०आई०टी० कानपुर, प्रो० गीतम सिंह तोमर सोनभद्र, प्रो० आशीष कुमार सिंह एम.एन.एन.आई.टी. इलाहाबाद, सहित देश विदेश के 21 वक्ता एवं विशेषज्ञ कॉन्फ्रेंस में उपस्थित हो रहे हैं । जिसमें देश व विदेश से नवाचार हेतु 1162 शोध पत्र प्राप्त हुए हैं ।
    इस कांफ्रेंस का उद्देश्य आई.ओ.टी. कम्युनिकेशन, ऑटोमेशन, जो की यह आज के समय में सामाजिक एवं औद्योगिक जगत का आधार है इसके संबंध में विश्व स्तर पर हो रहे शोध पर विचार विमर्श एवं मंथन कर समाज व उद्योग जगत के लिए समुचित मार्ग प्रशस्त किया जा सके । ताकि जनमानस को नवीन तकनीकी लाभ प्राप्त हो ।

  • वन विश्वविद्यालय के लिए जगह चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

    वन विश्वविद्यालय के लिए जगह चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

     

    गोरखपुर। जिले में प्रस्तावित वन विश्वविद्यालय के लिए शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर जिले में वन विश्वविद्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए थे। वन विश्वविद्यालय के लिए कैंपियरगंज क्षेत्र में 50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस विश्वविद्यालय में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यह संस्थान पर्यावरण और वन संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा।
    विश्वविद्यालय निर्माण के दौरान पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और कम से कम पेड़ कटने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
    वन विभाग के डी.एफ.ओ. विकास यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्माण की योजना में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता को भी मजबूत करना है।
    इस परियोजना से गोरखपुर को पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू होते ही यह क्षेत्र शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

  • टीम भावना से महायोगी गोरखनाथ विवि को पहुंचाएंगे नई ऊंचाइयों पर : डॉ. सुरिंदर सिंह

    टीम भावना से महायोगी गोरखनाथ विवि को पहुंचाएंगे नई ऊंचाइयों पर : डॉ. सुरिंदर सिंह

     

    महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में नए कुलपति का स्वागत और कार्यकाल पूर्ण करने वाले कुलपति का विदाई समारोह,

    बेहद ऊर्जावान है इस विश्वविद्यालय की पूरी टीम : डॉ. अतुल वाजपेयी,

    गोरखपुर, 15 नवंबर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम गोरखपुर के नवनियुक्त कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले गुरुवार देर शाम विश्वविद्यालय में एक समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त कुलपति का स्वागत किया गया और कुलपति के रूप में सफल कार्यकाल पूर्ण करने वाले मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी को विदाई दी गई।

    स्वागत एवं विदाई समारोह में नए कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने बहुत ही कम समय में जो उपलब्धियां हासिल की हैं वह सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रेरक हैं। इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यहां के कुलपति का दायित्व मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उनकी पूरी कोशिश होगी कि टीम भावना से इस विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके। कार्यकाल पूर्ण करने वाले कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इस पीढ़ी के बच्चों में ज्ञान, साहस और बुद्धिमत्ता का स्तर बहुत अच्छा है, इसलिए उन्हें अच्छी दिशा देकर हम भविष्य को बदल सकते हैं और विश्वविद्यालय को नए रूप में विकसित कर सकते हैंI उन्होंने बताया कि विकसित विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए तीन बातों का हमेशा ध्यान रखना आवश्यक है। पहला सही समय, स्थान और व्यक्ति, दूसरा उच्च गति, समय और गुणवत्ता के साथ काम करना और अंतिम एक है उन सभी उच्च स्तरीय लोगों से मिलना जिन्हें हम टेलीविजन पर देखते है I उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्य करना आसान है और यह टीम के साथ मिलजुलकर किया जाएगा।

    कार्यक्रम में मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने नए कुलपति का स्वागत करने के साथ अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की पूरी टीम बहुत ही ऊर्जावान है। आज विश्वविद्यालय जहां भी पहुंचा है वह समवेत प्रयास का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस संकल्प के साथ इस विश्वविद्यालय की स्थापना की है, उनको सिद्ध करने की दिशा में यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के वरिष्ठों ने नए कुलपति का अभिनंदन किया और कार्यकाल पूर्ण करने वाले कुलपति के साथ किए गए कार्यों से जुड़े संस्मरण साझा किए।

    इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय के निदेशक कर्नल डॉ. राजेश बहल, श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य डॉ. अरविन्द सिंह कुशवाहा, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा, आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील सिंह, कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल दूबे, उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत, परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।