Tag: #cmyogi #up #breakingnews
-

योगी सरकार के मार्गदर्शन में उप्र के सभी गोआश्रय स्थलों पर किया गया गोपूजन
7319 गो-आश्रय स्थलों में समारोह पूर्वक मनाया गया गोवर्धन पूजा, किया गया गो पूजन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव भी अलग-अलग जनपदों के कार्यक्रम में हुए शामिल
लखनऊ, 2 नवम्बर: योगी सरकार के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश के सभी गोआश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा व गोपूजन किया गया। योगी सरकार के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव समेत जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग जनपदों में कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रदेश के सभी गोआश्रय स्थलों पर हुआ आयोजन
प्रदेश के समस्त गो आश्रय स्थलों /केंद्रों में शनिवार को गो पूजन का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर 6697 अस्थायी गो आश्रय स्थलों, 333 वृहद गो संरक्षण स्थलों, 289 कान्हा आश्रय स्थलों अर्थात 7319 गो-आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा एवं साथ ही साथ गो पूजन किया गया।कैबिनेट मंत्री व जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र मऊ चन्द्रपुर विकास खण्ड रामनगर जनपद बरेली में आयोजित गोवर्धन पूजा में प्रतिभाग किया गया। प्रमुख सचिव पशुधन, निदेशक प्रशासन एवं विकास, अपर निदेशक ग्रेड-1 के द्वारा वृहद गोसरक्षरण केन्द्र निबलेट, बाराबंकी एवं अस्थायी गो आश्रय स्थल पपनामऊ, लखनऊ में आयोजित गोवर्धन पूजा में प्रतिभाग किया। गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा अस्थायी गो आश्रय सरेण्डी में प्रतिभाग किया गया।गोवंशों को हरा चारा, फल, गुड़ आदि खिलाया गया
योगी सरकार के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में मंत्री, जन प्रतिनिधियों द्वारा गो आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा के आयोजन में प्रतिभाग किया गया। गोवंशों को गुड़, हरा चारा, फल इत्यादि का वितरण किया गया। साथ ही गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि के उपयोग हेतु दीपावली के उपरांत भी जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व इन उत्पादों के बिक्री हेतु बाजारों में उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
-

डिजिटल युग में हर हाथ में मोबाइल-टैबलेट फिर भी सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का अवमूल्यन-क्षरण का कठिन दौर: योगी आदित्यनाथ
डिजिटल युग में हर हाथ में मोबाइल-टैबलेट फिर भी सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का अवमूल्यन-क्षरण का कठिन दौर: योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों का कृतित्व होता है. यही वजह है कि किसी भी आयोजन में जाओ और गो-सेवा गौ रक्षा की बात होती है, तो स्वतः ही भाईजी का स्मरण हो जाता है. वह एक शाश्वत सत्य की व्यवस्था पर आधारित होता है वह देश काल और परिस्थिति से आवंटित होता है. वह जितना प्रासंगिक उसे समय था, उतना आज भी है. भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार के कृतित्व 132 वर्षों बाद भी आज हमें उनकी याद दिलाते हैं. लेकिन आज हमारे लिए सबसे कठिन दौर चल रहा है. आज जब हम डिजिटल युग और डिजिटल मीडिया के युग की ओर बढ़ रहे हैं हर हाथ में टैबलेट और मोबाइल है. सामाजिक सांस्कृतिक मूल्य का अवमूल्यन हुआ है. सामाजिक समरसता कमजोर पड़ी है सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर हमें चिंतन करने की जरूरत है. राष्ट्रीय आंदोलन के स्वर मद्धिम पड़ते दिखाई दे रहे हैं. हमारी स्थिति क्या है इस पर हमें विचार करने की जरूरत है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गीता वाटिका में भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 132 में जयंती के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार और राधा बाबा के कार्यों को याद करते हुए लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी. उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि दोनों ही महापुरुषों ने गोरखपुर को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुनकर पूरा जीवन समर्पित कर दिया. सन 1932 में जब आजादी के आंदोलन के स्वर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहे थे, उसे दौर में भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार ने कल्याण पत्रिका के आदि संपादक के रूप में कार्य करते हुए इस सांस्कृतिक आंदोलन को आगे बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे अवसर आए जब अंग्रेजों के गुलामी के दौर में कल्याण पत्रिका को जप्त कर लिया गया लेकिन भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की साहित्य साधना को वह नहीं रोक पाए.
आज उनकी 132वीं जयंती पर हम उन्हें याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सारा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. सनातन हिंदू धर्म और लोगों की रक्षा के लिए उन्होंने ऐसा मार्ग चुना जिस मार्ग पर चलते हुए उन्हें ने न सिर्फ सामान सनातन धर्म की रक्षा की बल्कि लोगों को इससे प्रेरणा लेने की सीख भी दी. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जब गीता प्रेस के प्रबंध समिति के लोग उनके पास गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह और भाई जी जयदयाल को गोयन्दका की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा करने आए तो उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम ऐसे भाव नहीं होता है उसके लिए पूरे मनोयोग से लगना पड़ता है. गीता प्रेस की स्थापना के उद्देश्य को देखते हुए इसका शताब्दी वर्ष पूरी भव्यता के साथ मनाया जाना चाहिए. तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह में आए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन हुआ और इसके पहले ही गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिला. यह बताता है कि सनातन धर्म और उसके ग की रक्षा के लिए जिस तरह से भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार और अन्य लोगों ने योगदान दिया है उसी का परिणाम है कि आज हम सनातन धर्म और उसकी रक्षा के संकल्प के उनके उद्देश्यों के बारे में आज यहां चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने किसी महान कार्य को आगे बढ़ाया है जिसके फल स्वरुप 132 वीं जयंती पर आज हम उनका स्मरण कर रहे हैं.
-

जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी ,सीएम योगी
जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी: सीएम योगी
बेहतर भविष्य बनाने के लिए वर्तमान का सुरक्षित रहना आवश्यक : मुख्यमंत्री
गीडा सेक्टर 27 में पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज की यूनिट का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
जीआईएस में मिले 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 10 लाख करोड़ का शिलान्यास, 10 लाख करोड़ पाइप लाइन में
गोरखपुर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतरीन माहौल में ही निवेश आता है। जब व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रह पाएगी। पर, सुरक्षा के इस शानदार माहौल से, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से उन लोगों और उनके आकाओं परेशानी होती है जिनके लिए अपराध ही पेशा था। जो अपराध करने को ही बड़प्पन मानते थे। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे ही वर्तमान सुरक्षित रहेगा और बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान का सुरक्षित रहना आवश्यक है।
सीएम योगी रविवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप बस रहे औद्योगिक गलियारे में गीडा के सेक्टर 27 में बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज के 1170 करोड़ रुपये के निवेश से लगी यूनिट (शीतल पेय बॉटलिंग एवं डेयरी उत्पाद संयंत्र) का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे नौकरी की बजाय उद्यमिता पर अधिक ध्यान दें। रोजगार के लिए और अधिक अवसर पाने के लिए उद्यमिता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने वाले जिन देशों ने उद्यमिता, शोध और नवाचार पर ध्यान दिया है, वही देश आर्थिक परिदृश्य में केंद्र बिंदु में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए, जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जो अवसर चाहिए उनमें निवेश सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सुखद स्थिति है कि बीते सात साल में उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है।
यूपी में निवेश के सवाल को लिया चुनौती के रूप में, संकल्प से बनाया बेहतरीन डेस्टिनेशन
सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब पहली बार उनकी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए टीम को लगाया गया। टीम ने रिपोर्ट दी कि प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। तत्समय 23 करोड़ की आबादी वाले राज्य में मात्र 20 हजार करोड़ के निवेश को लेकर बताया गया कि यूपी में निवेश कौन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने इस सवाल को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश को ऐसा बनाएंगे जहां देश और दुनिया के निवेशक निवेश करने आएंगे। इसके लिए जिस स्पीड में काम किया गया उसका परिणाम रहा कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का पीएम मोदी की उपस्थिति में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिलान्यास हो चुका है। जबकि 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए पाइप लाइन में हैं।निवेश से बढ़ी औद्योगिक विकास की आस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा निवेश के रूप में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की आस भी बढ़ रही है और रोजगार भी आ रहा है। उन्होंने वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पूंजी तो आई ही, प्रशासन ने 48 एकड़ भूमि देकर काम आगे बढ़ाया। नतीजा है कि आज यहां 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से 90 प्रतिशत लोग यूपी और यूपी में भी 70 प्रतिशत से अधिक लोग गोरखपुर और आसपास के हैं। उन्होंने कहा कि युवा पहले नौकरी के लिए बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, थाईलैंड या सिंगापुर जाने को विवश होते थे। आज उन्हें घर के पास ही नौकरी और रोजगार की सुविधा मिल रही है। पर, यह सुविधा अचानक नहीं आई है।तीन-चार साल में ही गीडा में हुआ 12 हजार करोड़ का निवेश
सीएम ने कहा कि गीडा के शिलान्यास के बाद 1998 तक उद्योग लगने का नाम तक नहीं था। धरना प्रदर्शन, लाठी चार्ज, गोली चलने से कोई निवेश के लिए आना नहीं चाहता था। इन समस्याओं का समाधान किया गया, निवेशकों से संवाद बढ़ाया गया। परिणाम है कि बीते तीन-चार सालों में ही गीडा में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।*सुगमता से बढ़ते कार्यक्रम से आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निवेश को धरातल पर उतारने के लिए लैंड बैंक, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का बेहतरीन होना जरूरी है। सरकार ने इन सब पर पूरा ध्यान दिया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए। निवेश मित्र पोर्टल जहां 450 से अधिक एनओसी के लिए सिंगल विंडो प्लेटफार्म है तो वहीं निवेश सारथी से निवेश एमओयू की मॉनिटरिंग होती है और जब निवेश धरातल पर उतर जाता है तो निवेशकों को इंसेंटिव देने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था है। साथ ही निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम फेलो को भी लगाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि जब सुगमता से कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं तो निवेश और रोजगार सृजन भी दिखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा में आईजीएल, गैलेंट, अंकुर उद्योग, केयान डिस्टिलरी, ज्ञान डेयरी, तत्वा प्लास्टिक ने भी निवेश किया है। गीडा की तरफ से प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री और रेडीमेड गारमेंट पार्क का काम भी युद्ध स्तर पर आग बढ़ाया जा रहा है।धुरियापार को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि धुरियापार में सीबीजी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। यहां पराली से एथेनाल बनाने के साथ ग्रीन एनर्जी की तरफ कदम बढ़ा दिया गया है। अब धुरियापार को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही भी आगे बढ़ाई जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी के पास एक्सप्रेसवे का संजाल है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से इस क्षेत्र की जनता और उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी।बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तरह बनेगा महिलाओं का समूह
सीएम योगी जी कहा कि वरुण बेवरेजेज ने बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट बन रहे हैं। अभी स्थानीय स्तर पर पर्याप्त दूध न मिल पाने से प्लांट के लिए दूध बाहर से मंगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिक्कत को देखते हुए सरकार ने बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तर्ज पर महिलाओं का समूह बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसे तत्काल आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वरुण बेवरेजेज को दूध गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिलों से ही मिलने लगे। इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी और पशुधन भी बचेगा। उन्होंने वरुण बेवरेजेज प्रबंधन से कहा कि वे प्रगतिशील किसानों को प्लांट का विजिट कराएं।साढ़े छह लाख को सरकारी नौकरी, दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार
यूपी को निवेश का बेहतरीन डेस्टिनेशन बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार नौकरी के साथ ही स्टार्टअप्स और उद्योग लगाने के लिए सतत प्रोत्साहन दे रही है। युवाओं को हरेक क्षेत्र में उचित अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार मिला है, 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया है।युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए देंगे ब्याजमुक्त लोन
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए उनकी सरकार ब्याजमुक्त लोन देने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पहले चरण में पांच लाख रुपये तथा दूसरे चरण में दस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।दुनिया में धूम मचा रहा यूपी का ओडीओपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के प्रभावी होने के बाद लाखों की संख्या में रोजगार सृजन हुआ है। यूपी का ओडीओपी दुनिया में धूम मचा रहा है और देश में ब्रांड बन गया है।स्किल डेवलपमेंट के लिए भी हो रहा है कार्य
सीएम योगी ने कहा कि निवेश और रोजगार के साथ ही सरकार स्किल डेवलपमेंट के लिए भी कार्य कर रही है। इसी क्रम में गीडा में भारत सरकार के सहयोग से एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है। सरकार की कोशिश इंडस्ट्री और इंस्टिट्यूशन को जोड़कर स्किल्ड मैनपॉवर उपलब्ध कराने की है।सीएम योगी ने जो किया वह देश में मॉडल बनकर उभरा : नंदी
इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास का कारवां आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा, वो कर दिखाया और जो किया वह पूरे देश में मॉडल बनकर उभरा। श्री नंदी ने कहा कि 2017 के पहले के यूपी, पूर्वांचल और गोरखपुर की तुलना आज के दौर से करने और जमीन आसमान का अंतर नजर आएगा। पहले की सरकारें जहां अपना, अपने परिवार, रिश्तेदार और फिर अपनी जाति तक सीमित थीं तो वहीं सीएम योगी ने बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। सीएम योगी के नेतृत्व में सिर्फ प्रदेश ही नहीं बदला है बल्कि परिवेश भी बदला है। आज का उत्तर प्रदेश सशक्त, समृद्ध और गतिशील प्रदेश है। उन्होंने कहा कि 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का बुनियादी ढांचा व्हीलचेयर पर था और आज सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी औद्योगिक प्रगति के मामले में फर्राटा भर रहा है।प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगा रहा वरुण बेवरेजेज : रविकांत जयपुरिया
स्वागत संबोधन में मेसर्स वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रविकांत जयपुरिया ने कहा कि वरुण बेवरेजेज, पेप्सिको के ब्रांड के विश्व के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से गोरखपुर में वरुण बेवरेजेज की यूनिट बहुत कम समय में तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी काफी आगे है। सरकार की इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियों से उत्तर प्रदेश में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगाने का काम शुरू कर चुका है। 2025 के शुरुआत में वहां भी प्लांट के लोकार्पण की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वरुण बेवरेजेज को प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए भी सरकार फर्रुखाबाद में भूमि आवंटन कर चुकी है। श्री जयपुरिया ने बताया कि गीडा यूनिट में सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ ही अब डेयरी उत्पादों का उत्पादन शुरू हो गया है। यह प्लांट गोरखपुर के किसानों से दूध खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने सीएसआर फंड से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरुह हेल्थ क्लिनिक की पहल किए जाने और गोरखपुर में भी ऐसी एक क्लिनिक के संचालन की जानकारी भी दी।
वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उत्कृष्ट उदाहरण : कमलेश जैन
वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने कहा कि गोरक्षभूमि पर पेप्सी प्लांट का उद्घाटन वरुण बेवरेजेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लॉ एंड ऑर्डर और यूपी सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट महज एक साल में उत्पादनरत हो गई है। यह प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ग्रुप का टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है और ग्रुप में कुल मिलाकर 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वरुण बेवरेजेज के आठ प्लांट अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गोरखपुर की यूनिट में 1500 को रोजगार मिला है जबकि दस हजार किसानों-पशुपालकों को दूध बेचकर आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। वरुण बेवरेजेज के टेक्निकल हेड बग्गा ने प्लांट से जुड़े तकनीकी पहलुओं और सॉफ्ट ड्रिंक्स तथा डेयरी प्रोडक्ट के बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, नेपाल के कृष्णानगर के सांसद अभिषेक प्रताप शाह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ल, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, श्रीराम चौहान, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी बागीश पाठक, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन, गीडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने
वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉटलिंग प्लांट का सघन निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक के मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पैकेजिंग तक के प्रोसेस तथा पेप्सिको ब्रांड के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरुण बेवरेजेज के अधिकारियों ने सीएम योगी को यहां लगी अत्याधुनिक हाईटेक मशीनों और बॉटलिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। -

संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य: मुख्यमंत्री
संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य: मुख्यमंत्री
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए जन समस्याओं के पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर, 29 सितंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यानपूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी।
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने सभी पात्रों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने के भी निर्देश अफसरों को दिए। जनता दर्शन में आए राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।
बच्चों को दुलारा सीएम ने, स्नेहाशीष के साथ दी चॉकलेट
शनिवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। हर बार की तरह उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों पर पड़ी। मुस्कुराते हुए उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया और बातचीत करने लगे।। बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं, इसकी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से खूब हंसी ठिठोली भी की। स्नेहाशीष देने के साथ सबको चॉकलेट गिफ्ट की। -

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर पहुंचे गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का पूजा अर्चना किया। सीएम योगी कल सुबह जनता दरबार लगाएंगे इसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे वहीं पेप्सिको फैक्टरी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे सहित अन्य कार्यक्रमों मैं भी शामिल होंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर पहुंचे गोरखपुर
गुरु गोरखनाथ बाबा का किए पूजन अर्चन
महंत अवेद्यनाथ जी महाराज का पूजन अर्चन कर लिए आशीर्वाद
रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
-

मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया
सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश.
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद जालौन में निर्माणाधीन मकान में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।





