Tag: #crime #news #gorakhpur

  • पुराने विवाद को लेकर कोचिंग जा रहे युवक को रॉड और पंच से मार कर किया लहूलुहान

    पुराने विवाद को लेकर कोचिंग जा रहे युवक को रॉड और पंच से मार कर किया लहूलुहान

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां

    सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही निवासी रमाकांत मौर्य पुत्र छागुर मौर्य ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि मैं सुबह मगहर कोचिंग पढ़ने जा रहा था, अभी पटना पुल के पास पहुंचा ही था कि गांव के कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर रस्ते में घेर कर रॉड और पंच से मारने लगे । रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने बीच बचाव किया तब वह लोग वहां से भाग गए ।
    युवक ने घर पहुंच कर परिजनों से सारी बात बताई और सहजनवां थाने पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई ।
    इस दौरान थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलीं है, जांच कर कार्यवाही किया जाएगा ।

  • अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा

    अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा

    अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा,

    पिपरौली चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर खनन माफियों में होती रही मारपीट ।

    अवैध खनन की सूचना देना पड़ रहा है भारी ।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के बडगहन में हो रहे अवैध खनन को लेकर दो खनन माफियाओं में पंचायत के बाद पिपरौली चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई । जिसमे एक पक्ष के स्कार्पियो को खनन माफिया ने क्षतिग्रस्त कर दिया । पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है ।
    मिली जानकारी से तहसील क्षेत्र के बड़गहन में लगातार खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है । शुक्रवार को एक खनन माफिया अवैध खनन करा रहा था । उसी दौरान कालेसर गांव के एक व्यक्ति ने खनन अधिकारी को जानकारी दे दी । उसी दौरान अवैध खनन माफिया को इसकी जानकारी हो गई । जिसके बाद दूसरे पक्ष का खनन माफिया भी आ गया, और एक होटल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई । वार्ता विफल होने के बाद गोरखपुर के खनन माफिया चले गए, और दो घंटे के बाद पांच वाहनों से कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंचे और हाकी डंडे निकाल कर मारपीट करने लगे । यह ताण्डव करीब आधे घंटे चला, जिसमें तीन वाहन भाग खड़े हुए । दूसरे पक्ष ने 112 पर सूचना दिया । पुलिस क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को थाने पर ले गई । क्षतिग्रस्त स्कार्पियो पर एक पार्टी के युवा मोर्चा जिला महामंत्री का स्टीकर भी लगा है । इससे यह सिद्ध होता है कि अवैध खनन में सफेदपोश भी शामिल है ।
    इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि अमन सिंह पुत्र महेंद्र विक्रम प्रताप सिंह की तहरीर पर संतोष यादव, भोलू, सोनू, शम्भु, पंकज, और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

  • बच्चो के विवाद में दंपत्ति को पीटा, थाने में बेहोश पड़े दंपत्ति

    बच्चो के विवाद में दंपत्ति को पीटा, थाने में बेहोश पड़े दंपत्ति

    बच्चो के विवाद में दंपत्ति को पीटा, थाने में बेहोश पड़े दंपत्ति,

    संवाददाता एसपी सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के चडराव में बच्चो के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने दंपति को इतना पिटाई कर दिए कि पीड़ित थाने में बेहोश पड़े थे । पुलिस ने तत्काल दंपत्ति को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा । जहा दोनों का इलाज चल रहा है । मिली जानकारी से चडराव निवासी अखिलेश (35 वर्ष) और रीना (30 वर्ष) दंपत्ति है । शुक्रवार को बच्चों को लेकर पट्टीदारों से विवाद हो गया था । पट्टीदार उसे मारपीट कर घर से भगा दिए थे । सुबह मायके से कुछ लोगों के साथ शिकायत लेकर घर पहुंची तो मनबढ़ उग्र हो गए, और लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिए । पीड़ित दंपत्ति थाने में पहुंचा और दोनो बेहोश हो गए । पुलिस तत्काल इनकी हालत को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा दोनों का इलाज चल रहा था । पीड़िता रीना ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है ।
    इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा तहरीर मिली है । दंपत्ति को इलाज के लिए भेजा गया है । आरोपियों पर केस दर्ज किया जायेगा ।

  • संतकबीरनगर के युवक को कटसहरा चौराहे पर पीटने वाले मनबढो पर पुलिस ने दर्ज किया केस

    संतकबीरनगर के युवक को कटसहरा चौराहे पर पीटने वाले मनबढो पर पुलिस ने दर्ज किया केस

    संतकबीरनगर के युवक को कटसहरा चौराहे पर पीटने वाले मनबढो पर पुलिस ने दर्ज किया केस,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के कटका निवासी सूचित कुमार पुत्र रोहित कुमार जो बीते शनिवार को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा बाजार अपनी कार से आये थे । उन्हें कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया था । दवा इलाज के बाद पीड़ित ने आरोपीयो के खिलाफ सोमवार को मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है ।
    सूचित कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी चार पहिया गाडी से कटसहरा चौराहे पर आए तभी गनौरि निवासी बादल पुत्र रमेश अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए मारपीट कर मुझे घायल कर दिया । जिससे मुझे गम्भीर चोट लगी, वही मनबढो ने धमकी भी दिया । पुलिस ने बादल सहित उंसके तीन साथियों पर बीएनएस की धारा 351(3), 352, 115(2), 126 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं ।