Tag: #crime #news #gorakhpur#up
-

परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई
गोरखपुर, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में बड़े भाई बेचन ने अपने छोटे भाइयों, उनकी पत्नियों और बच्चों को जलाकर मारने की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, बेचन ने दरवाजे के नीचे से थिनर डालकर घर में आग लगाई और गैस सिलेंडर का पाइप घर के अंदर रखकर गैस छोड़ दी। इससे घर में भयंकर विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर की बाहरी दीवारें भरभराकर गिर गईं। घर में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए।
आरोपी ने न सिर्फ घर के दो कमरों में ताला लगाकर वहां सो रहे अपने भाइयों और उनके परिवारों को फंसाया, बल्कि छत पर सो रहे अपने पिता को भी मारने की कोशिश की। उसने सीढ़ियों पर ताला लगाकर वहां भी आग लगा दी। इस नृशंस घटना में घर के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हालांकि, इस भयावह स्थिति में पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, आरोपी को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।
सीओ के नेतृत्व में ऑपरेशन,
घटना के तुरंत बाद, क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंपियरगंज गौरव तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया। मजनू चौकी प्रभारी अमित चौधरी के साथ टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी की पत्नी शांति निषाद के रिश्तेदारों के गांव बंजरहा में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने बताया कि बेचन को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
तत्परता से बची जानें,
पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पुलिस तुरंत हरकत में न आती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। पुलिस ने घायलों को समय रहते मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।
एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ कैंपियरगंज गौरव तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई ने इलाके में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।
घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण ही घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सकी और बड़ी अनहोनी टल गई।
-

पीड़ित की शिकायत पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले मनबढ़ो पर के दर्ज
गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासी अमरावती देवी ने शुक्रवार को गीडा थाने में तहरीर देकर बताया कि, 11 दिसंबर दिन बुधवार को रात में तकरीबन 10 बजे के समय गांव के ही आशीष यादव पुत्र ताडक यादव, रितेश यादव पुत्र दारा यादव और महेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव, हमारे दरवाजे पर आकर अनायास ही गाली देने लगे और विरोध करने पर हमको और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे । इस दौरान मैं घर में अकेली ही थी, और मेरे पुत्र शादी में गए हुए थे । शोर सुनकर अगल-बगल के लोग आ गए और इन्हें रोकने का प्रयास भी किया । लेकिन यह नहीं माने और फिर बृहस्पतिवार को सुबह होते ही हमारे लड़के के पास फोन करके शाम को आकर असलहे से जान से मारने की धमकी देने लगे । वही पीड़ित ने बताया कि यह लोग पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुके और कई मामलों में वांछित भी है ।
पीड़ित की शिकायत पर गीडा पुलिस ने बी. एन. एस की धारा 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है | -

पट्टीदारों ने महिला व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल
पट्टीदारों ने महिला व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल, कमरा बन्द कर महिला ने बचाई जान,
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत भलुवा में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने महिला और उसकी दो बेटियों को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पट्टीदारों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
भलुवा निवासिनी मीरा दूबे पत्नी कृष्णचंद दूबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 9 दिसम्बर की शाम को वह अपनी बच्चियों के साथ घर पर अकेली थी, तभी उनके पट्टीदार शत्रुघ्न दूबे अन्य लोगो के साथ घर चढ़ आये और हमे और हमारी बच्चियों को लाठी डंडे से पीटने लगे, मैं और मेरी दोनों लडकिया कमरा बन्द कर अपनी जान बचाई । पट्टीदारो के चले जाने के बाद घायल माँ बेटियों ने दवा इलाज के बाद पुलिस को सूचना दी ।
हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में आरोपी शत्रुध्न दूबे, रमा दूबे,अंकिता दूबे, अभिषेक उर्फ मदन, रंजना दूबे निवासीगण भलुवा पर बीएनएस की धारा 191 (2), 190, 115 (2) के तहत केस दर्ज किया है । -

नौसड़ में परिवहन निगम के बस में तोड़फोड़ और परिचालक को पीटकर घायल करने के मामले में मनबढो पर केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।गोरखपुर से यात्रियों को भरकर बस्ती को जा रही परिवहन निगम की बस को आन ड्यूटी नौसड़ के पास रोककर उसमे तोड़फोड़ कर परिचालक को राड और बेल्ट से पीटकर बुरी तरह घायल कर देने के मामले में गीडा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर बीएनएस की धारा 110, 115 (2), 324 (3), 351 (3) के तहत बुधवार को मुकदमा पंजीकृत किया है ।
बस्ती जनपद के महसो निवासी अमरनाथ (चालक) ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 दिसम्बर शाम 6 से 7 बजे के बीच गोरखपुर से सवारी लेकर अभी नौसड़ पुलीस चौकी के आगे खजनी मोड़ पर पहुंचा था कि खजनी की ओर से आ रहे दो बाइक सवार ने अपनी सपेलेंडर बाइक बस के सामने कर दी । हॉर्न बजाने पर दोनों युवकों ने राड से बस का सिशा तोड़ दिया और परिचालक जगदेव कुमार को बेल्ट और राड से मारपीट कर उनका सर फोड़ दिया । चालक द्वारा परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने घायल जगदेव को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया ।
गीडा पुलिस ने दोनों बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=t_lUwROoeh3pq4si
-

अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, ससुरालियों पर केस दर्ज ,
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सूरस देवरिया निवासिनी अंजनी वर्मा पुत्री बैजनाथ वर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुराल के पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 3/4 के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
थाना क्षेत्र के सूरस देवरिया निवासिनी अंजनी वर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी शादी 16 फरवरी 2022 को राहुल वर्मा पुत्र सत्यदेव वर्मा निवासी जानीपुर थाना गोला के साथ हुई थी, शादी में पिता द्वारा 50 हजार नगद और जेवरात घर गृहस्थी के सामान दिए गए थे । लेकिन कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले अतरिक्त दहेज में एक लाख रुपये, मोटरसाइकिल और सोने की माला की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे । हमारे और हमारे पिता के बार- बार मनुहार के बाद भी हमारे पति राहुल वर्मा, ससुर सत्यदेव वर्मा, सास भगवती देवी, देवर रोहित वर्मा, ननद नेहा और ने सभी गहने छीन कर मारपीट कर घर से निकाल दिया । तभी से विवाहिता अपने मायके सूरस देवरीया में है । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके ससुराल जानीपुर गोला निवासी पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।





