Tag: #crime#breaking#gorakhpur#up

  • दोहरे निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मुलाक़ात

    दोहरे निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मुलाक़ात

    *पीड़ित परिजनों को धमकी देने वाली कि तत्काल गिरफ़्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी पुलिस को दिये आदेश*

    *पीड़ित परिजनों के साथ डॉ संजय निषाद व निषाद पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी*

    *प्रदेश सरकार मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीतिपर काम कर रही है*

    चौरी चौरा/गोरखपुर। आज दिनांक 04 अप्रैल 2025, शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय डॉ संजय कुमार निषाद आज जनपद गोरखपुर पहुँचे, उन्होंने विगत दिनों ग्राम सभा शिवपुर चकदहा में दोहरे निषाद हत्याकांड प्रकरण में पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात उसके गाँव पहुँचे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा से प्रकरण की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों से भी प्रकरण की जानकारी ली। मृतका के बेटे और बेटियों ने घटना और घटना के पश्चात मिलने वाली धमकियों को मा० मंत्री जी के समक्ष रखा। मा० मंत्री जी क्षेत्राधिकारी पुलिस को पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आदेशित करते हुए कहा कि एक निश्चित समय अपने आला अधिकारियों से पूछकर एक दिन बताइए कि किस दिन तक सभी आरोंपियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। मा० मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में दोहरा निषाद हत्याकांड हो जाता है और पुलिस द्वारा अभी तक सिर्फ़ मुख्य आरोपी को ही गिरफ़्तार किया गया है, बाक़ी अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी पुलिस नहीं कर पायी है। ये किस प्रकार की कार्रवाई आप कर रहे हैं? उन्होंने क्षेत्राधिकारी को कहा कि पीड़ित परिजनों के रिश्तेदारों, ग्राम वासियों को धमकाया जा रहा है? ये उचित नहीं है, अगर समय रहते हुए तत्कालीन दरोग़ा व सिपाही ने पीड़ित व आरोपी का समझौता नहीं करवाया होता तो आज ये घटना नहीं घटती, किंतु घटना घटित होने के पश्चात भी अगर हत्याआरोपी के परिजन पीड़ित के सहयोगी और परिजनों को धमकी दे रहे हैं। इसको तत्काल प्रभाव से बंद करवाइए और धमकी देने वाली को तुरंत गिरफ़्तार करके जेल भेजा जाए।

    उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा की निषाद पार्टी और डॉ संजय निषाद सपरिवार आपको परिजनों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं, मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश से माफिया/गुंडा/दहशत/अपराध मुक्त बना दिया गया है, आरोपी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों ना हो, उसके उसके किए की सजा मिलकर रहेगी।
    उन्होंने तहसीलदार चौरी-चौरा को आदेशित करते हुए कहा कि पीड़ित को मिलने वाली सभी शासकीय सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने उपनिदेशक गोरखपुर मंडल (मत्स्य विभाग) को मत्स्य पालक कल्याण कोष व अन्य योजनाओं से पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए आदेशित किया। उन्होंने निषाद पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों की आर्थिक सहायता करते हुए, भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पर मदद का भी आश्वस्त किया।
    उन्होंने समाजवादी पार्टी सांसद पर जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सांसद अगर असल मायने में निषाद समाज से आते हैं तो वो एक बार अयोध्या में हुए निषाद समाज की बेटी के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए अत्याचार, दुराचार और रेप पीड़िता से क्यों नहीं मिलने गये, जबकि उनकी लोकसभा के सबसे नज़दीक अयोध्या ज़िला पड़ता है। समाजवादी पार्टी के सांसद पहले ये तय करें कि उनका जो घड़ियाली निषाद प्रेम जो है वो बस चौरी-चौरा को देखकर उमड़ रहा है या प्रदेश में उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए अन्य अत्याचार पर भी कुछ बोलने की ज़िम्मेदारी लेंगे। श्री निषाद जी ने कहा मैं तो हैरान हूँ की वो चौरी-चौरा में हुए दोहरे निषाद हत्याकांड में अपनी राजनीति रोटियाँ सेकने के लिए इस हद तक गिर गये कि वो कहते हैं मेरा बेटा वहाँ चुनाव लड़ना चाहता है। मेरा मानना है कि राजनीति में कोई भी कही से चुनाव लड़ सकता है, किंतु मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। चौरी-चौरा के विधायक ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जेल में पहुँचाने का काम किया है और हम तो चाहते हैं समाजवादी पार्टी के सांसद और उनके बेटो की भी पुलिस को सीडीआर की जाँच करनी चाहिए क्योंकि जिन पर आरोप लगे हैं वो समाजवादी पार्टी के ही नेता थे। अपराधियों को छिपाने और उड़ा का हेलीकॉप्टर से ले जाना समाजवादी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है। इस दौरान ई० प्रवीण निषाद, ई० सरवन निषाद, श्री दिनानाथ निषाद, श्री अमित निषाद, श्री बलदेव निषाद, श्री सुनील निषाद, श्री अनिकेत निषाद, श्री सूरज निषाद, श्री शैलेंद्र निषाद, श्री लालबचन निषाद, श्री नगीना निषाद, श्री रामदयाग़र निषाद आदि मौजूद रहे।

  • हाईस्कूल की छात्रा का इंटर के दो छात्रों ने किया अपहरण, केस दर्ज

    हाईस्कूल की छात्रा का इंटर के दो छात्रों ने किया अपहरण, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के खडहादेउर में स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली 10 वीं की छात्रा का उसी के कॉलेज में पढ़ने वाले इंटर के दो छात्रों ने मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपहरण कर लिया। घटना बीते 15 फरवरी शाम 4 बजे की बताई जा रही है। हरपुर बुदहट पुलिस ने दोनों छात्रों पर रविवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
    थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी खडहादेउर में स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ती है। बीते शनिवार को कालेज से लौटते समय शाम 4 बजे उसी के स्कूल में 12 वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों शहाबुद्दीन पुत्र शेख मोहम्मद और रोशन उर्फ विशाल सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासीगण अहमदपुर ने मोटरसाइकिल पर बिठाकर जबरन बेटी का अपहरण कर लिया। वही मामले की जांच कर रहे सोनबरसा चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि आरोपीयों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अपह्रत छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा ।

  • सिर कटी युवती का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

    सिर कटी युवती का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    गगहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा और भलुवान के बीच सिलनी पुलिया के पास सिर कटी युवती का शव सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला है।
    युवती केवल जींस पहनी है ऊपर का कपड़ा बगल में रखा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।

  • चेहरा ढक कर आए स्कूटी सवार युवक दुकानदार से फॉर्चून और तेल लेकर हुआ फरार

    चेहरा ढक कर आए स्कूटी सवार युवक दुकानदार से फॉर्चून और तेल लेकर हुआ फरार

    चेहरा ढक कर आए स्कूटी सवार युवक दुकानदार से फॉर्चून और तेल लेकर हुआ फरार,

    कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान बाजार का मामला,

    चोर की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,

    गोरखपुर। चोरी करने वाले आए दिन नए-नए तरीके अपना कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं साहबगंज में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है जिसमें व्यापारियों का सामान बाइक सवाल लेकर फरार हो चुके हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान बाजार में एक किराना दुकान पर हुआ। आज सुबह करीब 9:00 बजे स्कूटी सवार एक युवक चेहरा ढक कर दुकानदार के पास पहुंचा उसने दुकानदार से 10 लीटर फॉर्चून 10 लीटर कच्ची धानी का तेल देने को कहा दुकानदार ने उसे 10 लीटर फॉर्चून और 10 लीटर कच्ची धानी का तेल दिया जिसे उसने अपने झूले में रख लिया और दुकानदार को 5 किलो चीनी लाने को बोला , बुजुर्ग जब अंदर दुकान में चीनी तौल रहे थे कि मौका देखकर स्कूटी सवार युवक फॉर्चून और तेल लेकर वहाँ से फरार हो गया है । पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने पर तहरीर दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, भय का माहौल

    दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, भय का माहौल

    दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, भय का माहौल,

    शौच के लिए गए दो बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल ,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव के पश्चिम शिवान में शुक्रवार सुबह दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मृतकों में 14 वर्षीय अभिषेक, जो भक्सा गांव का निवासी था, और 12 वर्षीय प्रिंस, जो चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार गांव का निवासी था । गुरुवार शाम को दोनों बच्चे घर से गांव के पश्चिम शौच के लिए साइकिल से निकले थे । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला । इसके बाद परिवार ने पीआरबी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी । शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिमी सिवान में सरसों के खेत में उनके शव मिले । दोनों बच्चों के हाथ और पैर उनके कपड़ों से बांधे गए थे । मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था । घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं । घटना की सूचना पर गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह, थाना प्रभारी सहजनवां विशाल उपाध्याय, विधायक प्रदीप शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा गहनता से जांच कराई जा रही है । इस निर्मम हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे । घटना में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी । घटना को लेकर इलाके में दहशत और कई तरह की चर्चाएं भी हैं ।
    इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि, मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है । दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी ।

  • नहीं रुक रही हैं जनपद में वाहन चोरी की घटनाएं

    नहीं रुक रही हैं जनपद में वाहन चोरी की घटनाएं

    संवाददाता : सागर कुमार

    नहीं रुक रही हैं जनपद में वाहन चोरी की घटनाएं,

    गोरखपुर जिले में चोरी की घटनाओं, विशेष कर वाहन चोरी की घटनाओं के क्रम में पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसर से एक और चार पहिया वाहन चोरी की घटना सामने आई है, जंगल धूसर के रहने वाले संतोष निषाद पुत्र सुभाष निषाद ने रोज की भांति अपने चार पहिया स्कार्पियो वाहन को 7 जनवरी की रात्रि को अपने घर के सामने नियत स्थान पर खड़ा कर दिया लेकिन जब संतोष ने 8 जनवरी के तड़के अपने वाहन को नियत स्थान पर जब खड़ा नहीं देखा तो वे चोरी की आशंका से सशंकित हो उठे, उन्होंने तुरंत ही अपने वाहन की खोज बीन शुरू कर दी, जिससे उन्हें कुछ ही देर में यह पता चल गया कि उनका चार पहिया वाहन चोरी हो गया है, चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें चोर बड़े ही सफाई से वाहन को चोरी कर ले जाता हुआ दिख रहा है।

    संतोष निषाद ने फौरन से पेश्तर अपने वाहन के चोरी हो जाने की सूचना पिपराइच थाने पर दें दी, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस घटना की जांच कर रही है।