गोरखपुर । बेलीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दवा लेकर पल्सर बाइक से घर आ रहा था। तभी पीछे से कार सवार बदमाशों ने उसे रोका, फायर किया, लेकिन गोली मिस कर बगल से निकल गई। इसके बाद फिर दोबारा फायरिंग की, गोली सीने में लग गई। वो कुछ दूर चलकर हाईवे के किनारे एक गड्ढे में गिर गया, जहां उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है।
बांसगांव/गोरखपुर। ननिहाल में रह रहे एक युवक को उसके पड़ोसी युवक ने चाकू से जानलेवा हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को आनन फानन में स्थानीय सीएचसी पहुंचा गया। वहां पर घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र जगदीश (24) वर्ष बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ उर्फ गोपालपुर में ननिहाल में रहता है। शुक्रवार की शाम राहुल और उसके मुहल्ले के युवक सन्नू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पड़ोस में ही आयोजित एक भोज कार्यक्रम में चले गये। इसी दौरान रात्रि करीब 9ः15 बजे सन्नू ने राहुल के गले पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर फरार हो गया।
“पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा हिरासत में”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )
सहजनवा थाना क्षेत्र के एक महिला को ई रिक्शा चालक ने गीडा सेक्टर 26 में ले जाकर, उसके आंख में मिर्च का पाउडर डालकर छेड़छाड़ करने लगा और जब महिला ने ई रिक्शा से कूद कर इज्जत बचाने की कोशिश की तो आरोपी और उसके दो अन्य सहयोगियों ने महिला को घसीट कर कुछ दूर तक ले गए थे, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला, जो इलाज कराने वृहस्पतिवार को गोरखपुर गई थी। शाम 7.30 बजे के करीब वह ऑटो से उतर कर गांव जाने के लिए एक ई रिक्शा पर सवार हुई। पौने आठ बजे के करीब चकिया ओवरब्रिज के पास ई रिक्शा चालक पहुंचा तो उसने गीडा सेक्टर 26 की तरफ मोड दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी और उसके दो अन्य सहयोगी ने मिर्च पाउडर जैसे ज्वलनशील पदार्थ आंख पर फेक कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। बचाव में महिला ई रिक्शा से कूद गई तो मनबढ़ो ने उसे घसीट कर ले जाने की कोशिश की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने आरोपी मोनू पांडेय निवासी भैसाला के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।