Tag: #Crime#news#gorakhpur#up

  • जीरो पॉइंट कालेसर में अवैध गांजा विक्रेताओं ने दो युवकों को पीटा, गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

    जीरो पॉइंट कालेसर में अवैध गांजा विक्रेताओं ने दो युवकों को पीटा, गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    गीडा थाना अंतर्गत पिपरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर अवैध गांजा विक्रेताओं का आतंक बढ़ता जा रहा है ।
    बताते चले कि सोमवार रात करीब 8 बजे, बसुधा निवासी पिंटू सिंह पुत्र राम सुरेश अपने साथी नीरज पुत्र अमरनाथ निवासी बाँसपार के साथ सहजनवा की ओर से लौट रहे थे । दोनों युवक जब जीरो प्वाइंट कालेसर स्थित एक गुमटी पर सिगरेट लेने के लिए रुके, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग वहां से अवैध गांजा खरीद रहे थे । युवकों ने जब गुमटी वाले से गांजा बिक्री के बारे में सवाल किया, तो वहां मौजूद अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया ।
    वही पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अजय साहनी, आनन्द पुत्र शंकर, चन्द्रशेखर पर सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    स्थानीय लोगों के अनुसार, जीरो प्वाइंट पर अवैध गांजे की बिक्री बेखौफ जारी है और पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है । इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं ।

  • सरसो के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

    सरसो के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर, सहजनवा ।

    हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राम नगर सूरस में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक युवती की सरसो के खेत में गला रेत कर हत्या । शव ग्रामीणों ने देखा । जिसकी पहचान गांव के ही युवती नीरज उर्फ लाला पुत्री स्व ब्रम्हदेव राय उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना स्थल का निरीक्षण फोरेंसिक टीम और सीओ गीडा ने भी किया।
    मिली जानकारी के अनुसार मृतका नीरज उर्फ लाला की शादी 2021 में पिंटू पांडेय निवासी समोगर थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर के साथ हुई थी । मृतका के कोई बच्चे नहीं थे, वह अपने मायके रामनगर सूरस में ही रहती थी । उसका पति भी एक दिन पहले रामनगर सूरस में आया हुआ था । पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था ।
    वही इस संबंध में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि युवती की हत्या सुबह में ही सरसो के खेत में की गई थी, लेकिन लोगों को जानकारी दोपहर में हुई ।

  • मनबढों ने युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

    मनबढों ने युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    गोरखपुर, सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जाल्हेपार निवासी अविनाश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार शाम को मेंहदिया निवासी दोस्त के वहां बर्थ-डे पार्टी में गया था । देर रात घर लौट रहा था कि गांव के बगल में मनबढ़ो ने रास्ते में बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर गाली-गलौज व जातिसूचक गाली देने लगे । जब विरोध किया तो लात मारकर बाइक गिरा दिया । मै भी गिर गया । चार की संख्या में मनबढो ने लाठी डंडे व राड से मारकर लहूलुहान कर दिया । परिजन सीएचसी पर उपचार के लिए ले गये । इस संबंध में थाना प्रभारी सहजनवां विशाल उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर उधम सिंह, कन्हैया सिंह, आकाश सिंह और अवनीश निषाद के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    गोरखपुर। गगहा इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सिलनी पुलिया के पास राहगीरों को एक युवती का सिर कटा शव मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। युवती के सिर और सीने का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पुलिस को यह संदेह हो रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को इस स्थिति में छोड़ा। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

    जब स्थानीय लोगों और राहगीरों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल की गहन जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती की हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई थी। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया। मृतका के शरीर पर जींस, मोजे और स्वेटर-टोपी जैसे वस्त्र मौजूद थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी मध्यम या उच्च वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती होगी। हालांकि, शव की बुरी स्थिति के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर खून के निशान और हड्डी के टुकड़े मिलने से पुलिस को संदेह है कि हत्या के दौरान युवती को बर्बरता से मारा गया होगा।

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवती की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगी। शव को बुरी तरह से कुचला गया था, जिससे यह साफ हो गया कि अपराधी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या से पहले युवती के साथ कोई अमानवीय हरकत तो नहीं की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि हाल ही में किसी लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी या नहीं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रात के अंधेरे में अंजाम दी गई होगी, क्योंकि सुबह होने तक किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। राहगीरों ने जैसे ही शव देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव को यहां कब और कैसे लाया गया। पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 साल के आसपास हो सकती है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

    यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को जिस तरह से विकृत किया गया है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अपराधियों ने पूरी योजना के साथ इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है, जिसमें ऑनर किलिंग, प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और अन्य संभावनाएं शामिल हैं।

    इस हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझ जायेगी।

  • मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्याः पहले लाकर गाड़ी खड़ी की, जैसे ही छात्राएं आगे निकलीं टक्कर मारी

    मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्याः पहले लाकर गाड़ी खड़ी की, जैसे ही छात्राएं आगे निकलीं टक्कर मारी

    मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्याः पहले लाकर गाड़ी खड़ी की, जैसे ही छात्राएं आगे निकलीं टक्कर मारी,

    गोरखपुर। एक छात्रा को मैजिक से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया गया है। घर वाले जानबूझकर मारने का आरोप लगा रहे हैं और इसी को लेकर तहरीर भी दी है। पुलिस ने घर वालों की तहरीर के आधार

    पर केस दर्ज कर लिया है। घटना चौरी चौरा थानाक्षेत्र के भटगांवा गांव में पंचायत भवन के सामने की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना के बाद चालक वाहन कहीं और खड़ी कर भाग गया। वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
    चौरी चौरा थानाक्षेत्र के बेलवा बाबू की रहने वाली चचेरी बहनें संजना पुत्री हरिचरण चौधरी व रिंकी पुत्री शिवचरण चौधरी अपने घर से पैदल ही जगदीशपुर स्थित एनसी डिग्री कालेज में परीक्षा देने जा रही थीं। वे भटगांवा गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची थीं कि पहले से खड़ी एक मैजिक (लोडर वाहन) आगे बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। संजना का गोरखपुर एम्स में इलाज चल रहा है।
    रिंकी व संजना के चाचा सुनील कुमार चौधरी ने चौरी चौरा थाने में दी गई तहरीर में जानबूझकर भतीजियों को कुचलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी भतीजियां एनसी डग्री कालेज जगदीशपुर की छात्रा हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे वे घर से पैदल ही कालेज जा रही थीं। इसी बीच संजना पुत्री हरिचरण चौधरी व रिंकी पुत्री शिवचरण चौधरी अपने घर से पैदल ही जगदीशपुर स्थित एनसी डिग्री कालेज में परीक्षा देने जा रही थीं। वे भटगांवा गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची थीं कि पहले से खड़ी एक मैजिक (लोडर वाहन) आगे बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। संजना का गोरखपुर एम्स में इलाज चल रहा है।
    रिंकी व संजना के चाचा सुनील कुमार चौधरी ने चौरी चौरा थाने में दी गई तहरीर में जानबूझकर भतीजियों को कुचलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी भतीजियां एनसी डग्री कालेज जगदीशपुर की छात्रा हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे वे घर से पैदल ही कालेज जा रही थीं। इसी बीच
    वाहन मालिक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गाड़ी मुर्गी दाना लेने के लिए भेजी थी। उसी दौरान दुर्घटना हो गई। इस मामले में चालक के पकड़े जाने के बाद असली कहानी सामने आएगी।
    जानिए क्या कह रही है पुलिस इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक युवती के मरने की सूचना है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। घरवालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • अज्ञात बाइक सवारों ने आयुर्वेदिक दवाखाने में लगाई आग, धू-धू कर जली दुकान

    अज्ञात बाइक सवारों ने आयुर्वेदिक दवाखाने में लगाई आग, धू-धू कर जली दुकान

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर-घोठवा मार्ग के खलंगा गांव की पिच सड़क पर स्थित श्री राम आयुर्वेदिक दवा खाने में बीती शुक्रवार की रात 8 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दुकान में आग लगा दी । जिसके बाद आयुर्वेदिक दवाखाने की दुकान धू-धू कर जलने लगी । आग कि लपट उठती देख आसपास के लोगो ने तत्काल दुकान के मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पहुंचे दुकान मालिक ने ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाई लेकिन पूरी दुकान जलकर खाक हो गयी । जिसमे हजारो रुपये की दवा जल गई ।
    बुदहट टोला खलंगा निवासी दवा दुकानदार विशाल पुत्र श्री राम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने गाव की सड़क किनारे गुमटी में दवाखाना खोल रखा है, बीती रात दो बाइक सवार मनबढो ने उसमें आग लगा दी । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।

  • अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ बलवा और मारपीट का केस

    अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ बलवा और मारपीट का केस

     

    प्रधानी रंजिश को लेकर महिला और उसके बेटो की हुई थी पिटाई, पुलिस ने नही दर्ज किया था केस,

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट निवासिनी गेना देवी पत्नी जगदीश प्रसाद ने कोर्ट में 156 (3) के तहत दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रधानी चुनाव के रंजिश को लेकर बीते 2 अप्रैल 2024 को हरिजन बस्ती निवासी दिनानाथ ने अपने परिजनों कर साथ मिलकर रास्ते मे घेरकर उसके दोनों लड़को छोटे पासवान और शैलेष को लाठी डंडे और ईंट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था । सूचना पर जब मैं घटनास्थल पर पहुंची तो मनबढो ने मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया था । मैं न्याय के लिये हरपुर बुदहट थाने पर पहुंची तो मुझे थाने से भगा दिया गया और दूसरे पक्ष का मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया । एसएसपी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित महिला गेना देवी ने कोर्ट की शरण ली ।
    कोर्ट के आदेश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने गुरुवार को दरघाट निवासी दीनानाथ लष्मीना, रविन्द्र, चांदनी, विष्णु और रवि पर धारा 147, 323, 325, 341, और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    https://youtu.be/5D8PE-BKnWw?si=uPeTt5WP8Idxv7on

  • साजिश के तहत घर के बाहर बुलाकर युवक को पीटा

    साजिश के तहत घर के बाहर बुलाकर युवक को पीटा

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम जोन्हिया गांव में पुरानी रंजिश में साजिश के तहत घर के बाहर एक युवक को बुलाकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
    जोन्हिया निवासी नीरज सिंह पुत्र बालकेश सिंह ने थाना पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, पुरानी रंजिश में बात करने के लिये बुधवार रात्रि 11 बजे गाव के ही विनय यादव, आयुष यादव, और शिरू यादव सहित कुछ अज्ञात लोगों ने मुझे घर के बाहर बुलाया और फिर लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया । सहजनवा पुलिस उपरोक्त आरोपीयो पर बीएनएस की धारा 191 (2), 115 (2) और 351(3) कर तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।