Tag: #Cultural#program#up

  • बी.आई.टी. दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस का हुआ आयोजन

    बी.आई.टी. दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस का हुआ आयोजन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस का शुभारम्भ बी.आई.टी. संस्थान में दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । कांफ्रेस के मुख्य अतिथि प्रो० कुमार कृष्णन नासा वैज्ञानिक अमेरिका, प्रो० जय गोविन्द थाईलैण्ड, डा० दीप्ती कपूर नीदरलैण्ड, ई० देश दीपक शाही दुबई एवं संस्थान के चेयरमैन डा० आर०ए० अग्रवाल द्वारा शुभारम्भ किया गया ।
    कांफ्रेस के मुख्य अतिथि नासा वैज्ञानिक प्रो० कुमार कृष्णन ने कहा कि आवश्यकता अविष्कार की जननी है । इस सूत्र वाक्य को सदैव स्मरण रखना चाहिए । कुछ नये करने की, कुछ बेहतर करने की जिज्ञासा सदैव बनी रहनी चाहिए । जिस दिन आपने, और बेहतर हो सकता है यह सोचना बन्द कर दिया । उस दिन नवीन तकनीक व आधुनिक सुविधाएं जनमानस को मिलना बन्द हो जायेगी ।
    आई.आई.टी. कानपुर के प्रो० योगेश चैहान ने कहा कि आपके द्वारा किये गये शोध व अविष्कार के द्वारा ही देश को आधुनिक तकनीक व नवीन संसाधन उपलब्ध हो रहे है । आज युवाओं को देश आशा भरी नजरों से देख रहा है ।
    राजकीय इन्जीनियरींग कालेज सोनभद्र से आये प्रो० गीतम सिंह तोमर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है आपमें ऊर्जा भरपूर है उचित मार्गदर्शन से आप दुनिया कीे दिशा व दशा बदलने में सक्षम हैं । कांफ्रेस की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन डा. आर०ए० अग्रवाल ने कहा कि बी.आई.टी. संस्थान में दुनिया के सबसे बड़े तकनीक संगठन की इस कांफ्रेस में 1162 नवाचार हेतु शोध पत्र प्राप्त हुए, जो इस कांफ्रेस की सफलता को बयां करते हैं ।
    कांफ्रेस में संयोजक ई० अंकुर कुमार, डा रूप रंजन, डा० अभिनन्दन त्रिपाठी, डा० शशांक श्रीवास्तव, डा० अरविन्द पाण्डेय, संतोष त्रिपाठी, उज्जवल श्रीवास्तव सहित बी.आई.टी. संस्थान के निदेशक, विभागाध्यक्ष व शिक्षक उपस्थित थे ।

  • जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड– विधायक

    जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड– विधायक

    सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    शनिवार को सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ ।
    मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण जीवन जीने की कला सिखाता है, स्काउटिंग में जीवन के संपूर्ण आत्म होते हैं । विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन का बोध कराता है । साथ ही उच्च नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम भी स्काउट गाईड है । विशिष्ट अतिथि कैप्टन ओ पी मिश्रा ने कहा कि स्काउट गाइड के मध्यम से बच्चों में प्रतिज्ञा व नियमों का पालन सीखने के साथ ही देशभक्ति की भावना जागृत होती है । इसके पूर्व में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गाया ।
    अतिथियों ने स्काउट-गाइडों द्वारा बनाए गए आकर्षक टोलियों का निरीक्षण भी किया गया । तीन दिवसीय शिविर में स्काउट गाइडों द्वारा टेंट निर्माण, गांठ बांधना, स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता का संदेश देते हुए रसोई, शौचालय, मकान, सड़क, की स्वच्छता के बारे में बताया गया ।
    प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । शिविर का संचालन जिले से आए ट्रेनर ने अजय कुमार गुप्ता और लाजो ने किया । इस दौरान रामरक्षा यादव,रणविजय सिंह, दयाराम, रामेश्वर सिंह,
    उत्कर्ष, सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

    सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन ।

  • गोरखपुर ब्रेकिंग: महंत अवैद्यनाथ के नाम पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

    गोरखपुर ब्रेकिंग: महंत अवैद्यनाथ के नाम पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के तहत गुरुवार को देवी अहिल्याबाई नगर में महंत अवैद्यनाथ के नाम पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

    मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

    यह प्रदर्शनी महंत अवैद्यनाथ के जीवन, संघर्ष, और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को समर्पित है। अधिवेशन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

  • स्काउट गाइड कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

    स्काउट गाइड कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश गोरखपुर के तत्वाधान में आयोजित सहजनवा तहसील के अंतर्गत श्रीमती रेशमा रावत कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज, भीटी रावत, गोरखपुर में मुख्य अतिथि भान प्रताप सिंह नायब तहसीलदार सहजनवा के द्वारा उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ । इस कार्यक्रम में मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज, सहजनवा, गोरखपुर, के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी, भोलाराम मस्करा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह, बाबा अमृत दास इंटर कॉलेज, जोगिया पाली, सहजनवा गोरखपुर के प्रधानाचार्य विनय सिंह तथा स्काउट ट्रेनर लीडर ओम प्रकाश उपाध्याय एवं रैली संचालक किरन देवी के साथ विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड प्रभारी मोहम्मद नूर आलम, सुधीर कुमार, गणेश्वर त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, देवेन्द्र गौंड, तथा रेशमा रावत कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया ।