Tag: #divyamittal#ias#followers#highlights#all

  • BIG NEWS | पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश से करेंगी राजनीति की शुरुआत, किसी पार्टी का नहीं लेंगी सहारा!

    BIG NEWS | पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश से करेंगी राजनीति की शुरुआत, किसी पार्टी का नहीं लेंगी सहारा!

    नई दिल्ली/लखनऊ /अनुराग त्रिपाठी | निष्पक्ष टुडे :-

     13 साल की प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति की राह पर दिव्या मित्तल! सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किया भविष्य का खुलासा, बोलीं—किसी दल के साथ नहीं, अकेले चलूंगी।


    उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 10 मिनट का वीडियो जारी कर उन्होंने राजनीति में कदम रखने की घोषणा की।

    दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगी और फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगी।

    करीब 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब वह राजनीति के जरिए जनता के बीच अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

    खबर की 5  बड़ी बातें –

    1. जनीति में एंट्री का ऐलान

      पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने वीडियो जारी कर अपने राजनीतिक भविष्य का खुलासा किया।

    2. उत्तर प्रदेश से शुरू होगा राजनीतिक सफर

    उन्होंने यूपी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने की घोषणा की है।

    3.किसी राजनीतिक दल का साथ नहीं

    दिव्या मित्तल ने स्वतंत्र रूप से राजनीति में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

    4.जनता से सीधे जुड़ने की पहल

    अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की अपील की।

    5-13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा को अलविदा

    30 अगस्त को इस्तीफे की घोषणा की थी, जिसे 15 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया गया।

    किसी पार्टी के साथ नहीं, अकेले चलूंगी!-

    दिव्या मित्तल ने अपने वीडियो संदेश में साफ कर दिया है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत नहीं करेंगी।
    उन्होंने कहा, “किसी भी पार्टी या फिर दल के साथ नहीं, बल्कि अकेले चलूंगी।”
    उनकी इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी संभावित भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

    जनता से सीधे संवाद की तैयारी
    दिव्या मित्तल ने अपने वीडियो के माध्यम से शुभचिंतकों और आम नागरिकों से जुड़ने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि उनकी यह पहल उनके विचारों से मेल खाती है, तो वे व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं।

    इस पहल के जरिए वह अपनी राजनीतिक यात्रा में लोगों की भागीदारी चाहती हैं।

    30 अगस्त को दिया था इस्तीफा, अब राजनीति में नई पारी

    2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया गया।

    उनके इस फैसले के बाद से ही भविष्य की योजनाओं को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब उन्होंने राजनीति में आने की घोषणा कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    कई जिलों में संभाल चुकी हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां –

    अपने लगभग 13 वर्षों के प्रशासनिक करियर के दौरान दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहीं।

    -मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट।
    -गौतमबुद्ध नगर में मुख्य विकास अधिकारी (CDO)।

    कानपुर नगर में यूपीसीडा की संयुक्त प्रबंध निदेशक।

    बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष।

    संतकबीरनगर और मिर्जापुर में जिलाधिकारी।

    इन पदों पर रहते हुए उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने का अनुभव मिला।

    अब सबसे बड़ा सवाल—क्या होगा दिव्या मित्तल का अगला कदम?

    दिव्या मित्तल ने राजनीति में प्रवेश की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं।

    क्या वह अपना स्वतंत्र राजनीतिक संगठन बनाएंगी? क्या आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी या पहले प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगी?

    फिलहाल उनके अगले कदम और विस्तृत राजनीतिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है।

    निष्पक्ष टुडे | जनता से सवाल

    क्या प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव राजनीति में जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में मददगार साबित हो सकता है?
    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के स्वतंत्र राजनीति में आने के फैसले को आप किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय जरूर दें।