हर वर्ष की बात इस बार भी गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर माँ विंध्यवासिनी मंदिर में भगवती सूक्तम् पाठ एवं वेद पारायण वर्षिकोव्स पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर फिल्म अभिनेता एवं कोरियोग्राफर कौशिक द्विवेदी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मां विंध्यवासिनी धाम के प्रधान अर्चक अगस्त द्विवेदी ने मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा एवं श्रीफल व साल देकर सम्मानित किया और कार्य क्षेत्र में निरंतर कामयाबी की ओर बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। इस पर कौशिक द्विवेदी ने आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि भाद्रपद शुक्ल पंचमी, गुरुवार के दिन माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में माँ विंध्यवासिनी श्रवण वेद-पाठशाला द्वारा भगवती सूक्तम् पाठ, वेद पारायण वार्षिकोत्सव और माँ विंध्यवासिनी माहात्म्य संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषि पंचमी के पावन मौके पर भव्य श्रृंगार पूजन, भोग-प्रसाद वितरणवऔर स्कंदश बटुकों द्वारा वेद पारायण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विंध्य पंडा समाज और विंध्य विकास परिषद के सौजन्य से किया गया, जिसमें प्रधान अर्चक आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी और नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने प्रमुख भूमिका निभाई। माँ विंध्यवासिनी की कृपा से सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माँ विंध्यवासिनी से शक्ति, भक्ति, और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर प्रांगण में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
लापता लेडिज आमिर खान करना चाहते थे, पर ये रवि किशन ने कर दिया! एक रात में नौ अवार्ड जीते, इतिहास रच दिया! रवि किशन आईएफए अवार्ड पा कर खुशी से फूले नहीं समा रहे!
“रवि किशन को आईएफए अवार्ड, प्रशंसकों को समर्पित किया सम्मान”
आईएफए अवार्ड्स २०२५ में गोरखपुर सदर के सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला को मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान मुंबई, १० मार्च २०२५: भारतीय सिनेमा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके गोरखपुर सदर के सांसद एवं मशहूर अभिनेता रवि किशन शुक्ला को फिल्म लापता लेडीज़ में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए आईएफए अवार्ड्स २०२५ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए रवि किशन शुक्ला ने कहा, यह पुरस्कार मेरे सभी चाहने वालों, समर्थकों और शुभचिंतकों को समर्पित है। यह मेरा नहीं, हम सबका सम्मान है। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक किरण राव, निर्माता आमिर खान, सभी सह-कलाकारों और पूरी प्रोडक्शन टीम का आभार जताते हुए कहा, इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह पुरस्कार पूरी टीम की मेहनत और लगन का परिणाम है। मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। फिल्म लापता लेडीज़ की झलक निर्देशक किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज़ एक अनोखी कहानी है, जो दो नवविवाहित दुल्हनों के रेलवे यात्रा के दौरान बदल जाने पर आधारित है।
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हस्ती फ़िल्म प्रोड्यूसर उर्मिला संजय गुप्ता नये साल में नई पहल करते हुए ‘भोजपुरी गौरव सिनेमा अवार्ड’ का आयोजन गोरखपुर में करने वाले हैं।
यह खबर देकर उन्होंने फिल्मी गलियारों में सनसनी फैला दिया है। बता दें कि बाबा गोरक्षनाथ जी की असीम कृपा से उर्मिला संजय गुप्ता ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें से एक भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव अभिनीत सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ भी है। इसके अलावा उन्होंने बहुत सारी फिल्मों का निर्माण किया है। वे कुछ फिल्में व वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
इसी श्रृंखला में जल्द ही अम्बे फिल्म्स – उर्मिला संजय गुप्ता व अखिलेश राय की प्रस्तुति ‘भोजपुरी गौरव सिनेमा अवार्ड’ का आयोजन उत्तर प्रदेश की पावन नगरी गोरखपुर में बिग लेबल किया जाएगा, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज सितारे शामिल होंगे, जिनकी मौजूदगी से गोरखपुर सज उठेगा। यह आयोजन न केवल कला और सिनेमा का उत्सव होगा, बल्कि उन कलाकारों के लिए एक प्रेरणा भी होगा, जो भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। इसमें फ़िल्म की हर कैटेगरी का अवॉर्ड ज्यूरी की निर्णायक टीम द्वारा चयन करके दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म निर्माता उर्मिला संजय गुप्ता के प्रोडक्शन हाउस अम्बे फिल्म्स बैनर के तले बनाई गई भोजपुरी फिल्में खेसारी लाल यादव स्टारर ‘दीवानापन’, अरविंद अकेला स्टारर ‘कल्लू कृष्णन’, ‘भुलक्कड़’, राज यादव स्टारर ‘जैसी मर्जी राम की’, लाडो मद्धेशिया अभिनीत ‘चल मेरे भाई’ रिलीज हो चुकी हैं। वहीं बतौर प्रोड्यूसर संजय गुप्ता की मेरी माँ के बराबर कोई नहीं, सिंधौरा, जब तक पूरे ना हो फेरे सात, छठ, लव यू शंकर आदि फिल्में आने वाली हैं। साथ ही उनकी वेब सीरीज कोयला की शूटिंग जल्द ही स्टार्ट होने वाली है।