Tag: #Entertainment#bhojpuri#actor#director
-

फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी ने उठाया ऐतिहासिक कदम, शूटिंग के सेट पर भोजपुरी में बोलने का दिया कड़ा निर्देश
भोजपुरी फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के सेट पर कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि ‘भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के सेट सब लोग भोजपुरी में ही बात करें… जो भी क्रू मेंबर भोजपुरी में बात नहीं करेगा, उसे फाइन देना पड़ेगा।’ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ‘हम सब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग यूपी और बिहार के रहने वाले हैं और जब हम सब अपने घर वालों से, नात-रिश्तेदार से अपने गांव की भाषा में बात करते हैं तो शूटिंग के सेट पर क्यों ना हम सब अपनी मीठी भाषा भोजपुरी में ही बात करें। क्योंकि हम फिल्म करते हैं भोजपुरी… संवाद बोलते हैं भोजपुरी भाषा में… तो भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर भी हम लोगों को भोजपुरी में ही बात करनी चाहिए।’ वहीं अंजना सिंह ने कहा कि ‘भोजपुरी भाषा के सम्मान के लिए ये बहुत बड़ी क्रांतिकारी पहल है। इससे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर हर किसी के बीच एक अपनापन का एहसास होता नजर आया है। इसके लिए हमारे डायरेक्टर धनंजय तिवारी को साधुवाद।’
गौरतलब है कि निर्देशक धनंजय तिवारी के इस निर्णय का समर्थन सुपर स्टार अभिनेत्री अंजना सिंह, अभिनेता विशाल तिवारी और निर्माता मनोज के गुप्ता ने किया है। उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के सेट पर जब फिल्म की पूरी टीम एक दूसरे से भोजपुरी में बात करना शुरू किया तो सबने मुक्तकंठ से इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘अरे भइया ई त बड़ अच्छी बात हो गईल, अईसन लागत बा कि हम सब फिलिम के शूटिंग पर ना, बल्कि अपने-अपने घर-परिवार संघे बानी जा…’
उल्लेखनीय है कि किन्नरी फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। इस फिल्म की कथा धनंजय तिवारी ने लिखा है, जबकि पटकथा सभा वर्मा और नीरज मिश्रा ने लिखा है, वहीं संवाद नीरज मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, डीओपी नीरज त्रिपाठी, डांस मास्टर विवेक थापा, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डायरेक्शन टीम बिट्टू यादव, विशाल शर्मा, आर्ट डायरेक्टर विकास राज प्रतापगढ़ी, ईपी अंकित तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर अंकित तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, विशाल तिवारी, देवेंद्र पाठक, मनोज गुप्ता, ज्ञान आर्या, अंशु तिवारी, डॉली सिंह, मिंटू शाह, रंजीत निषाद, अमित पाठक और बाल कलाकार कायरा हैं।
-

कौशिक द्विवेदी के श्रवण डांस क्लासेस के स्टूडेंट्स मृदुल अत्रे और मृदांश अत्रे का ब्रांड प्रोमोशन के लिए हुआ चयन
एक्टर, कोरियोग्राफर और वीडियो डायरेक्टर कौशिक द्विवेदी के श्रवण डांस क्लासेस के स्टूडेंट्स मृदुल अत्रे और मृदांश अत्रे का सेलेक्शन विभिन्न कंपनी ब्रांड प्रोमोशन के लिए हुआ है। श्रवण डांस क्लासेस से बच्चों को आगे बढ़ाने का प्लेटफॉर्म मिला है, इसके लिए कौशिक द्विवेदी को बधाइयां मिल रही हैं।
गौरतलब है कि कौशिक द्विवेदी के श्रवण डांस क्लासेस से ब्रांड फोटो शूट के लिए चुने गए स्टूडेंट्स मृदुल अत्रे और मृदांश अत्रे इंदिरापुरम, ज्ञान खंड 1, गाजियाबाद, नई दिल्ली से हैं। ऑनलाइन शॉपिंग की जिन कंपनियों में उन दोनों बच्चों का सिलेक्शन हुआ है, उन सारी कंपनी का नाम है :- ‘फ्लिपकार्ट, ईबे, वॉलमार्ट इंडिया, जबॉन्ग कॉम, फोनपे, क्लियरट्रिप, मेच मोचा, यंत्रा, सस्ता सुंदर, मिंत्रा…’
इन कंपनियों के ब्रांड प्रोमोशन के लिए सेलेक्ट हुए स्टूडेंट मृदुल अत्रे और मृदांश अत्रे के माता-पिता ने कौशिक द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘हमारे बच्चों के लिए यह मंच प्रदान करने के लिए धन्यवाद! हम आपके द्वारा उनके विकास और सीखने के लिए बनाए गए अवसरों के लिए आभारी हैं। बच्चों के लिए यह स्थान बनाने के लिए आपका समर्पण अमूल्य है। यह (श्रवण डांस क्लासेस) हमारे बच्चों को ऑपर्च्युनिटीज प्रोवाइड करने के लिए जो अवसर प्रदान किया है, उसके लिए धन्यवाद।’
-

भोजपुरी और मराठी फिल्म निर्माता अनंत सीताराम जाधव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मराठी फिल्म एवं भोजपुरी फ़िल्म निर्माता अनंत सीताराम जाधव का जन्मदिन धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिन पर दिन-रात बधाई व शुभकामना देने वाले ईष्ट मित्र, मराठी एवं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गणमान्य लोगों का ताँता लगा रहा। सोशल मीडिया से लेकर फोन कॉल पर तक लोग बर्थडे विश करते रहे। जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का अनंत सीताराम जाधव ने दिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।
बता दें कि लगातार नौ भोजपुरी फिल्म बनाकर मराठी फ़िल्म निर्माता अनंत सीताराम जाधव ने मिसाल कायम किया है। उन्होंने जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले पहली भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’, हीरो जय यादव, हीरोइन संजना पांडेय और डायरेक्टर शिवजीत सिंह. दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘आप के प्यार में’, इसके हीरो विशाल सिंह, हीरोइन प्राची सिंह और डायरेक्टर शिवजीत सिंह हैं। तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘कोहिनूर’, इसमें हीरो विशाल सिंह, हीरोइन प्राची सिंह और डायरेक्टर नरेंद्र सिंह (संजू बिष्ट) हैं। चौथी भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की चाल’, इसके हीरो विकास, हीरोइन आम्रपाली दूबे और डायरेक्टर रामबृक्ष गोंड हैं। पांचवीं भोजपुरी फिल्म ‘होई ना सहाय छठी मइया’, इसमें हीरो सूर्या शर्मा, हीरोइन कहना सिंह, अनारा गुप्ता और डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलु हैं। छठवीं भोजपुरी फिल्म ‘चिराग’, इसमें हीरो गौरव झा, हीरोइन काजल यादव और डायरेक्टर हेमताज अली हैं। सातवीं भोजपुरी फिल्म ‘झुक गया आसमान’, इसके हीरो राज, हीरोइन प्रियांशु सिंह, अंशिका तिवारी और डायरेक्टर नरेंद्र सिंह (संजू बिष्ट) हैं। आठवीं भोजपुरी फिल्म ‘शरारत’ है, हीरो राज, गौरव कुशवाहा, हीरोइन प्रियांशु सिंह, अंशिका तिवारी और डायरेक्टर नरेंद्र सिंह (संजू बिष्ट) हैं। नौवीं भोजपुरी फिल्म ‘खराटे’ सुमित सिंह चन्द्रवंशी, हीरोइन प्रीति मौर्य और डायरेक्टर अभिषेक पांडेय हैं। इन नौ भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने के साथ ही फ़िल्म निर्माता अनंत सीताराम जाधव मराठी फिल्म ‘सारी वर सारी’ का निर्माण किया है। इस फ़िल्म में हीरो महेश कुमार वानवे, प्रवीण शिंदे, हीरोइन गौतमी पाटिल, रूपाली सरक हैं। डायरेक्टर संजय अमर हैं। यानि कि उन्होंने बतौर फ़िल्म निर्माता दस फिल्में बना चुके हैं।
गौरतलब है कि अनंत सीताराम जाधव भारत के एक दूरदर्शी उद्योजक, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर और उद्यम नेता हैं, जिन्होंने नवी मुंबई व महाराष्ट्र में रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, फूड इंडस्ट्री और लैंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है।
वे जयेश ग्रुप के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और कई सफल व्यवसायों में नेतृत्व भूमिका निभाते हैं। वे जयेश इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. के डायरेक्टर, जेआर हैबिटैट्स इंडिया प्रा.लि. के डायरेक्टर, जेडी लैंड वेंचर्स एलएलपी के पार्टनर, सप्तम फूड्स प्रा.लि. के डायरेक्टर हैं। उनकी कॉर्पोरेट प्रोफ़ाइल की बात करें तो जयेश इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. के डायरेक्टर हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट के समीप कई प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का विकास: जयेश इनफिनिटी, जयेश कैलिस्टो, जयेश आइकॉनिक. इन प्रोजेक्ट्स में आधुनिक लाइफस्टाइल सुविधाएँ, प्रीमियम कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड और भविष्य-उन्मुख डिज़ाइन पर जोर है।उल्लेखनीय है कि बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, लैंड डेवलपमेंट एक्सपर्टीज़, स्ट्रेटेजिक बिजनेस प्लानिंग, मल्टी-सेक्टर एंटरप्रेन्योरशिप, उच्च-स्तरीय नेटवर्किंग और टीम बिल्डिंग, निवेशकों के लिए विश्वसनीयता और पारदर्शिता अनंत जाधव का कोर स्ट्रेंथ है। ब्रांड पहचान की बात की जाय तो अनंत जाधव अपनी प्रोफेशनल ईमानदारी, दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और गुणवत्तापूर्ण कंस्ट्रक्शन के कारण जयेश ग्रुप का एक विश्वसनीय चेहरा बन चुके हैं।
-

बॉलीवुड के उभरते कास्टिंग डायरेक्टर रंजीत जौहरी परिचय को मोहताज नहीं
‘कास्टिंग डायरेक्टर’ फिल्म मेकिंग की रीढ़ है क्योंकि उनका काम यह सुनिश्चित करना है कि हर किरदार सही कलाकार द्वारा निभाया जाए, जिससे फिल्म वास्तविक और असरदार लगे और निभाए गये किरदारों को इंसाफ मिल सके। इसी कड़ी में एक नाम आता है रंजीत जौहरी का जो बॉलीवुड में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर स्थापित हो चुके हैं।
रंजीत जौहरी ने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर फ़िल्म ‘रामराज्य’ के लिए काम किया है। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत रांची से 2008 से बतौर इवेंट मैनेजर के रूप में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्रकाश झा के अलावा महेश भट्ट और अनुपम खेर के लिए कास्टिंग का काम बाख़ुबी से किया है। जिससे इनकी उपस्थिति बॉलीवुड में दर्ज होती है। इसके अलावा इन्होंने ऋत्विक रोशन द्वारा अभिनीत हिन्दी फ़िल्म ‘सुपर 30 एवं ‘लोहरदगा’ की कास्टिंग की है।
वर्तमान में उन्हें बॉलीवुड फ़िल्म लेखक एवं निर्देशक प्रभात राज ने अपनी एक हिंदी फ़िल्म ‘ये इश्क़ नहीं ब्लडी इश्क़ है’ के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अनुबंधित किया है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड सहित झारखंड के कलाकारों को अभिनय एवं अन्य संप्रति में सुअवसर प्रदान किया जाएगा। इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई. उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में की जाएगी ।
रंजीत जौहरी ने एक मुलाक़ात में बताया कि इससे पूर्व उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्मित एवं निर्देशित वेबसीरीज ‘आश्रम’, बॉबी देओल द्वारा अभिनीत (सीजन 1,2 एवं 3) की यूपी के फैजाबाद, अयोध्या (उत्तरप्रदेश) में कास्टिंग का काम किया था। यह अवसर उनके लिए एक यादगार पल है। उनके लिए यह सुनहरा मौक़ा एक ‘मील की पत्थर’ सिद्ध हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इस फ़िल्म के कास्टिंग के पश्चात् मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग और लाइन प्रोड्यूसर का काम भी किया है। ‘आर जे क्रिएटिव प्रोडक्शन’ के बैनर तले अपने काम को सफल मंच देने के लिए वर्षों से प्रयासरत हैं। इसकी मदद से कई कलाकारों को बॉलीवुड से जोड़ा है।
आपको ज्ञात हो कि रंजीत जौहरी द्वारा कास्टिंग की जा रही एक बिग बजट की फ़िल्म जनवरी-फरवरी 2026 में शुरू हो रही है। जिसमे बॉलीवुड के बड़े सितारे नज़र आने वाले हैं। ये फ़िल्म झारखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई में शूट होगी। इस फ़िल्म में झारखंड के संघर्ष कर रहे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाएं का भरपूर मौक़ा दिया जायेगा। -

अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) का 51वां जन्मदिन दोहरी खुशी से मनाया गया
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पंकज तिवारी (पप्पू तिवारी) का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पप्पू तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। उनका बर्थडे दोहरी खुशी के साथ मनाया गया है।

एक तरफ उनके जन्मदिन की खुशी तो दूसरी तरफ उनकी लाडली बेटी दीपाली की शादी की हल्दी, मेहंदी और संगीत का उत्सव एक साथ मनाया गया।
इस बार उनके जन्मदिन वापी, गुजरात में पूरी फैमिली, रिश्तेदारों व मित्रों के बीच केक काटकर धूमधाम से मनाया गया, जोकि काफी यादगार बन गया है। इस मौके पर हर किसी का प्यार पाकर पप्पू तिवारी की आँखे खुशी से भर आईं थीं। पप्पू तिवारी के बर्थडे के शुभ अवसर पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों, शुभचिंतकों तथा फ़िल्म जगत से जुड़े गणमान्य जनों का बधाई व शुभकामनाएं देने का दिन-रात ताँता लगा रहा। फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके लोगों ने उन्हें बधाई दीं। व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता पप्पू तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सहित कई स्टार के साथ कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा वे हमेशा समाज के लिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत प्यार भी करती है और वे खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भाईचारा रखते हुए हर किसी के दुःख-सुख शामिल होते हैं। जरूरतमंद लोगों की गुप्तदान करके मदद करने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है।






