सिंगर से हीरो बनने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे सोनू बनारसी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वे जाने-माने फिल्म निर्देशक व लेखक हेमराज वर्मा के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। इन दिनों उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। शूटिंग के दौरान हर एक सीन में सजीव अभिनय करके सिंगर से हीरो बने सोनू बनारसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिये हैं। उनके अभिनय का जौहर शूटिंग के सेट पर मौजूद सभी के दिलों दिमाग में छा गया है। हर किसी ने मुक्तकंठ से सोनू बनारसी के अभिनय की प्रशंसा की है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ में सिंगर-एक्टर सोनू बनारसी की नायिका भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य हैं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही कमाल की जमने वाली है। लेखक निर्देशक हेमराज वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जहां सोनू बनारसी और मणि भट्टाचार्य पहली बार एक साथ नजर आएंगे। वहीं दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय एक बार फिर हार्डकोर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। हरफनमौला कलाकार बालेश्वर सिंह पॉजेटिव रोल में नजर आएंगे। वरिष्ठ अभिनेता अनूप अरोरा अहम किरदार में दिखाई देंगे। कॉमेडी किंग सीपी भट्ट उर्फ ढेला बाबा और स्टार कॉमेडियन साहेब लाल दर्शकों गुदगुदाने का काम करेंगे। इन सभी भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए दिग्गज हस्तियों ने सोनू बनारसी के अभिनय की तारीफ किये हैं।
उल्लेखनीय है। कि एसबीएफ प्रोडक्शन हाउस के बैनर के तले बन रही फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। फिल्म के निर्माता सोनू कुमार हैं। लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा हैं। डीओपी ओम मिश्रा, संगीतकार अमन श्लोक, डांस मास्टर अशोक मैती, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर संगम सुहाना, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मेकअप सोना श्रीवास्तव का है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सोनू बनारसी, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, सीपी भट्ट, साहेब लाल, पूजा सिंह, नीलम, रीता तथा मेहमान भूमिका में प्रीति मौर्य हैं।