Tag: #flood #breaking #gorakhpur

  • रामजानकी मार्ग गढ्ढे में हुआ तब्दील ई रिक्शा पटलने से यात्री हुए घायल

    रामजानकी मार्ग गढ्ढे में हुआ तब्दील ई रिक्शा पटलने से यात्री हुए घायल

    रामजानकी मार्ग गढ्ढे में हुआ तब्दील ई रिक्शा पटलने से यात्री हुए घायल

    पिड़हनी चौराहे पर 2 फुट गढ्ढे में पांच ई रिक्शा पलटा

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    रास्ट्रीय रामजानकी राज मार्ग बड़हलगंज से बरहज देवरिया सहित विहार भागलपुर बलिया को जोड़ने वाली सड़क बड़हलगंज से पटनाघाट के बीच दर्जनों जगह गढ्ढे में तब्दील हो गयी हैं ।
    सबसे दयनीय स्थिति पीडहनी चौराहे पर बने गढ्ढे की हैं जो 2 फुट से 3 फुट गहरा हो गया हैं।
    बरसात का पानी भरा होने से किसी गाड़ी चालक को मालूम नही पड़ रहा हैं किधर समतल हैं किधर गढ्ढा हैं ।
    शनिवार दोहपर 2 बजे के तकरीबन आधे घण्टे के अंतराल में यात्रियों से भरा पांच ई रिक्शा गढ्ढे में पलट गया ।जिसे चौराहे पर उपस्थित दुकानदारों ने दौड़ कर उठाया जिसमे 7 लोग
    चोटिल हो गए है ।
    इसी तरह पूर्व मंत्री स्व कल्पनाथ सिंह के आवास के पास, डेरवा चौराहे, सिधेगौर ,नेतवार पट्टी ,पटनाघाट गायघाट सहित अन्य जगहों पर गढ्ढा बन गया ।

  • बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

    बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

    बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

    बंधा कटा तो दर्जनों भर से अधिक गांव होंगे जलमग्न

    बाढ़ खंड विभाग के आला अधिकारी रात दिन बंधे को कटने से बचाने का कर रहे प्रयास

    राप्ती नदी खतरे के निशान से बह रही नीचे फिर भी कटान तेजी से जारी

    गोरखपुर। कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लॉक अंतर्गत राप्ती नदी बढ़या कोठा बंधा पर तेजी से कर रही कटान बांध कटा तो दर्जनों से अधिक गांव हो जाएंगे जलमग्न बंधे को कटने से बचाने के लिए आला अधिकारी मौके पर मौजूद फिर भी बंधे का कटान तेजी से जारी। हथिया नक्षत्र तीन दिनों से लगातार बरस रही है जिसका नतीजा रहा की नेपाल सहित पूर्वांचल की नदियां उफान पर हैं राप्ती नदी तो अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन बढ़या कोठा बंधे पर तुर्कवलिया गांव के सामने तेजी से कटान हो रहा है जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है बाढ़ खंड विभाग अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए बंधे को कटने से बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन राप्ती नदी बंधे को काटने में कोई कोताही नहीं बरत रही जिससे तुर्कवलिया सहित अगल-बगल के दर्जनों भर से अधिक गांव के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं अगर बांध कट गया तो आस पास के गावों के घरों में पानी घुसने से कोई रोक नहीं पाएगा जहां जन धन की हानि होना स्वाभाविक है बरहाल प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रात दिन मौके पर रह कर बंधे को कटने से बचाने का प्रयास कर रही है अगर गंगा मैया (राप्ती नदी) बढ़या कोठा बंधे को काटना ही चाहती है तो कोई उसे काटने से रोक नहीं पाएगा बंधा कट गया तो दर्जनों भर से अधिक गांव में राप्ती नदी का पानी जाने से कोई रोक भी नहीं सकता।

  • राममजानकी महामार्ग चौड़ीकरण होने से बनीं पुलिया हुई ध्वस्त किसानों की फसलें डूबी

    राममजानकी महामार्ग चौड़ीकरण होने से बनीं पुलिया हुई ध्वस्त किसानों की फसलें डूबी

    राममजानकी महामार्ग चौड़ीकरण होने से बनीं पुलिया हुई ध्वस्त किसानों की फसलें डूबी

    क्रासरः रामजानकी मार्ग सुर्तिहवाँ बाबा के स्थान पर बनीं हुई चौक

    गोला ।गोला विकास खंड के सुर्तिहवाँ बाबा चौराहे पर बनीं पुलिया चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्त हो गई है। जिससे जल निकासी ठप हो गई है।दो दिनों से लगातार हो रहीं बारिश से ने प्रशासन व ठिकेदार की पोल खोल दी है।बीसों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। कई गांव के पानी का निकास उसी पुलिया होता रहा है। पानी न निकलने से आस – पास के गांव के कई घरों में पानी घुसने लगा है।
    सबसे बड़ी हैरानी बात यह हैं की चार महिनों से सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा हैं लेकिन आजतक किसी ने इस पर सुधी नहीं ली ।क्षेत्र के किसान विजय दुबे पहले ही कार्यदाई संस्था को अवगत करा दिए थे। फिर भी कोई सुधि नहीं ले रहा। क्षेत्र के किसान चंद्रिका यादव, जगदीश यादव, गुड्डू प्रजापति, अजय कुमार, राकेश दुबे आदि ने पुलिया जल्द से जल्द लगाने की मांग की है।