Tag: #Foreign#policy

  • कनाडा के पीएम ने दिया इस्तीफा

    कनाडा के पीएम ने दिया इस्तीफा

    कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के नेता का पद भी छोड़ दिया है. सांसदों के विरोध के चलते उन्होंने पीएम पद छोड़ दिया।

  • अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान के शहर पेशावर का दौरा करने से किया मना

    अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान के शहर पेशावर का दौरा करने से किया मना

    अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान के शहर पेशावर का दौरा करने से किया मना ,

    पाकिस्तान में जिस तरह के हालात बने हुए हैं उसे देखते हुए अमेरिका सतर्क हो गया है। अमेरिकी दूतावास ने यहां सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों से ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण 16 दिसंबर तक पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर का दौरा ना करने को कहा है। अमेरिका ने ‘सेरेना होटल, पेशावर को खतरा’ शीर्षक से सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को पेशावर के इस होटल में जाने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • ऑस्ट्रेलियाई संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया बैन

    ऑस्ट्रेलियाई संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया बैन

    ऑस्ट्रेलियाई संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन

    लगाने वाला बिल पास किया है। अब बच्चे फेसबुक-इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे। अगर बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए तो कंपनियों पर करीब 278 करोड़ रुपए तक जुर्माना लग सकता है। ऑस्ट्रेलिया ऐसा कानून बनाने वाला पहला देश है।*

  • बांग्लादेश हाई कोर्ट ने ISCON की गतिविधियों पर रोक लगाने से कर दिया साफ इनकार

    बांग्लादेश हाई कोर्ट ने ISCON की गतिविधियों पर रोक लगाने से कर दिया साफ इनकार

    बांग्लादेश हाई कोर्ट ने ISCON की गतिविधियों पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने ISCON की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।

  • इज़राइल और लेबनान के बीच हुआ युद्धविराम समझौता

    इज़राइल और लेबनान के बीच हुआ युद्धविराम समझौता

    भारत ने हाल ही में इज़राइल और लेबनान के बीच हुए युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे एक सकारात्मक कदम बताते हुए क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया। यह युद्धविराम पश्चिम एशिया में हाल के सप्ताहों में बढ़ते तनाव और हिंसक संघर्षों के बाद आया है, जिसने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी थी।

  • बांग्लादेश “इस्कॉन” ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटाया

    बांग्लादेश “इस्कॉन” ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटाया

     

    बांग्लादेश ISKCON ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटा दिया है। ISKCON के जनरल सेक्रेटरी चारू चंद्र दास ब्रह्मचारी ने चिन्मय पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा ‘बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों में हमारा कोई रोल नहीं है। हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।’ चिन्मय प्रभु पर राजद्रोह का केस लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद सरकार बांग्लादेश में ISKCON पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है।