Tag: #GidaPolice

  • छात्र को मिल रही धमकियों से दहशत, सुरक्षा की गुहार

    छात्र को मिल रही धमकियों से दहशत, सुरक्षा की गुहार

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा क्षेत्र स्थित बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ओगरा बॉयज हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्र ने लिखित रूप में बताया कि एक युवक उसे लगातार मारपीट की धमकी दे रहा है और यहां तक कह रहा है कि उसे कोई बचा नहीं सकता।

    पीड़ित छात्र हर्षित द्विवेदी के अनुसार, इन धमकियों के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और मानसिक रूप से भी काफी परेशान है। उसने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    छात्र ने यह भी बताया कि वह किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता, बल्कि आरोपी युवक को सख्त चेतावनी दिलाना चाहता है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर न हो। छात्र ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो उसके लिए खतरा बढ़ सकता है।

    इस संबंध में उसने आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

    वही गीडा पुलिस ने बी.एन.एस कि धारा 351(4) में अज्ञात लड़के पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • किशोरी पर चाकू से हमला: हत्या के प्रयास का केस दर्ज, हालत गंभीर

    किशोरी पर चाकू से हमला: हत्या के प्रयास का केस दर्ज, हालत गंभीर

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ यदुवंशी कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर में अकेली किशोरी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौसढ़ यदुवंशी टोला निवासी निक्की चौहान (पत्नी स्व. राजू चौहान) सोमवार शाम करीब 6 बजे किसी निजी कार्य से बाजार गई थीं। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी करीना चौहान अकेली थी। इसी दौरान बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर निवासी विक्की सिंह (पुत्र किन्ना सिंह) मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया।

    आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन व आसपास के लोग तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी विक्की सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।