आम सभा की बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया की टैक्स पेयर व्यापारियों को सम्मान मिलना चाहिए।
संगठित व्यापारियों का संगठन एक खूबसूरत समाज का सृजन करता है और इससे समाज को काफी लाभ मिलता है।
उपरोक्त बातें गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन की होली मिलन समारोह एवं आम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निर्देशक डॉक्टर शिव शंकर शाही ने कही, उन्होंने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा समस्या आने पर अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
रेडिसन ब्लू में आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि होली त्यौहार आपसी सौहार्द का त्यौहार है, गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई है ,आम सभा की बैठक में सभी के सहमति से सरकार से अनुरोध किया गया है कि जो *टैक्स देते हैं उनको समाज में विशेष सम्मान मिलना चाहिए जैसे की रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हॉस्पिटल तथा सरकारी विभागों में यह सुविधा टैक्स पेयर को एक स्पेशल कार्ड बना करके, उस कार्ड के माध्यम से सम्मान दिया जा सकता है इस तरह से समाज में विशेष दर्जा मिलने से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी तथा प्रभावित होकर सरकार को ज्यादा से ज्यादा टैक्स देने का प्रयास करेंगे।
महामंत्री पदम अग्रवाल ने डीएसपी म्युचुअल फंड के प्रतिनिधि अश्वनी पांडे, निशांत फाइनेंशियल सर्विस के निदेशक निशांत रस्तोगी, ऐश्प्रा के निदेशक अनूप सर्राफ, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के प्रतिनिधि अमित वर्मा, मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के प्रतिनिधि विकास स्वरूप, फॉरेस्ट क्लब के राकेश ढींगरा, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर शिव शंकर शाही को गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स संगठन को विशेष सुविधा एवं कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन टिंबरेवाल, संजय टिंबरेवाल, संजीव रस्तोगी, अमरेश श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र साहनी, दिलीप गुप्ता, केपी सिंह ,मनोज श्रीवास्तव ,नाहिद लारी, सुधीर प्रताप सिंह ,जफर असलम सैयद ,राशिद अली विपिन गुप्ता संजय रस्तोगी, बैजनाथ गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दिए।
गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को तहसील कैंपियरगंज का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों, जन शिकायतों के निस्तारण, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष तथा विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। डीएम के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
जिलाधिकारी सबसे पहले तहसील सभागार पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से तहसील क्षेत्र में चल रहे राजस्व वादों, वरासत, नामांतरण, पैमाइश और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले मामलों का निस्तारण समय सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख और जनसेवा की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम रिकॉर्ड रूम पहुंचे और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी। उन्होंने पुराने दस्तावेजों के संरक्षण, डिजिटाइजेशन की प्रगति और फाइलों की उपलब्धता के बारे में पूछा। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक अभिलेख सुव्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखे जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई से जुड़े रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने कहा कि तहसील आने वाले फरियादियों को अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं। हर प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से सुनवाई हो और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों में नहीं, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक समाधान के रूप में दिखना चाहिए।
कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ऑनलाइन सेवाओं, प्रमाण पत्रों के निर्गमन और राजस्व सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि डिजिटल सेवाओं को और तेज व पारदर्शी बनाया जाए ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के समय कुछ फरियादी भी मौजूद मिले। डीएम ने उनसे सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ काम करना होगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें, जिससे आमजन को बेहतर सेवा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ पाठक तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।