Tag: #Gorakhpur#news
-

अपने खरीद का पक्का बिल लें, यह आपका अधिकार है
गोरखपुर । उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन राजेश सिंह के निर्देश पर जीएसटी विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों को जागरुक करते हुए दुकानों पर पोस्टर लगाए गए हैं इन पोस्ट पर लिखा हुआ है कि अपने खरीद का पक्का बिल लें, यह आपका अधिकार है इससे कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है इसके साथ ही राज्य कर विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है अगर कोई फॉर्म पक्का बिल नहीं देती है तो आप 7235001729 पर सूचना दे सकते हैं।
-

55 करोड़ की डीपीआर से सड़कों को मिलेगा स्मार्ट लुक
मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत शहर की सड़कों को स्मार्ट बनाने की 55 करोड़ की डीपीआर शासन में विचाराधीन है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
राप्तीनगर में निर्माण कार्य जारी,
प्रथम चरण में राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर क्षेत्र की तीन सड़कों पर काम शुरू हो चुका है। इनमें शाहपुर थाना से रिद्धि अस्पताल तक, मेडिकल कॉलेज रोड से दूरदर्शन आवास होते हुए ब्रदर्स बेकरी तक, और राजीव नगर कुंआ से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक की सड़कें शामिल हैं।स्मार्ट सड़कों की खासियतें:
बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे।
पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए पाथवेज।
नाली, बिजली, पानी और गैस की पाइपलाइन के लिए डक्ट।
वनवे सड़क प्रबंधन से यातायात सुगम।प्रमुख सड़कों का चयन:
कचहरी चौराहा से काली मंदिर (0.78 किमी)।
शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहा (2.37 किमी)।
शिवाय होटल से गणेश चौक (1.25 किमी)।मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि डीपीआर के स्वीकृत होते ही सड़कों को सुरक्षित और सुविधा संपन्न बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

