Tag: #greenindia #saveenviorment

  • सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी

    सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी

     

    सऊदी अरब, जो अपने गर्म मौसम और विशाल रेगिस्तानों के लिए जाना जाता है, अब वहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. हाल ही में आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है.

    सऊदी अरब के एक रेगिस्तान में इतनी बर्फ गिरी कि वह सफेद चादर की तरह नजर आने लगा.

    सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब के अल-जौफ क्षेत्र में पिछले बुधवार से भारी बारिश और ओलों के साथ बर्फबारी हो रही है. इस बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है।

  • पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व_डीएम

    पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व_डीएम

    पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व_डीएम

     

    प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य_डीएम

    गोरखपुर।पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महामारी काल ने इनकी महत्ता को साबित भी कर दिया है। कलेक्ट परिसर पर्यटन भवन पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने आम लिची जामुन संतरा का पौधारोपण किया। डीएम ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। वेद भी इस बात को कहते हैं, क्योंकि अथर्वेद में कहा गया है कि प्रकृति से सुरक्षा पाने के लिए उसका संरक्षण करना भी जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। मानव और पर्यावरण का अत्यंत गहरा संबंध है। निजी स्वार्थ में लोगों ने प्रकृति का लगातार दोहन किया है, जिससे पर्यावरण असंतुलन की स्थित बनी है। अब इसे संतुलित करने के लिए सभी को समय रहते प्रयास करना होगा अन्यथा इसके भयावह दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे एसीएम राजू कुमार अंडर ट्रेनिग उप जिला अधिकारी दीपक सिंह डूडा पीओ विकास सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह सामान्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी पौधरोपण किए।

  • कब्रिस्तान में 101 वृक्षों का हुआ पौधरोपड़

    कब्रिस्तान में 101 वृक्षों का हुआ पौधरोपड़

    कब्रिस्तान में 101 वृक्षों का हुआ पौधरोप

    गोला: उपनगर के अब्दुल कलाम नगर स्थित कब्रिस्तान में कंजी, टुटेल, जामुन, बरगद,
    वाटल ब्रश आदि के 101 वृक्षों का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वनक्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह व ईओ शिवकुमार के साथ पौधरोपड़ किया।
    गुरुवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत एक पेड़ मां के नाम महेश उमर ने कहा कि “पीएम मोदी जी के आह्वान पर हम सभी एक पेड़ मां के नाम के साथ साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने के लिये वृक्षारोपण कर रहें हैं। वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि डीएफओ विकास यादव के निर्देशन में पूरे जिले में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी को वनों के संरक्षण के साथ ही सभी को अपने जीवन में कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसका बड़े होने तक संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनील कुमार लिपिक, सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, नियाज़ कुरैशी, तैय्यब अहमद, विकास गौड़, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, वन दरोगा मुन्नीलाल, वनकर्मी अरविन्द कुमार, रामभुवाल आदि मौजूद रहे।