Tag: #india #breakingnews

  • पूर्वोत्तर रेलवे ने 1दिन में 195 ट्रेन चला कर छठ महापर्व पर बनाया रिकार्ड

    पूर्वोत्तर रेलवे ने 1दिन में 195 ट्रेन चला कर छठ महापर्व पर बनाया रिकार्ड

    पूर्वोत्तर रेलवे ने 1दिन में 195 ट्रेन चला कर छठ महापर्व पर बनाया रिकार्ड

     

    1 दिन में 195 ट्रेनो का हुआ संचालन कर,सवा लाख यात्रियों को पहुँचाया गंतव्य तक

    छठ पर्व के दृष्टिगत रखते हुए चलाई जा रही है 248 पूजा स्पेशल ट्रेने: सीपीआरओ

     

    गोरखपुर : छठ पर्व के दृष्टिगत रखते हुए रेलवे ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 248 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है एक दिन में 195 ट्रेनों का संचालन और सवा लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का पूर्वोत्तर रेलवे ने रिकॉर्ड भी बनाया है।

     

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छठ का पर्व शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में लोग अपने घर को आ रहे हैं और वापस भी जाएंगे, यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर 248 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो 1666 फेरों में चलाई जा रही है,अगर यात्री की ट्रेन छूट जा रही है तो फिर दूसरी ट्रेन आएगी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की डिटेल आगमन व प्रस्थान का साइन बोर्ड लगाया गया है।

    प्रमुख स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया बनाया गया है अगर गोरखपुर की बात करें तो यहां पर पांच होल्डिंग एरिया बना हुआ जिसकी क्षमता भी अधिक है होल्डिंग एरिया में तीन डिस्प्ले बोर्ड और पी ए सिस्टम लगाया गया है जिससे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों को किसी प्रकार का असुविधा न हो यात्रियों के ठहरने के स्थान को और व्यवस्थित किया गया है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होल्डिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी रखी जा रही है बहुत से ऐसे स्थान है जहां छठ पर्व पर पूजा होती वहां पर हॉर्न बजाने के लिए लुक आउट पोर्शन जारी किया गया है। छठ पर्व पर करोड़ों की संख्या में पूर्वांचल और बिहार से लोग पर्व मनाने के लिए आए हैं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • चौरी चौरा तहसील परिसर में आज लेखपाल संघ के चुनाव

    चौरी चौरा तहसील परिसर में आज लेखपाल संघ के चुनाव

    *लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न..?*

    *चौरी चौरा तहसील परिसर में आज लेखपाल संघ के चुनाव कुछ इस तरह प्रकार रहा चुनावी घोषणा जिसमें तहसील अध्यक्ष चौरी चौरा अमित कुमार,तहसील मंत्री रामऔतार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीतिश कुमार,उपमंत्री चंचल रईया, कोषाध्यक्ष गौरव पाल, आय व्यय निरीक्षक संदीप कुमार बने।*

  • सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

    सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

    लद्दाख में सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में टैंक के साथ जवान अभ्यास कर रहे थे तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया तेज बहाव में पांच जवान बह गए।
  • राजभर की पार्टी ने अपने पेपर लीक माफिया विधायक बेदी राम पर बयान जारी किया है।

    राजभर की पार्टी ने अपने पेपर लीक माफिया विधायक बेदी राम पर बयान जारी किया है।

    पार्टी प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने लिखा
    “पेपर लीक मुद्दे पर हमारी पार्टी का साफ़ – साफ़ विचार है, कि हम पारदर्शी विचार रखते है , हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @oprajbhar जी किसी भी छात्र -छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे! क़ानून नियम संगत तरीक़े से अपना काम कर रही है, जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाते तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है”