Tag: #lucknow.#rajbawan #uttarpradesh #tranding #breakingnews

  • NAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण प्रशिक्षण शुरू

    NAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण प्रशिक्षण शुरू

    नगर निगम क्षेत्र में संपत्तियों के डिजिटल सत्यापन के लिए 26 टीमों का गठन

    Agarwal। भारत सरकार के NAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियों के सर्वेक्षण एवं डिजिटल सत्यापन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की संपत्तियों की सटीक पहचान और अभिलेखीकरण को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुनिश्चित करना है।

    प्रेस नोट के अनुसार, परियोजना के तहत नगर क्षेत्र में कुल 26 सर्वेयर टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल किए गए हैं। इन टीमों को अलग-अलग वार्डों में तैनात कर सर्वेक्षण कार्य कराया जाएगा, जिससे संपत्तियों का व्यवस्थित और शुद्ध डेटा तैयार किया जा सके।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, लखनऊ से आए तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर, मोबाइल एप्लिकेशन, लॉगिन प्रक्रिया, डेटा एंट्री और सत्यापन की विधियों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, सर्वेक्षण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

    अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न किया जाए, ताकि संपत्तियों की सही पहचान हो सके और भविष्य में राजस्व एवं शहरी नियोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    नगर निगम प्रशासन द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें।

    बताया गया कि इस परियोजना के तहत शीघ्र ही फील्ड में प्रायोगिक प्रशिक्षण (फील्ड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) भी शुरू किया जाएगा, ताकि सर्वेयर वास्तविक परिस्थितियों में कार्य का अनुभव प्राप्त कर सकें। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नगर निगम के 41 वार्डों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र में संपत्तियों का सटीक और व्यापक डाटा तैयार हो सके।

  • ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंदा,30 भेड़ों की मौत,एक पशुपालक भी घायल

    ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंदा,30 भेड़ों की मौत,एक पशुपालक भी घायल

    ब्रेकिंग

    अयोध्या।
    तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंदा,30 भेड़ों की मौत,एक पशुपालक भी घायल, 150 भेड़ों की झुंड लेकर हाइवे पर चल रहे थे दो पशुपालक, एक झुंड के आगे था दूसरा झुंड के पीछे, पीछे वाला पशुपालक हुआ घायल, अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर सुबह 4 बजे तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया,।मामला थाना इनायतनगर क्षेत्र के पटखौली के पास हुआ हादसा।

  • सीडीओ नुपूर गोयल का बीएसए ऑफिस में छापा

    सीडीओ नुपूर गोयल का बीएसए ऑफिस में छापा

    मेरठ के बीएसए दफ्तर में बड़ा खेल

    मेरठ में बीते शनिवार की शाम सीडीओ नुपूर गोयल का बीएसए ऑफिस में छापा

    सीडीओ के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिली

    गैरहाजिर शिक्षामित्रों का विभाग ने वेतन निकाला ,शिक्षामित्रों को BEO ने सेटिंग से हाजिर दिखाया

    भ्रष्टाचार की सेटिंग में BSA ऑफिस से वेतन जारी

    ➡17 निलंबित शिक्षकों की जांच पर पड़ी मिली कुंडली ,लंबे समय से जांच ही जारी, भ्रष्टाचार, सेटिंग का खेल

    CDO के आदेश पर अफसरों को कारण बताओ नोटिस

    शनिवार देर शाम तक BSA ऑफिस पर निरीक्षण जारी रहा

  • जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा सवालों के घेरे में

    जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा सवालों के घेरे में

    आगरा: हिस्ट्रीशीटर मनोज से जेल अधीक्षक की नजदीकी

    जेल में हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल की हुई एंट्री

    जेल अधीक्षक के साथ हिस्ट्रीशीटर ने की पूजा अर्चना

    जेल के कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

    VIP की तरह जेल में हिस्ट्रीशीटर मनोज ने की पूजा

    मनोज ने जेल के अंदर कराया सुंदरकांड का पाठ

    मुझे नहीं थी इसकी जानकारी

    मनोज की एंट्री पर लगा दी गई है रोक

    कमला नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है मनोज अग्रवाल आगरा की जिला जेल में हुआ सुंदरकांड का पाठ

  • आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय

    आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के नैक हेतु दाखिल होने वाली सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा की।