Tag: #Mahakumbh#up#india

  • लोक आस्था और असीम श्रद्धा के पावन पर्व पौष पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    लोक आस्था और असीम श्रद्धा के पावन पर्व पौष पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    आज से तीर्थराज प्रयाग में पवित्र गंगा स्नान एवं महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है। मां गंगा की अमृतधारा में करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ हमारी हजारों साल पुरानी आस्था, धार्मिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा मानवता का उत्सव है। करोड़ों देवताओं, श्रद्धालुओं और संतों को प्रणाम करते हुए देश के कल्याण की कामना करती हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा

  • शिविर महाकुंभ मेला प्रयागराज में संपन्न किया गया भूमि पूजन का कार्य

    शिविर महाकुंभ मेला प्रयागराज में संपन्न किया गया भूमि पूजन का कार्य

    आज दिनांक 25.12.2024 को श्रीमद् भागवत परिवार सेवा समिति द्वारा शिविर महाकुंभ मेला प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री शिवाकांत जी महाराज के सानिध्य में दिव्य कुंभ भव्य कुंभ वेणीमाधव मार्ग उत्तरी सेक्टर 8 में भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया। उक्त भूमि पूजन में उत्तर प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, श्री अनिल शुक्ला जी (मा0पूर्व सांसद), वारसी जी अपर आयुक्त, ज्ञान प्रकाश मिश्रा जी, आईजी श्री राजीव नारायण मिश्रा जी, सीनियर डीसीएम एनसीआर हिमांशु शुक्ला जी, न्यायाधीश मनोज भास्कर जी, प्रीति सिंह जी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति/न्यायिक मजिस्ट्रेट उन्नाव, एसडीएम आनंद कुमार जी,एसीपी अनिल कुमार जी, उपसचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद सरोज कुमार मिश्रा जी, सी0ओ0 विजय चौधरी जी, महामनीषी पुरुषार्थ आश्रम पीठाधीश्वर निरंजन स्वामी जी, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा डॉ0उमाकांतानंद सरस्वती जी, श्री संतोष प्रसाद मिश्रा जी केडी गांधी आश्रम अलीगढ़,सीपीओ एनसीआर श्री राजेश शर्मा जी पूर्व राज्यपाल स्व0श्री केशरीनाथ त्रिपाठी के पौत्र श्री सुधांशु त्रिपाठी जी, बड़े हनुमान मंदिर प्रयागराज के मुख्य पुजारी श्री सूरज पांडे जी, आचार्य रवि शास्त्री जी, आचार्य प्रभाकर कृष्ण मोहिनी जी, आचार्य विवेक शास्त्री जी, आचार्य दीपक अवस्थी जी, श्रीकांत तिवारी जी, गंगा समग्र अवध प्रांत संयोजक श्री श्याम जी अध्यक्ष विहिप उन्नाव, श्री आशुतोष मिश्रा जी, अनुदीप श्रीवास्तव जी एवं प्रदीप कुमार जी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ सकुशल भूमि पूजन कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक महाराज श्री शिवाकांत महाराज जी ने बताया कि कल्पों में गंगा दर्शन का जो सुख लाभ प्राप्त होता है। वही सुख महाकुंभ के दौरान एक माह के कल्पवास के दौरान प्राप्त होता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री शिवाकांत महाराज जी ने बताया कि स्थापित शिविर में देश विदेश से आने वाले समस्त भक्तों को रहने व खाने पीने की उत्तम की गई है तथा दिनांक 8 जनवरी 2025 को भव्य सनातनी यात्रा संपूर्ण प्रयागराज जनपद में निकाली जाएगी।

  • महाकुम्भ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान

    महाकुम्भ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान

    लखनऊ: महाकुम्भ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,

    प्रयागराज महाकुम्भ-2025′ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समागम होगा- सीएम
    डबल इंजन की सरकार इसके आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है- सीएम

    10,000 एकड़ क्षेत्रफल में महाकुम्भ को विस्तार दिया गया है- सीएम

    महाकुम्भ भारत के आध्यात्मिक और भौतिक विकास के सभी कार्यों पर चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बिंदु बनेगा- सीएम योगी आदित्यनाथ।

  • अतुल सुभाष केस में निकिता सिंहानिया, उसके भाई अनुराग और माँ निशा को किया गया गिरफ़्तार

    अतुल सुभाष केस में निकिता सिंहानिया, उसके भाई अनुराग और माँ निशा को किया गया गिरफ़्तार

     

    तुल_सुभाष के सुसाइड मामले में बैंगलुरू पुलिस ने उसकी पत्नी निकिता सिंहानिया, उनके भाई अनुराग और माँ निशा को गिरफ़्तार कर लिया है।

    https://youtube.com/shorts/BUYnUZdnp30?si=LFlDWNvK0YhGAJmo

  • Maha Kumbh 2025: 23 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू, महाकुंभ में यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    Maha Kumbh 2025: 23 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू, महाकुंभ में यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

     

    प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार के साथ ही महाकुंभ 2025 की तैयारियां भी जोरों पर हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और कहा कि महाकुंभ के दौरान देश के लगभग 23 शहरों से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से हम पूरी तरह से सक्षम हैं।

  • महाकुंभ में हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार सरकार,

    महाकुंभ में हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार सरकार,

    प्रयागराज

    महाकुंभ में हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार सरकार,

    कार्यक्रम को सुरक्षा की दृष्टि से सफल बनाने के लिए तैयारी।

    जल पुलिस, पीएसी,NDRF,SDRF की टीमें मिलकर काम कर रहीं।

    महाकुंभ में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे 220 हाईटेक डीप डाइवर।

    महाकुंभ 2025 में पानी पर होगा 700 नावों से पहरा।

    10 कंपनी पीएसी, 12 कंपनी एनडीआरएफ की रहेगी तैनात।

    6 कंपनी एसडीआरएफ रहेगी तैनात जल पुलिस के जवान रहेंगे।

    340 एक्सपर्ट करेंगे घाटों पर भीड़ की पल-पल मॉनिटरिंग।

  • महाकुंभ 2025: तैयारियां जोरों पर

    महाकुंभ 2025: तैयारियां जोरों पर

    महाकुंभ 2025

    महाकुंभ से पहले अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की क्षमता होगी दोगुनी

    45 एमएलडी से बढ़ा कर 80 एमएलडी की जा रही है पम्पिंग क्षमता

    प्रयागराज के कई मोहल्लों की सीवर ड्रेनेज की समस्या होगी दूर

    यूपी जल निगम नगरीय 30 नवंबर तक कर लेगा कार्य पूरा

    निर्माण के दौरान असुविधा के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

    प्रयागराज, 08 नवंबर: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ की तैयारियां पूरे शहर में तेजी से चल रही हैं। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप न केवल महाकुंभ क्षेत्र के लिए विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं की जा रही हैं, बल्कि प्रयागराज शहर में भी कई स्थाई निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। जिनका लाभ प्रयागराज निवासियों को आने वाले वर्षों में भी मिलता रहेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, प्रयागराज के अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की क्षमता लगभग दोगुनी करने का कार्य कर रहा है। जिससे आने वाले दिनों में प्रयागराज के कई मोहल्लों में सीवर की समस्या का निदान हो जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय के सहयोग से कई अस्थाई एसटीपी का भी निर्माण हो रहा है।

    सीवर ड्रेनेज की समस्या का होगा निस्तारण
    महाकुंभ के पहले यूपी सरकार के कई विभाग मिल कर प्रयागराज में विश्वस्तरीय सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं। इसी दिशा में यूपी जल निगम नगरीय, प्रयागराज में कई प्रोजेक्ट्स चला रहा है। इनमें से आलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की क्षमता का विस्तारीकरण एक बड़ा प्रोजेक्ट है। विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की ट्रीटमेंट क्षमता को 45 एमएलडी से बढ़ा कर 80 एमएलडी किया जा रहा है। जो कि पहले की तुलना में लगभग दोगुनी है। सीएम योगी के निर्देश के मुताबिक ये कार्य 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद प्रयागराज के अलोपीबाग, दारागंज, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, किदवई नगर और मोरी नाला के सीवर ड्रेनेज की समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

    अंतिम चरण में है कार्य
    अधिशासी अभियंता ने बताया कि लगभग 18 करोड़ की लागत से हो रहे विस्तारीकरण का कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। पम्पिंग स्टेशन के न्यू सम्प ने कार्य करना शुरू कर दिया है, जल्द ही ओल्ड सम्प भी कार्य करने लगेगा। जिसके बाद इस क्षेत्र के पूरे सीवर वेस्टेज को सम्प से पम्प कर राजापुर एसटीपी पर भेजा जाने लगेगा। जहां से ट्रीटेड पानी नदी में गिराया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों बल्कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के अतिरिक्त दबाव का भी आसानी से सामना किया जा सकेगा।

    सहयोग की अपील
    इसके साथ ही अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के कारण क्षेत्रवासियों को 30 नवंबर तक कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य पूरे होने के बाद लंबे समय से अलोपीबाग और आसपास के मोहल्लों की सीवर चोकिंग की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।