Tag: Mahi Srivastava

  • माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    भोजपुरी संगीत जगत में हमेशा कुछ नया और बेहतरीन गाने पेश करने वाली बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर शानदार दस्तक दी है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रतिभा राज की धमाकेदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज किया गया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
    गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने का निर्माण काफी बड़े कैनवास पर किया है।इस लोकगीत में सिंगर प्रतिभा राज की आवाज का जादू खूब चल रहा है। वहीं गाने के वीडियो में यूपी-बिहार की भोजपुरिया माटी की खुशबू और लोक संस्कृति की झलक साफ देखने को मिल रही है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेर कर अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस सांग में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। गाने में उनके डांस मूव्स इतने जबरदस्त हैं कि फैंस उनके वीडियो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

    लिंकः https://youtu.be/ZzYo5jlR_ks?si=veOIAYDpAf5Jcxs8

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    एमडी और निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा से भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। ‘पछताओगे बलम’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह हमारे पारंपरिक लोकगीतों की उस मिठास को वापस लाने का एक प्रयास है, जिसे आज की पीढ़ी भी पसंद करे। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना इस साल का सबसे बड़ा लोकगीत साबित होगा और दर्शकों का प्यार इसी तरह मिलता रहेगा।’
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘जब मैंने पहली बार ‘पछताओगे बलम’ का ऑडियो सुना, तभी मुझे समझ आ गया था कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है। रत्नाकर कुमार सर हमेशा कुछ ऐसा बनाते हैं जो परिवार के साथ देखा जा सके। इस लोकगीत को दर्शकों से मिल रही तारीफों और प्यार से मेरा दिल खुशी से भर गया है। यूट्यूब पर कमेंट्स देखकर बहुत खुशी हो रही है।’

  • माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी फिल्म जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ से संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गीत की भोजपुरी सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार जोड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव मरून कलर और ब्लू कलर की साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर फैंस के दिल लुभा रही हैं और महफ़िल में शमां बाँध रही हैं।

    वीडियो सांग में दिखाया गया है कि गवना ना होने और ससुराल में पिया के नादान होने की बात से खिन्न माही श्रीवास्तव अपनी मुँहबोली भाभी से अपने व्यथा बताते हुए कह रही हैं कि..
    ‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…’

    लिंकः https://youtu.be/vWP0fi1IJ8Q?si=3jP7KdizihBsxhI7

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग एंटरटेनमेंट का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सभी ऑडियंस और फैंस से मेरी यही अपील है कि मुझ पर आप लोगों का ऐसे ही प्यार बना रहे।’

  • गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार

    गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार

    भोजपुरी संगीत जगत में लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह और भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का वायरल भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आये दिन नये रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज के साथ ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड बना है गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का वायरल भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह वायरल भोजपुरी लोकगीत 155 मिलियन (15.5 करोड़) से अधिक व्यूज हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने में सिंगर शिवानी सिंह की आवाज का जादू खूब चल रहा है। वहीं एक्सप्रेशन क्वीन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार डांस मूव्स से इस गाने में चार चाँद लगा दिये हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव ने अपनी भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

    गाने के वीडियो को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव एक आलीशान हवेली में अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे और रंगीन ब्लाउज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। उनके गले के भारी गहने और बालों में लगा गजरा उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
    गाने के बोल एक पत्नी की नाराजगी और पति के प्रति उसकी शिकायत को दर्शाता है। वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पति से कह रही हैं कि…
    ‘राजा जी हो तोहारी रहनिया, देखी-देखी दहकेला कनिया, अरे घन हमार रंग ना घोटता, लागेला जहर लेखा पनिया. ‘सवती पटवेला बाड़ा रोकड़ा से, तू जाके फसबा जे ओकरा से, हमहू फसब कवनो छोकरा से…’

    लिंकः https://youtu.be/cgn1-0Wv3TE

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के कर्णप्रिय बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रियांशु सिंह का है। वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जिन्होंने गाने के हर सीक्वेंस को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप्स काफी वायरल हो रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा की है, जिन्होंने विजुअल्स को एक सिनेमाई अनुभव दिया है। इस गीत के आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

    इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह भोजपुरी लोकगीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने की सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर भी जबरदस्त धूम मची है। काफी तादात में फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। 155 मिलियन व्यूज का यह आंकड़ा इस भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रियता को वैश्विक स्तर पर बढ़ा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट वाले गाने बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी संगीत और फिल्म जगत में रत्नाकर कुमार का योगदान एक पारखी जौहरी जैसा है। उन्होंने न केवल इंडस्ट्री को बड़े पैमाने पर ग्लोबलाइज किया है, बल्कि कंटेंट की क्वालिटी और संगीत के चयन में भी एक नया मानक स्थापित किया है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और डांस मूमेंट से सजा हुआ और सुरीली आवाज की मलिका सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ नया भोजपुरी लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ लेकर आये हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही ये गाना दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने ब्लैक साड़ी पहने किलर लुक में कहर ढाकर घायल कर रही हैं। वह अपनी दिलकश अदाओं और कयामत ढाने वाले एक्सप्रेशन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। उनके डांस मूव्स और खूबसूरती ने इस गाने को विजुअली काफी रिच बना दिया है।

    बात करें भोजपुरी संगीत जगत की जानी-मानी सिंगर गोल्डी यादव की तो उन्होंने इस गाने में अपनी मधुर आवाज से जादू चला रही है। गाने के बोल और संगीत के साथ गोल्डी की गायकी का तालमेल इतना सटीक है कि यह सीधे सुनने वालों के दिल में उतर रहा है। गाने के संगीत को काफी पारंपरिक लेकिन आधुनिक टच के साथ तैयार किया गया है, जो आज के युवाओं और पुराने संगीत प्रेमियों, दोनों को पसंद आ रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/VYhX7gVAbJA?si=Aly78wwmwP5MfmJk

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा से ही भोजपुरी में कुछ नया और भव्य करने के लिए जाने जाते हैं। गाने का फिल्मांकन काफी बड़े पैमाने पर किया गया है, जो वीडियो देखते समय साफ झलक रहा है। गीतकारआर आर पंकज ने इसके बोल लिखे हैं, जो काफी कर्णप्रिय हैं। संगीतकार आर्या शर्मा ने गाने में जान फूंकने वाला संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से शूट किया गया है। डीओपी राजन वर्मा की सिनेमैटोग्राफी ने वीडियो को शानदार लुक दिया है। कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने माही श्रीवास्तव के लिए बेहतरीन स्टेप्स डिजाइन किये हैं। इस सांग के एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इस लोकगीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रशंसक माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और गोल्डी यादव की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने की बेहतरीन रिस्पॉन्स यह साबित करती है कि अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन कंटेंट को दर्शक हमेशा सिर आंखों पर बिठाते हैं।’

    वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा बेस्ट से बेस्ट सांग बनाती है। इस गाने से एक बार फिर साबित हो गया है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर गीत-संगीत के गहरी समझ के पारखी जौहरी हैं। वे सिर्फ गाने रिलीज नहीं करते, बल्कि धुन और बोल की रूह को समझते हैं। यही वजह है कि इस म्यूजिक कंपनी से आने वाले गाने अक्सर चार्टबस्टर साबित होते हैं।

    वहीं गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर साफ-सुथरे और पारिवारिक कंटेंट वाले गानों को बढ़ावा देकर एक गरिमापूर्ण पहचान बनाई है। उनके भागीरथी प्रयास और पहल से भोजपुरी सिनेमा और संगीत आज एक नई ऊंचाई को छू रहा है। इस बात की खुशी है कि मुझे रत्नाकर कुमार सर के निर्देशन में अच्छे-अच्छे सांग गाने का मौका मिलता है। इसके लिए सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]