Tag: #News#accident#gorakhpur#up

  • डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर चालक घायल

    डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर चालक घायल

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। जंगल कौड़िया में कालेश्वर जंगल कौड़िया और गोरखपुर से सोनौली जाने वाले जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर रात के करीब 1:30 बजे एक ट्रेलर बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया इसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया तथा ट्रेलर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी तत्काल सूचना स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया को दी गई जहां से एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराई गई। एंबुलेंस चालक महेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर तत्काल हम एंबुलेंस के साथ पहुंचे और घायल ट्रेलर चालक को अपनी एंबुलेंस में किसी तरह लेकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचे प्राथमिक इलाज करने पर पता चला कि ड्राइवर का पैर फैक्चर था और सर पर भी चोटे आई हुई थी। ट्रेलर ड्राइवर का नाम रमाशंकर गिरी, जो की महाराजगंज जनपद के थूथी बड़ी के रहने वाले हैं उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया आए और अच्छे इलाज का हवाला देकर निजी अस्पताल महाराजगंज के लिए रवाना हो गए।

  • मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा, डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

    मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा, डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

    गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर हादसा सामने आया, जब नेहरू अस्पताल के रैंप के पास जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका सिर फट गया, और गहरे घाव के कारण उन्हें आठ टांके लगाए गए।

    यह घटना तब हुई जब डॉ. वाणी लेबर कांप्लेक्स की ओर जा रही थीं। प्लास्टर गिरने के बाद, खून से लथपथ हालत में उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।

    प्रिंसिपल डॉ. रामकुमार जायसवाल ने हादसे पर खेद जताते हुए कहा कि जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, यह घटना मेडिकल कॉलेज की इमारतों की जर्जर हालत और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को उजागर करती है।

    कर्मचारियों और छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने और सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग की है। यह हादसा एक चेतावनी है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

    https://youtu.be/We_pV0n4KwY?si=5uwMwI21ZFbgGGAu

  • दुर्घटना में बाईक सवार बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

    दुर्घटना में बाईक सवार बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

    गोला क्षेत्र के गोला-कौडीराम मार्ग पर देवकली के पास अपनी बहु गुडिया के साथ बाईक से गोरखपुर जा रहे गोला क्षेत्र के धौरहरा निवासी झिनकू दुबे (62) को एक स्कारपियो गाड़ी ने जोर से ठोकर मार दी। जिससे वे बहू के साथ सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायल झिनकू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी। वहीं बहु का इलाज चल रहा है। पीड़ित के तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दिया गया था।

    परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,
    गोला क्षेत्र के धौरहरा गांव के झिनकू अपनी बहू को बाइक से लेकर किसी मुकदमे में न्यायालय जा रहें थे बताया जाता है कि सुबह जैसे ही देवकली गांव के पास पहुंचे उसी दौरान पीछे से स्कार्पियो गाड़ी ने जोर का ठोकर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए। वहीं आरोप है कि गाड़ी धौरहरा के ग्राम प्रधान की है और उसमें चार लोग सवार थे। और उन लोगों ने ठोकर मारने के बाद राड से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया था जिसकी वजह से झिनकू की मौत हो गयी।

    ग्राम प्रधान से मृतक का चलता है विवाद,
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे व मृतक झिनकू के परिवार से किसी मामले को लेकर लेकर बीते दीपावली के दिन मारपीट हो गया था जिसमें मृतक के तहरीर पर प्रधान के भाईयों व पिता पर मुकदमा पंजीकृत है। कुछ दिनों बाद प्रधान के पिता के द्वारा एक तहरीर देकर मृतक के उपर मारपीट का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद मृतक के उपर भी पुलिस के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। 12 दिसंबर को मृतक की पत्नी के द्वारा प्रधान के भाईयों के उपर एक बार फिर एक मामले में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस दोनों पक्षों का चालान भी कर चुकी हैं। वहीं विवाद बढने के बाद से मृतक गांव पर नहीं थे दो दिन पहले गांव आएं थ|

    मृतक के तीन पुत्र चन्द दुबे, अभय दुबे और राहुल दुबे रोजगार के चक्कर में बाहर रहते हैं। सूचना पर सभी घर के लिए रवाना हो गये है,
    ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं, हम गुजरात मे हैं,
    आरोपों की पुलिस के द्वारा निष्पक्ष रूप से जांच की जाए,
    प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें कोई तहरीर अभी नहीं मिली है, जांच चल रही है। तहरीर मिलेगा तो मुकादम पंजीकृत किया जाएगा।

    https://youtu.be/PLBZwUAlXgo?si=9eBSMKpJcnIVJvmi

  • ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर

    ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर

    ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर,
    पीपीगंज-जसवल मार्ग पर आधी रात हुआ हादसा,
    संवददाता-सत्य प्रकाश त्रिपाठी
    कैम्पियरगंज ब्यूरो।बीती रात करीब बारह बजे पीपीगंज-जसवल मार्ग के सपहिया के समीप हुई मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरे युवक का घायल अवस्था मे इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक है।
    बता दे कि सोमवार की रात करीब बारह बजे थानाक्षेत्र के बैरघट्टा निवासी स्व0 उमेश साहनी के 22 वर्षीय पुत्र धीरज उर्फ भोलू अपने पट्टीदार परशुराम पुत्र रामबृक्ष के साथ रात करीब बारह बजे एक बाइक से किसी कार्यवश पीपीगंज जा रहा था।इसी दौरान रमवापुर मोड़ पर उसकी बाइक सपहिया तिराहे पर सड़क के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर से टकरा गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धीरज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि राहगीरों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस से दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां धीरज को मृत घोशित करते हुए चिकित्सको ने गम्भीर रूप से घायल परशुराम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।लेकिन हालत बिगड़ने के बाद परशुराम के परिजनों ने उसे शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।