Tag: #News#basti#up
-

जनपद में सामाजिक व प्रबुद्ध वर्ग ने जिलाधिकारी के साथ की बैठक।तीन सूत्रीय सौंपा ज्ञापन
बस्ती। जनपद बस्ती में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ,आपसी वैमनस्यता और घृणा फैलाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक व्यक्तियों व समूह के खिलाफ जनपद के सामाजिक और प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, माकपा नेता का. के.के. तिवारी की पहल पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत किया। वार्ता के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।
सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, साहित्यकार, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों , चिकित्सकों, किसान संगठनों,मजदूर संगठनो, समाज सेवा से जुड़े विभिन्न तबकों ,राजनैतिक दलों व पत्रकारों के बड़े हिस्से ने भागीदारी किया।
बैठक में एक स्वर से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए जाने पर जोर देते हुए सभी तरह के घृणास्पद विभाजनकारी तत्वों पर निष्पक्षता के साथ और कड़ी कार्यवाही करने और गंगा जमुनी तहजीब को बचाये, बनाये रखने पर जोर दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल पर जिलाधिकारी ने उनकी तबियत खराब होने का कारण बताया। जिलाधिकारी ने उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की बैठक कर हल करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में सामाजिक सौहार्द ,आपसी भाई चारा ,विविधता में एकता के स्वरूप को बचाए रखने ,संवैधानिक सीमाओं की इज्जत किए जाते हुए साम्प्रदायिक,सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्यवाही किए जाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने। मात्र शिकायत के आधार पर देश के किसी भी हिस्से के नागरिक को बिना जांच पड़ताल किए मुकदमे में न फंसाए जाने की मांग शामिल है।
बैठक में शिक्षा संवर्ग से डॉ. रघुवंशमणि, राज किशोर वर्मा, डा. महेंद्र कुमार सोनी अनिरुद्ध त्रिपाठी मार्कण्डेय, अनिल त्रिपाठी, उदय शंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह, डॉ. अजय कुमार यादव, चिकित्सक संवर्ग आईएमए से डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. नईम खान, डा. प्रमोद चौधरी(रेड क्रॉस), डा. सरफराज, डा. वी के वर्मा, डा. एस के अरोरा, डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता संवर्ग से मारुत कुमार शुक्ला, दिलशाद हसन खान, रामानुज भास्कर, राम नरेश चौहान ,हरे श्याम विश्वकर्र्मा, केशव राम यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय एडवोकेट, राजेश यादव, राम कृपाल चौधरी, बुद्धि प्रकाश, किसान संगठन से दीवानचन्द पटेल, जय राम चौधरी, साहित्यकार डॉ. राम कृष्ण लाल जगमग , अजीत कुमार श्रीवास्तव रोटरी क्लब से मयंक श्रीवास्तव, कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से नरेन्द्र देव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय , अशोक कुमार मिश्रा, उदय प्रताप पाल, राम अधार पाल, अजय कुमार आर्या, मस्त राम वर्मा, अशोक सिंह, मनसाराम, ट्रेड यूनियन से के.के श्रीवास्तव, अशर्फी लाल गुप्ता, के.के. तिवारी, राकेश कुमार उपाध्याय , धु्रव चंद,संतोष कुमार यादव,वसीम अहमद, शिवा जी शुक्ला ,दुर्गेश नंदिनी,अबेडकर पुस्तकालय के शिव राम कन्नौजिया, पत्रकार संवर्ग से सरदार जगवीर सिंह,जयंत मिश्रा ,विनोद उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अवधेश त्रिपाठी, पुनीत ओझा, राघवेंद्र सिंह, पारस नाथ मौर्य, कृष्णा द्विवेदी, हिफजुर्र रहमान,संदीप गोयल,राघवेंद्र मिश्र, बशिष्ठ पाण्डेय, जीशान हैदर रिजवी, अनुराग श्रीवास्तव, अशरफ हुसैन,विवेक मिश्रा ,बबुन्दर यादव, मो.शादाब, दिलीप सिंह, जयप्रकाश ,राज प्रकाश, वैदिक द्विवेदी, एस.के. शुक्ला, समाज सेवी कौशल कुमार त्रिपाठी, कुलवेन्द्र सिंह, व्यवसाई अमृत पाल सिंह, काजी फरजान अहमद, सैयद जफर अहमद, सैयद अशरफ हुसैन, विनोद कुमार तथा राजनैतिक दलों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार चौहान, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, साधुशरण आर्य, धर्मेन्द्र चौहान, आम आदमी पार्टी से कुलदीप जायसवाल ,माकपा सचिव शेषमणि,भाकपा माले के राम लौट ,संत कबीर आश्रम के संत राम लखन दास,जन संसद के कुलदीप नाथ शुक्ल और अनिल सिंह ,समाज वादी पार्टी के जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद, सुरेन्द्र सिंह छोटे, मुरलीधर पाण्डेय, हरीश, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, गौरीशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। -

अवैध कब्जा हटाने की मांग, एसपी से लगाया न्याय की गुहार
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई पण्डित निवासी अशोक कुमार पुत्र सुक्खू ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी जमीन से जबरिया कब्जा करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।
पत्र में अशोक कुमार ने कहा है कि उसकी जमीन गाटा सं. 194/1.266 पर परिवार रह रहा है। गांव के ही ज्ञानचन्द्र जो वर्तमान समय में बीडीसी के पद पर है वे उसकी जमीन पर जबरिया टीन शेड रखकर कब्जा कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो लाठी डण्डा लेकर मारने के लिये दौडा लिया और जबरिया टीन शेड रख लिया। अशोक कुमार ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दिया किन्तु पुलिस बिना कोई कार्रवाई किये चली गई। आईजीआरएस करने पर लेखपाल और राजस्व टीम ने जांच के बाद अशोक का कब्जा बताया और लालचन्द, ज्ञानचन्द, प्रेमचन्द्र पुत्रगण जयराम को कब्जा हटाने को कहा। उसने इसके लिये दो दिन का समय मांगा और बाद में मुकर गया। अशोक ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ् ही अवैध कब्जे को हटवाया जाय।
-

सपा का प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा जीतीपुर लाल पुरवा गांव, मृतक परी श्रीवास्तव के परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा ,पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग
बस्ती । गुरूवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर के लाला पुरवा गांव पहुंचा और परी श्रीवास्तव हत्या काण्ड के पीड़ितों, परिजनों अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि से मिलकर ढाढस बधाते हुये आर्थिक सहयोग दिया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने न्याय का पक्ष लिया होता तो परी आज जिन्दा होती। भूमि की पैमाइश के बाद जमीनी विवाद की जानकारी पुलिस को थी किन्तु वह चुप रही, इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि हमें परी जैसी होनहार बेटी को खो देना पड़ा। सपा प्रतिनिधि मण्डल ने परिजनों को ढाढस बधाया कि पार्टी संकट के समय में परिवार के साथ खड़ी है और न्याय के लिये हर संभव सहयोग किया जायेगा। कहा कि पुलिस कर्मियों का निलम्बन ही पर्याप्त नहीं है, प्रशासन की जबाबदेही तय होनी चाहिये। भाजपा की सरकार में जघन्य हत्याकाण्डोे के सिलसिले तेज हो गये हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं।
सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, विधायक राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष महिलासभा रीबू श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी झांसी राहुल सक्सेना, पूर्व प्रदेश सचिव दीपक रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ राहुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा राकेश श्रीवास्तव दीपू, धीरज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव छात्रसभा अभिनव श्रीवास्तव सुमित, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी हिमांशु श्रीवास्तव ‘अंकुर’, जिलाध्यक्ष महिलासभा गीता भारती, विधानसभाध्यक्ष कप्तानगंज रन बहादुर यादव, दयाशंकर मिश्र , राजाराम यादव के साथ ही मो. स्वाले, प्रवीन पाठक, कक्कू शुक्ल, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, जावेद पिण्डारी, रिन्टू यादव, अरविन्द सोनकर, आदि शामिल रहे।
-

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण, शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
“बेहतर शिक्षा हमारा लक्ष्य- शिखा चतुर्वेदी”
बस्ती। शनिवार को राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण औरं शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर कहा कि यह शिक्षकों के लगन और निष्ठा का परिणाम है कि उन्होने छात्रों को बेहतर शिक्षा दिया। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि जिन छात्रों के अंक कम आये हैं वे और परिश्रम करें। एकेडमी का लक्ष्य गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सर्वागीण विकास है।
प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर कहा कि राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में बेहतर शैक्षणिक वातावरण है और छात्रों को शिक्षा के साथ ही खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान दिया जाता है जिससे वे देश के श्रेष्ठ नागरिक बन सके। समग्र शिक्षा और सही मार्ग दर्शन हमारा लक्ष्य है ।
शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में अनेक अभिभावकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिस पर प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि सबसे सहयोग और मार्ग दर्शन से ही राजन इण्टर नेशनल एकेडमी का निरन्तर विस्तार हो रहा है। पूरा प्रयास होगा कि जो सुझाव आये है उसे व्यवहारिक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाय। बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी।
परीक्षा परिणाम वितरण किये जाने के मौके पर विद्यालय परिवार के जितेंद्र यादव, पुनीता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल, अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, आशी कसौधन, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, शालिनी श्रीवास्तव, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, स्वेता गुप्ता, शिवांश उपाध्याय, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी, अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं ने योगदान दिया।
-

नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बस्ती। नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जे० पी० नगर वार्ड के बकैनिया द्वीप अंबेडकर पार्क में हुए कार्यकम में जहां स्थानीय लोगों को योग के गुर सिखाए गए, वहीं दो वृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य लिए नियमित योग और व्यायाम आवश्यक है। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग और प्राणायाम को अपना रही है। उन्होंने समाज के बूढ़े बुजुर्गों को प्रत्यक्ष देवी देवता की संज्ञा देते हुए कहा कि घर के वृद्ध जन हमारे लिए आदर्श हैं। उन्होंने इसे सनातन सभ्यता का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि पारिवारिक समरसता के लिए घर में बड़ी उम्र के लोगों का खुशहाल रहना अपरिहार्य है। योग शिविर के समापन अवसर पर पूर्व प्रमुख राना ने वार्ड के 82 वर्षीय नन्दू राम और 85 वर्षीय संवारी देवी को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोनों को अंग वस्त्र प्रदान कर आरती उतारी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रातः हुए इस समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह ने तथागत बुद्ध और बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर सभासद संदीप कुमार, राज कुमार चौधरी, राजेश कुमार पाण्डेय, रणविजय गौतम, मकरंद पाण्डेय रंजीत राव,,राकेश पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, राम किशुन,राम धनी, खजांची, सुनील, राम अवध, राजेश कुमार,चंद्र मणि मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, रणजीत सिंह, अमर नाथ, गंगोत्री पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।
-

भारत स्काउट और गाइड तीन दिवसीय रोवर् / रेंजर प्रशिक्षण शिविर का समापन
बस्ती । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय रोवर् / रेंजर प्रशिक्षण शिविर का समापन राजकीय महाविद्यालय, सेहमों, बस्ती में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल कुमार पांडे ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चे अनुशासित होते हैं और समाज के प्रति देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन कर पाते हैं।
विद्यालय रोवर प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए कहा इस प्रशिक्षण के बाद होने वाले निपुण सोपान राज्य पुरस्कार राष्ट्रपति पुरस्कार तक हम अपने यहां के बच्चों को ले जाने का प्रयास करेंगे।
जिला संस्था बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडे, मुस्कान ने बच्चों को तीसरे दिन स्काउट गाइड का टेंट निर्माण गैजेट्स निर्माण पुल निर्माण पाक विद्या आदि की जानकारी दी इस मौके पर रेंजर प्रभारी डॉ प्रीति वर्मा के साथ-साथ डॉ श्याम मनोहर पांडे ,डॉ आनंद कुमार पांडे, डॉ रिजवान अहमद, मोहित सोनी, डॉ कृष्णकांत मिश्र, परमानंद सिंह विजय कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
News courtesy : सचिन कुमार कसौधन
-

बस्ती पहुंचे देश के नामचीन कवि, देर रात तक लगे ठहाके
बस्ती। शहर से सटे पटेल चौक के हेरिटेज लॉन में मंगलवार को आयोजन हुआ। इसमें देश के कई नामचीन कवियों ने कविता का वाचन किया। साहित्य, श्रृंगार, वीर रस के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। श्रोताओं ने देर रात तक कविता का आनंद लिया। सामाजिक, राजनीतिक विसंगतियों पर किए गए व्यंग से संदेश देने का कार्य हुआ।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पा अर्चन कर किया। पहले कवि के रूप में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने… बरसाए जो वह नयन चाहिए, कर दे पुलकित हृदय वह छुअन चाहिए, राग हो कृष्ण की बांसुरी सा मगन, प्रेम में राधिका जैसा मन चाहिए सुनाकर खूब तालियां बटोरी। वीर रस के कवि शिव कुमार व्यास ने… तन से ही कमजोर लेकिन मन शिवाला है, लीक से हटकर चलन का शौक पाला है, भीख में ले रोशनी मैं चांद सा दिखता नहीं, हूं भले जुगनू मगर अपना उजाला है सुनाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। कवयित्री कृपा संगम ने… मैं रहती गांव में हूं पर मेरा वह घर नहीं मिलता सुनाकर लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया। संचालन कर रहे हास्य व्यंग के कभी विकास बौखल ने भारत पाकिस्तान, राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़े तमाम व्यंग प्रस्तुत कर लोगों को खूब हंसाया। युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव ने… मुश्किल थी संभालना ही पड़ा घर के वास्ते, फिर घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते, मजबूरियों का नाम हमने शौक रख दिया, हर शौक बदलना पड़ा फिर घर के वास्ते सुनाया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि प्रियांशु गजेंद्र ने… कहीं प्रशंसा कहीं पे ताली कहीं भरा मन कहीं से खाली, जैसे तैसे उम्र बिता ली मैंने तेरे प्यार में, रात रात भर तुमको गया सुबह छपे अखबार में सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक विसंगतियों से जुड़ी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। आयोजक अनूप खरे ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम के संयोजक नितेश शर्मा, दिव्यांशु खरे, कौशलेंद्र पांडेय, अमित गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, के के दुबे, प्रदीप पांडेय, वरुण सिंह, अभिनव उपाध्याय, सीमा खरे, अमित श्रीवास्तव, पल्लव, राजन, जटाशंकर शुक्ल, दुष्यंत विक्रम सिंह, अमित सिंह, श्रीराम पांडेय, श्रेयम श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह सिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। -

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मंत्र मुग्ध हुए मुख्य अतिथि
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मंत्र मुग्ध मुख्य अतिथि,
एमडी शिखा चतुर्वेदी ने सभी को दी शुभकामनाएं कहा आज का दिन बेहद खास,

बस्ती । राजन इंटरनेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि खलीलाबाद संत कबीर नगर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी “जय चौबे” ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया। 76 वां गणतंत्र देश के लिये महत्वपूर्ण है। देश कई मोर्चो पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियों के संकल्पों को पूरा करना हम सबका दायित्व है, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे एवं प्रिंसिपल सानू एंटोनी द्वारा मां सरस्वती एवं शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
एमडी शिखा चतुर्वेदी ने समस्त बच्चों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यह दिन भारतीयों को गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। भारत में हर साल दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर प्रसन्नचित हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे ने छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि भारतीय गणतंत्र की विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है।
एकेडमी के प्रिंसिपल सानू एंटनी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए 26 जनवरी की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया, कार्यक्रम में इस दौरान पुनिता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय, तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल, अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। -

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना
नगर पंचायत नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाना है।

बस्ती। स्वच्छता भी एक राष्ट्र सेवा है । स्वच्छ नगर से ही स्वस्थ नगर और समृद्ध नगर की कल्पना साकार हो सकेगी। आज शिवाजी नगर वार्ड के गोसाई जोत में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर श्रीमती राना ने जहां स्वयं झाड़ू लगाकर नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया वहीं सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि नगर देश की इकलौती नगर पंचायत है जहां प्रत्येक महीने के अन्तिम शनिवार को एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसी प्रकार प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को योग दिवस और वृद्ध जन सम्मान आयोजित होता है। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर साप्ताहिक जनता दर्शन, कार्य दिवस पर कंट्रोल रूम की सुविधा सहित दर्जनों जनहितकारी योजनाएं संचालित कर नगर पंचायत नगर देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसके पूर्व श्रीमती राना नगर पंचायत के सफाई कर्मियों और सहयोगियों की फौज के साथ हाथों में झाड़ू लिए सुबह ही मुहल्ले में पहुंच गई। इस मुहिम में स्थानीय सभासद सहित अनेक लोग जुड़ गए। पूरे गोसाईजोत की गलियों और सड़कों पर सफाई के दौरान अध्यक्ष ने खूब पसीना बहाया। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत की तरफ से महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन वितरित किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करते हुए कहा कि सड़कों पर गन्दगी न फैलाएं। डस्टबिन में ही कूड़ा डालने की आदत बनाएं । सफाई अभियान में सभासद प्रतिनिधि तुलसीराम, डॉ अनिल श्रीवास्तव, देवेश धर द्विवेदी, चन्द्र मणि मिश्रा, राजेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या सभासद और आस पास के लोग मौजूद रहे।












