Tag: #News#rly#gorakhpur#up

  • मौनी अमावस्या के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे का यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम, कुल 184 ट्रेनों के साथ 12 स्पेशल ट्रेनें

    मौनी अमावस्या के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे का यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम, कुल 184 ट्रेनों के साथ 12 स्पेशल ट्रेनें

    संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर । मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान कुल 184 ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, जिनमें से 12 स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से प्रयागराज के लिए चलाई गई हैं।

    यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और झूसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के रुकने और ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने के स्थान के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्टेशनों पर चिकित्सा संबंधी सहायता के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार और अन्य सेवाएं दी जाएंगी।

    स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है। मॉनिटरिंग का मुख्य केंद्र गोरखपुर में स्थापित किया गया है, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।