Tag: #News#sonauli#india

  • सोनौली नगर पंचायत में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

    सोनौली नगर पंचायत में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

    “सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और लोगों के बीच आपसी प्रेम गहराता है “

    रिपोर्ट: अरविंद कुमार

    सोनौली। नगर पंचायत स्थित चेन्नई माता मंदिर समिति परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए और होली के रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूरे माहौल में रंगों की बौछार, गुलाल की महक और पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी। जिससे समूचा नगर होली के उल्लास में डूबा नजर आया।
    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। नगरवासियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए होली का आनंद लिया। मिठाइयों व गुझिया का दौर चलता रहा। जिससे माहौल और भी मधुर हो गया।

    इस आयोजन में नगर के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें शिवकुमार शर्मा, दयाराम जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सभासद राजेश गुप्ता, काशीनाथ, राधेश्याम यादव, अंबिका त्रिपाठी, मंटू त्रिपाठी, शौर्य दुबे, जग्गू जायसवाल, मुकेश, धनपाल गुप्ता, शारदा देवी, परशुराम, रवि गुप्ता, महेंद्र और मनोहर सहित अनेक लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर होली के रंगों को एकता और सौहार्द्र का प्रतीक बताते हुए इसे धूमधाम से मनाने पर जोर दिया।

    मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे ने सभी नगरवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम और एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहे।

  • विदेश भेजने के नाम पर रकम ठगी क़ा आरोप

    विदेश भेजने के नाम पर रकम ठगी क़ा आरोप

    रिपोर्ट : अरविंद कुमार

    सोनौली : नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा भोज गांव निवासी दिनेश कुमार ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर 25 हजार रुपया ठगी करने क़ा आरोप लगाया है। दी गई तहरीर में लिखा है कि मकसूद निवासी भगवानपुर ने उससे विदेश में नौकरी के नाम पर 25 हजार रुपए लिए। विदेश नहीं भेजा। रकम वापस मांगने पर मारपीट की धमकी दे रहा है। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।