Tag: #nishpakshtoday #gorakhpur

  • ओटीपी व्यवस्था समाप्त, नया सॉफ्टवेयर अपडेट

    ओटीपी व्यवस्था समाप्त, नया सॉफ्टवेयर अपडेट

    ओटीपी व्यवस्था समाप्त, नया सॉफ्टवेयर अपडेट

    322-शहर एवं 323-ग्रामीण विधानसभा के सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक, बीएलओ की धीमी फीडिंग पर डीएम सख्त

    एसआईआर फॉर्म फीडिंग में सुस्ती पर डीएम सख्त, बीएलओ को रोजाना 10% फीडिंग का आदेश

    निर्वाचन तैयारी की बड़ी समीक्षा, बीएलओ की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त-डीएम ने जताई नाराजगी

    गणना प्रपत्र फीडिंग में तेजी लाएं बीएलओ, 10 दिनों में 100% लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

    सर्वर समस्या बहाना नहीं: डीएम ने कहा—फीडिंग की रफ्तार बढ़ाएं, नगर निगम-तहसील टीम सतर्क

    प्रेक्षा गृह सभागार में समीक्षा बैठक: कमजोर बीएलओ को चिन्हित कर सुपरवाइजर को सहयोग का निर्देश

    गोरखपुर। 322 शहर एवं 323 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के सुपरवाइजरों के साथ प्रेक्षा गृह सभागार में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा तथा नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एसआईआर अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र (SIR Form) की धीमी फीडिंग पर नाराजगी जताते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

    प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन 10% फीडिंग करें – डीएम

    बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 10 प्रतिशत गणना प्रपत्र की फीडिंग सुनिश्चित करें, तभी अगले 10 दिनों में 100 प्रतिशत फीडिंग का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में अधिकतर बीएलओ प्रतिदिन केवल 1–2 प्रतिशत फीडिंग कर रहे हैं, जो बेहद धीमी प्रगति है। उन्होंने कहा कि यदि इसी गति से कार्य चलता रहा तो फीडिंग में महीनों लग जाएंगे, इसलिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुरूप तेजी से काम करना अनिवार्य है।

    200–300 भरे हुए फॉर्म इकट्ठा होते ही फीडिंग कराएं

    जिलाधिकारी ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि जब किसी क्षेत्र में 200–300 भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्र हो जाएं, तो किसी उपयुक्त स्थान पर बैठकर तत्काल फीडिंग का कार्य करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन बीएलओ ने अब तक केवल एक–दो प्रतिशत फीडिंग की है, उनके कार्य से नाराजगी है। ऐसे कमजोर बीएलओ की मदद करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरों को सौंपी गई।

    गणना प्रपत्र न बांटने वाले बीएलओ पर नाराजगी

    डीएम मीणा ने कहा कि कुछ बीएलओ ने अभी तक अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्र का वितरण भी ठीक ढंग से शुरू नहीं किया है, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीएलओ को क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाना ही होगा।

    सर्वर समस्या का समाधान तत्परता से करने का निर्देश

    सुपरवाइजरों ने शिकायत की कि सर्वर की समस्या के कारण फीडिंग प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वर समस्या केवल गोरखपुर में नहीं, बल्कि पूरे देश में होती है। यह दिक्कत आधे घंटे या एक-दो घंटे तक रहती है, लेकिन सर्वर सामान्य होते ही फीडिंग कार्य तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जब सर्वर ठीक हो जाता है, तो तत्परता के साथ फीडिंग करना आपकी जिम्मेदारी है।

    ओटीपी व्यवस्था समाप्त, नया सॉफ्टवेयर अपडेट

    डीएम ने बताया कि तकनीकी समस्याओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने ओटीपी आधारित लॉगिन प्रणाली समाप्त कर दी है। अब नया सॉफ्टवेयर संस्करण जारी कर दिया गया है, जिसमें ओटीपी की आवश्यकता नहीं है। इससे बीएलओ निश्चिंत होकर गणना प्रपत्र की फीडिंग सुचारू रूप से कर सकेंगे।

    नगर निगम बीएलओ को पार्षदों से सहयोग लेने का निर्देश

    नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के बीएलओ अपने-अपने वार्डों के पार्षदों के सहयोग से प्रपत्र वितरण और फीडिंग की गति तेज करें। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने भी निर्देश दिया कि नगर निगम बीएलओ, निगम की टीम से तकनीकी और फील्ड सहयोग प्राप्त करें।

    फॉर्म की फीडिंग के लिए सदर तहसील पहुंचने का निर्देश

    322 शहर विधानसभा के ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि जो भी गणना प्रपत्र अब तक भरे जा चुके हैं, वे सदर तहसील लाकर बैठकर फीडिंग कार्य सुनिश्चित करें।

    बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा, ईआरओ 322/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, ईआरओ 323/एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, एसीएम द्वितीय राजू कुमार, एईआरओ/नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, आकांक्षा पासवान, अरविंद नाथ पांडेय सहित दोनों विधानसभाओं के सुपरवाइजर और निर्वाचन संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

  • बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए और पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    भदंत ज्ञानेश्वर, कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष और म्यामांर बौद्ध विहार के प्रमुख भी थे। लंबी बीमारी के बाद 31 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को होगा। इस बीच उनका पार्थिव शरीर म्यामांर बौद्ध विहार में रखा गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। रविवार को कुशीनगर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी म्यामांर बौद्ध विहार पहुंचकर भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक कुशीनगर पी.एन पाठक, विधायक पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, खड्डा, रामकोला, सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी सहित बौद्ध भिक्षु गण उपस्थित रहे।

  • गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े

    गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े

    गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े

    – सैयद अहमद मोईनुद्दीन

    – आजाद सुलेमान शेख (UP)–                                    मोहम्मद सुहेल (UP)                                                          3 पिस्टल, 30 कारतूस, 4 KG कैस्ट्रॉल ऑयल मिला।

    ATS का दावा– ये बेहद खतरनाक जहर तैयार कर रहे थे। अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ में भीड़भाड़ वाली जगहों की रैकी की। यहां हमले की तैयारियां थी।

  • सिंगर से हीरो बने ‘सोनू बनारसी’ को मिला संजय पांडेय और अनूप अरोरा का साथ

    सिंगर से हीरो बने ‘सोनू बनारसी’ को मिला संजय पांडेय और अनूप अरोरा का साथ

    गायक से नायक बने सोनू बनारसी भोजपुरी फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से वे बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। उनकी इस पहली फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और वरिष्ठ अभिनेता अनूप अरोरा का साथ में मिला है। उनके साथ शूटिंग करने बहुत सपोर्ट मिल रहा है। इस फिल्म में उनकी नायिका भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य हैं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही कमाल की जमने वाली है। लेखक निर्देशक हेमराज वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जहां सोनू बनारसी और मणि भट्टाचार्य पहली बार एक साथ नजर आएंगे वहीं दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय एक बार फिर हार्डकोर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। हरफनमौला कलाकार बालेश्वर सिंह पॉजेटिव रोल में नजर आएंगे। वरिष्ठ अभिनेता अनूप अरोरा अहम किरदार में दिखाई देंगे। कॉमेडी किंग सीपी भट्ट उर्फ ढेला बाबा और स्टार कॉमेडियन साहेब लाल दर्शकों गुदगुदाने का काम करेंगे। इन सभी भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए दिग्गज हस्तियों ने सोनू बनारसी के अभिनय की तारीफ किये हैं।

    Sonu banarsi
    Sonu banarsi singer

    उल्लेखनीय है कि एसबीएफ प्रोडक्शन हाउस के बैनर के तले बन रही फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। फिल्म के निर्माता सोनू कुमार हैं। लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा हैं। डीओपी ओम मिश्रा, संगीतकार अमन श्लोक, डांस मास्टर अशोक मैती, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर संगम सुहाना, प्रोडक्शन कंट्रोलर निजाम खान, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मेकअप सोना श्रीवास्तव का है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सोनू बनारसी, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, सीपी भट्ट, साहेब लाल, पूजा सिंह, नीलम, रीता तथा मेहमान भूमिका संचिता बनर्जी हैं।

  • एस पी एम ग्लोबल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया

    एस पी एम ग्लोबल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    उत्सव अंधेरपुर नगरी टका सेर भाजी’ और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर दी भावपूर्ण प्रस्तुति एस पी एम ग्लोबल एकेडमी में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन , बच्चों ने प्रस्तुत किया संस्कृति कार्यक्रम, प्रबंधक श्री प्रकाश पांडेय बोले -शिक्षा का जीवन में है महत्वपूर्ण स्थान

    खजनी तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भटियारी में स्थित “एस पी एम ग्लोबल एकेडमी” स्कूल के परिसर में में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने नृत्य, गायन, और नाटक जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    मुख्य प्रबंधक श्री प्रकाश पांडेय,

    निर्देशक शार्दुल पांडे, वरिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष पहलाद यादव ग्राम विकास अधिकारी लोकनाथ ने के सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    एस पी एम ग्लोबल एकेडम स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    वरिष्ठ अतिथि उपाध्यक्ष पहलाद यादव और प्रबंधक श्री प्रकाश पांडेय, ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

    प्रबंधक व निर्देशक शार्दुल पांडे, ने कहा बच्चों को बेहतर शिक्षा संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन देना ही हमारा लक्ष्य है। क्योंकि जब बच्चों की नींव मजबूत होगी तब वह आगे बेहतर प्रदर्शन करेगें। और उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय की कक्षा नवी और दसवीं की मान्यता भी मिल गई है सीबीएसई बोर्ड से कार्यक्रम में विद्यार्थीयों‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नृत्य,गायन,नाटक,पर्यावरण, आतंकवाद व जल संरक्षण समेत विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी।साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अव्वल बच्चों को मेडल सिल्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। विजयी छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी गर्व का अनुभव कराया

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और प्रबंधक माधवी

    पांडे, अखिलेश प्रताप सिंह , रामदयाल गुप्ता, ग्राम प्रधान ध्रुव सिंह, प्रतिभा पांडे ,नम्रता त्रिपाठी कृपाशंकर पांडे, राहुल द्विवेदी, सनम त्रिपाठी खजनी क्षेत्र के सभी स्कूलों के प्रबंधक और गार्जियन भी मौके पर उपस्थित रहे

    इस अवसर पर प्रबंधक श्री प्रकाश पांडेय,

    निर्देशक अमरेंद्रपांडे,निर्देशक शार्दुल पांडे, प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार, वसुधा , किरण , प्रियंवदा , रागिनी, चक्रधारी, आनंद संजय मिश्र, अंकिता, प्रीति, प्रिया, रिया, प्रतीक्षा, , इत्यादि

  • कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    विभिन्न घाटों पर पांच लाख से अधिक स्नानार्थी स्नान कर, दान-पुण्य किया

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान स्नानार्थियों ने दान-पुण्य किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का मंगलवार की रात से ही विभिन्न घाटों पर जमावड़ा शुरू हो गया था।

    बड़हलगंज सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भोर में लगभग तीन बजे से स्नान का सिलसिला आरंभ हुआ, जो दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा।

    बड़हलगंज उपनगर के लेटाघाट, रामकवल शाही स्नान घाट, कलूट का शिवाला, संतोषी माता मंदिर घाट, पुरानी हनुमानगढ़ी घाट, तरकुलही घाट और पौहारी महराज कुटी सहित अन्य घाटों पर सुबह तीन बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के बाद लोगों ने गरीबों और असहायों को दान दिया, साथ ही गौ-दान भी किया। सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से स्नान के लिए पहुंचे।इसके अतिरिक्त, डेरवा, पिड़हनी, पटनाघाट, ओझौली, पोहिला, दलुआ, रजौली और मदरहा घाट पर भी सरयू में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। उपनगर में यातायात जाम से बचने के लिए प्रवेश द्वारों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी।

    विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने स्नानार्थियों के लिए लंगर की व्यवस्था की थी। मंदिरों, धर्मशालाओं और अन्य संस्थाओं द्वारा टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के ठहरने और प्रसाद व भंडारे का भी आयोजन किया गया था। नगर पंचायत ने घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

    स्वयंसेवी संस्थाओं ने निभाई भागीदारी

    स्नानार्थियों को ठहरने व उनके भोजन पानी के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने कमान संभाले रखी। संगठनों द्वारा स्नानार्थियों के लिए कैम्प व लंगर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा बड़हलगंज पुलिस के साथ नेशनल इंटर कालेज बड़हलगंज के एनसीसी कैडेट भी स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे। लेटाघाट व मुक्तिपथ पर खोया पाया शिविर भी लगाया गया था।