Tag: #pm #modi #india #tranding

  • देश दुनिया की खास खबरें

    देश दुनिया की खास खबरें

    🔸प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    🔸प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम की 114वीं कड़ी होगी

    🔸जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में एक अक्टूबर को 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें 16 सीटें कश्मीर और 24 सीटें जम्मू संभाग में हैं।

    🔸NIA ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई-माओवादी के आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के जवान की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ के उत्तरी बस्तर जिले में 11 संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की है

    🔸मौसम विभाग ने तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल में आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। गोआ, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में भी आने वाले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    🔸इस्रायली सुरक्षा बलों के हमले में हिज़बुल्‍लाह प्रमुख हसन नसरल्‍लाह की मौत के बाद इस्रायल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि जो भी पक्ष इस्रायल को निशाना बनाएंगे, उन्‍हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के एमए स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली के दौरान कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

    पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है।

    यहां के लोग आतंक, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं: पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं। यहां के लोग शांति और समृद्धि चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। और यह सुनिश्चित करने के लिए यहां के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।
    जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।

    भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी: मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

    भाजपा ने गोली का जवाब गोले से दिया: मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, NC और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले। आपके हिस्से में तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई। ये जो हमारी पीढियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी। जम्मू का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। आप वो दौर याद कीजिये, जब सीमापार से आए दिन गोले बरसते थे, आए दिन मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज चलती थी कि ‘एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन’। उधर से गोलियां चलती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन जब भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया, तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली

     

  • पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें

    पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें

    पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें

    लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने कांग्रेस प्रवक्ता की खारिज़ की याचिका पवन खेड़ा ने दी थी CJM कोर्ट की डिस्चार्ज अर्जी खारिज़ करने के आदेश को चुनौती।

  • PM मोदी ने हाथरस हादसे पर शोक जताया

    PM मोदी ने हाथरस हादसे पर शोक जताया

    दिल्ली-

    PM मोदी ने हाथरस हादसे पर शोक जताया

    जिन लोगों की हाथरस हादसे में जान गई है,मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं,मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है,केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क में है !!

    ****

    लखनऊ-

    CM योगी का आदेश-मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किये जायेंगे !!

    कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध होगी एफआईआर !!