संवाददाता – अनुनय कु० उपाध्याय। पत्रकार मोतिहारी (बिहार)।
“बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की बढ़ी मुश्किलें”
दिल्ली का राऊज एवेन्यू कोर्ट आज लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला सुनाएगा। स्पेशल जज विशाल गोगने फैसला सुनाएंगे।
इससे पहले कोर्ट दो बार फैसला टाल चुका है। 4 दिसंबर और 10 नवंबर को कोर्ट किसी न किसी वजह से फैसला टाल चुका है। कोर्ट ने सीबीआई के मामले में आरोप तय करने पर 25 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बता दें कि लालू यादव ने इस मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक की मांग के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है। इस मामले की आरोपी राबड़ी देवी ने प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज के समक्ष याचिका दायर कर जज विशाल गोगने की कोर्ट से दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है। प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज के समक्ष याचिका दायर याचिका अभी लंबित है।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। सम्राठ चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है। दोनों एक बार फिर बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम होंगे।