Tag: #Political#breking#news#chauri chuara#gorakhpur#up

  • काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बांधों की मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

    काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बांधों की मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

    चौरी-चौरा/गोरखपुर। आज ‘वन भारत सिटीजन पार्टी’ (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में चौरी-चौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत सरार मझगावा में ग्रामीणों ने बांधों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से l वार्ता कर बांधों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

    ​ग्रामीणों को संबोधित करते हुए काली शंकर यदुवंशी ने कहा, चौरी-चौरा क्षेत्र में राप्ती और गोर्रा नदी पर बने बांध ‘रेनकट’ और उचित देखरेख के अभाव में कई जगहों पर बेहद जर्जर हो चुके हैं। मानसून की दस्तक करीब है, लेकिन प्रशासनिक सिस्टम पूरी तरह बेपरवाह बैठा है।

    उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बांधों पर जो बोल्डर पिचिंग का कार्य चल रहा है, वह मानकों के अनुरूप नहीं है। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की बू आ रही है, जिसकी तत्काल उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

    ​काली शंकर यदुवंशी ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, यदि आगामी 15 दिनों के भीतर कछार क्षेत्र के सभी बांधों की मरम्मत नहीं की गई और मानकों के अनुसार बोल्डर पिचिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो चौरी-चौरा की आम जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

  • मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर बदला गया चौरी-चौरा ओवरब्रिज का नक्शा, सेतु निगम ने आरटीआई में कबूला सच: काली शंकर यदुवंशी

    मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर बदला गया चौरी-चौरा ओवरब्रिज का नक्शा, सेतु निगम ने आरटीआई में कबूला सच: काली शंकर यदुवंशी

    चौरी-चौरा/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के बहुचर्चित सम्पार संख्या 147B रेलवे ओवरब्रिज मामले में एक बेहद सनसनीखेज और बड़ा प्रशासनिक घोटाला सामने आया है। वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा सूचना के अधिकार के तहत दिए गए लिखित जवाब को सार्वजनिक करते हुए अफसरों और रसूखदारों के सिंडिकेट को बेनकाब किया है।

    काली शंकर यदुवंशी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पूरी तरह अंधेरे में रखकर और उनके विशेषाधिकार का उल्लंघन करके इस उनसठ करोड़ चवालीस लाख रुपये की परियोजना का मूल स्वरूप बदला गया है।

    काली शंकर यदुवंशी ने सेतु निगम के आधिकारिक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि विभाग ने लिखित रूप में स्वीकार किया है कि इस ओवरब्रिज के जनहितकारी ‘Y’ टाइप मॉडल की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में शासनादेश संख्या 573/2021/आई दिनांक 21 दिसंबर 2021 द्वारा प्रदान की गई थी।

    काली शंकर यदुवंशी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सेतु निगम के जवाब से यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि वर्ष 2023 में कुछ अधिकारियों ने बिना किसी नए शासनादेश या कैबिनेट की मंजूरी के, महज़ एक समीक्षा बैठक का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृत जनहित के मूल नक्शे को अपनी मर्जी से बदल दिया और उसे ‘L’ मॉडल में परिवर्तित कर दिया। यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की अवमानना और चौरी-चौरा के लाखों नागरिकों, व्यापारियों व छात्रों के साथ हुआ बहुत बड़ा विश्वासघात है।

    काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि सेतु निगम के आधिकारिक पत्र से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि वह खेल फरवरी और मार्च 2023 के दौरान ही खेला गया था, जिसके आधार पर भ्रष्ट अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के मूल आदेश को फाइलों में दबाकर रसूखदारों को फायदा पहुँचाया।

    काली शंकर यदुवंशी ने इस गंभीर जालसाजी और प्रशासनिक सुचिता में हुई बड़ी सेंध को लेकर मुख्यमंत्री को एक आपातकालीन पत्र प्रेषित कर मांग की है कि मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगे पर रखने वाले और फर्जी लेटरहेड के आधार पर जालसाजी करने वाले दोषी अधिकारियों व रसूखदारों को चिन्हित कर तत्काल जेल भेजा जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021 में स्वीकृत मूल ‘वाई-मॉडल’ को तत्काल प्रभाव से बहाल कर उसी के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाए।

    यदुवंशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो पुल 2023 में बन जाना चाहिए था, वह आज 2026 तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर अधूरा पड़ा है, लेकिन चौरी-चौरा की न्यायप्रिय जनता इस तानाशाही और जालसाजी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जब तक जनता का हक बहाल नहीं होता, उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं।

    News Courtesy: काली शंकर यदुवंशी,राष्ट्रीय अध्यक्ष, वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी)।

  • 147B रेलवे ओवर ब्रिज को “Y मॉडल” में बनाने की मांग को लेकर काली शंकर यदुवंशी का धरना प्रदर्शन

    147B रेलवे ओवर ब्रिज को “Y मॉडल” में बनाने की मांग को लेकर काली शंकर यदुवंशी का धरना प्रदर्शन

    चौरी-चौरा / गोरखपुर। आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में चौरी-चौरा नगर पंचायत के व्यापारियों और सभासदों ने 147B रेलवे ओवर ब्रिज को ‘Y’ मॉडल में बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि वर्ष 2021 में उनके द्वारा शहीद स्मारक के सामने 13 दिनों तक किए गए कड़े संघर्ष और धरने के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने इस ओवरब्रिज के लिए बजट पास किया था।

    कालीशंकर ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत बजट ‘Y’ मॉडल के लिए ही है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ चंद लोगों के निजी फायदे के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि इसे ‘L’ मॉडल में बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कालीशंकर यदुवंशी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सेतु निगम के एमडी व मुख्य परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘Y’ मॉडल ही क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए उचित है, क्योंकि वर्तमान में रेलवे क्रॉसिंग की वजह से लगने वाले घंटों के जाम से न केवल बाजार का व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है, बल्कि एम्बुलेंस फंसने के कारण कई मरीजों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

    कालीशंकर यदुवंशी ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा की यदि 15 दिनों में 147B रेलवे ओवर ब्रिज को ‘Y’ मॉडल बनाने का स्पष्ट नहीं किया गया तो एक जनांदोलन होगा।

    इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सभासद मोहित जायसवाल, सराफा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद पौरुष कुमार, सभासद देव अमृत राणा जायसवाल, सभासद अजय कुमार पासवान, सत्यानंद वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश वर्मा, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, गौतम जायसवाल, संजय मद्धेशिया, राजू वर्मा, अमित वर्मा और अभिषेक गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

    News Courtesy : काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी पार्टी, (वन भारत सिटीजन पार्टी)।