Tag: #Political#breking#news#gorakhpur#up
-

समाजवादी पार्टी गुंडे माफ़ियाओ की पार्टी बनके रह गई है : अम्बिकेश धर दुबे
गोरखपुर। गोरखपुर के गोलघर इंदिरा बाल बिहार चौराहे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला युवाओं द्वारा फूंका गया । भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री / कार्यक्रम आयोजक ने कहा की सपा समाप्त होने के साथ मानसिक संतुलन खो चुकी है, आगरा में इलाज की जरूरत है, कुंठित मानसिकता यह दर्शित कर रही की हमारे लोकप्रिय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई।

पंकज चौधरी जी का जीवन 40 साल की तपस्या है । अखिलेश यादव मुगलों के अनुरूप अपने पिता को सत्ता से धकेलकर गद्दी पर बैठे, प्रदेश के युवाओं – जानता में समाजवादी पार्टी की टिप्पणी से काफ़ी रोष है । इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिन्हा, पार्षद पिंटू गौड़, युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदय गोविंद वर्मा , जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कौशलेंद्र सिंह , अशोक सिंह , मंडल अध्यक्ष गौरव गोस्वामी , मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सार्थक जायसवाल , सचिन चौधरी, जयदित्य सिंह , गुलशन सिंह , सुशील अग्रहरि , लोकेश पांडेय , आशीष सिंह , त्रिभुवन सिंह , सहित सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित रहें ।
-

ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
“सीएम योगी गुरुवार को करेंगे 1054 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास”
“ईको पार्क के सामने सड़क का होगा लोकार्पण, सीएम ग्रिड के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का होगा शिलान्यास”

गोरखपुर, 22 अप्रैल। गुरुवार (23 अप्रैल) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम, करीब 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें ईको पार्क के सामने सड़क सहित 173 विकास कार्यों का लोकार्पण और सीएम ग्रिड के तहत 6 स्मार्ट सडकों समेत 297 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण और शिलान्यास के लिए समारोह का आयोजन एकला बांध पर विकसित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जनता को समर्पित होने जा रहे ईको पार्क में होगा। यह पार्क जहां बनाया गया है, वहां कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव बताते हैं कि नगर निगम ने 2.26 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के बाद कूड़ा मुक्त हुई 40 एकड़ भूमि को ईको पार्क के रूप में विकसित कर दिया है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत ईको पार्क बनाने में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आई है। ईको पार्क में वाकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाए गए हैं, जहां लोग सुबह और शाम सैर कर सकेंगे। योग और ध्यान के लिए अलग स्थान हैं। बच्चों के लिए भी सुरक्षित किड्स जोन का विकास किया गया है।
मुख्यमंत्री, गुरुवार को ही एकला बंधा पर 8.35 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य, राजघाट पुल से कारकस प्लांट तक 7.71 करोड़ रुपये से कराए गए सड़क सुधार कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। 304.68 करोड़ रुपये की लागत से लोकार्पित होने वाले 173 कार्यों में विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली निर्माण के 87 कार्य (लागत 95.77 करोड़ रुपये), जल निकासी के लिए नाला निर्माण के 83 कार्य (लागतन 129.85 करोड़ रुपये) तथा 58 करोड़ रुपये के महापौर/पार्षद वरीयता कार्य शामिल हैं।
सीएम ग्रिड की स्मार्ट सड़कों का होगा विस्तार
समारोह स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम ग्रिड (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत स्मार्ट सड़कों के विस्तार को भी गतिमान करेंगे। वह सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट बनने जा रही 6 सड़कों से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम ग्रिड तृतीय चरण में 45.68 करोड़ रुपये से गणेश चौक से विश्वविद्यालय चौक एवं अलंकार ज्वेलर्स से एचपी स्कूल, डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहा तक, 23.43 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से जायसवाल मार्ट होते हुए पुलिया तक तथा 21.60 करोड़ रुपये से कचहरी चौक से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौक सड़क को स्मार्ट बनाया जाएगा। जबकि तृतीय अनुपूरक चरण में 63.94 करोड़ रुपये की लागत से बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से टीपीनगर तक एवं रैन बसेरा रोड से एनएच 28 तक, 62.94 करोड़ रुपये से टीडीएम तिराहा से पांडेयहाता पुलिस चौकी होते हुए बर्फखाना रोड से हाबर्ट बंधा तक और 25.45 करोड़ रुपये से अलहदादपुर तिराहा से रायगंज होते हुए घंटाघर तक सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।
शिलान्यास की अन्य प्रमुख परियोजनाएं
-उपवन योजना के तहत तीन पार्कों का सौंदर्यीकरण, लागत 6.44 करोड़ रुपये।
-विभिन्न वार्डों में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण के 83 कार्य, लागत 107.44 करोड़ रुपये।
-गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण, लागत 123.81 करोड़ रुपये।
-विभिन्न वार्डों में ग्रीन बेल्ट एवं मिनी फॉरेस्टेशन के कार्य, लागत 35.01 करोड़ रुपये।स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
ईको पार्क एवं फोरलेन सड़क के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। यह अभियान, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सिटी लीडरशिप का विशेष कार्यक्रम है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का कहना है कि स्वच्छ स्कूल अभियान केवल स्वच्छता का कार्यक्रम मात्र नहीं है बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी माध्यम है। स्वच्छ स्कूल अभियान के जरिये स्थायी व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं सफाई, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, मासिक धर्म स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वार्ड, जोन और नगर स्तर पर वेस्ट टू आर्ट, निबंध, क्विज, रील्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल स्टार रेटिंग प्रणाली के माध्यम से स्कूलों को 1 स्टार, 3 स्टार या 5 स्टार स्वच्छ स्कूल का दर्जा प्रदान किया जाएगा। इसके मूल्यांकन के लिए तृतीय पक्ष से आकलन कराया जाएगा।
-

विधायक ने दो किसानों को सौंपी टैक्टर, उत्तर प्रदेश के किसानों का हो रहा है विकास
गोरखपुर। चौरी चौरा विधायक ई . सरवन निषाद ने शुक्रवार को मंडी समिति चौरी चौरा पर मुख्यमत्री कल्याणकारी योजना के तहत चयनित दो किसान राम सुरेश जंगल रसूलपुर नंबर दो और रामभजन कटसिकरा को ट्रैक्टर सौंपी और किसानों की सराहना किया।

किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की आय दुगनी हो रही है नई तकनीक से किसान खेती कर रहे हैं सरकार लगातार उनका सहयोग कर रही है। इन ट्रैक्टरों से किसानों को खेती करने में बहुत ही आसानी होगी उन्होंने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए राज सरकार द्वारा सिंचाई फ्री किया गया है। सरकार किसानों को लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन करवाकर लाभवंतित कर रही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल, दिलीप यादव, शेखर निषाद, संजय निषाद, मंडी समिति सचिव गिरजेश मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
-

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मनाई गई लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 30वीं पुण्यतिथि
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि सदियों से शोषित, उपेक्षित , पिछड़े वर्ग , निर्धन,छुत अछुत के भेदभाव से ग्रसित एवं सामाजिक न्याय से वंचित बहुसंख्यक भारतीयों को शिक्षा ,शासन व्यवस्था एवं न्याय व्यवस्था एवं न्याय आदि की मुख्यधारा में उचित स्थान दिलाये जाने हेतु आजीवन प्रयासरत रहे उन्होंने कहा था कि मैं हिन्दू समाज की असमानता को चौरस करके ही मरुंगा उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन विनम्र श्रद्धांजलि इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी मिर्जा कदीर बेग राजेश भारती हरी यादव भृगुनाथ निषाद मैना भाई राहुल यादव शिव प्रसाद चौरसिया स्वतन्त्र सिंह यादव उर्मिला देवी अर्जून यादव यशपाल विश्वकर्मा सुधीर यादव अमित शर्मा सागर यादव धर्मराज चौरसिया इंद्रेश यादव अविनाश चौरसिया रामसरोज चौरसिया रमजान अली विशाल कुमार अशोक यादव साधुशरण यादव आर वी यादव विंध्याचल यादव दीपचंद चौरसिया उमेश चौरसिया हरीलाल चौरसिया सुनील चौरसिया सुनीता चौरसिया रविप्रकाश चौरसिया पवन चौरसिया रामभवन यादव मोहम्मद अली बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया सर्वेश कुमार यादव धन्नजय यादव हरिशंकर चौरसिया व्यास चौरसिया शिवम चौरसिया अनिल कुमार राज प्रसाद हरीलाल विनोद जयहिंद अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद रहे।
-

अग्निपीड़ित दिव्यांग से मिले विनयशंकर तिवारी, की आर्थिक मदद
“पोल पर हुई शार्ट शर्किट से लगी आग में लाखो का सामान हुआ था राख”
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज बीते अठारह जुलाई की रात बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोइलीखाल गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग पिंटू निषाद के जनरल स्टोर्स की दूकान के पास पोल पर शार्ट शर्किट के चलते निकली चिंगारी से दूकान में रखा लाखों का सामान सहित लगभग एक लाख की नकदी जलकर राख हो गई थी। सूचना पाकर चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी मंगलवार को कोइलीखाल गांव पहुंच पीड़ित पिंटू से मिल उसके घावों पर मलहम लगाया तथा उसकी आर्थिक मदद भी की।
बताते चलें कि कोइलीखाल निवासी दिव्यांग पिंटू निषाद की जनरल स्टोर्स की गांव में ही दूकान है जिसमें एटीएम मशीन भी लगी थी। पप्पू जनरल स्टोर्स के सामान बेंचने के साथ आधार कार्ड पर जरुरतमंदो को रुपये देने का कार्य भी करता था। इसलिए वह अपनी दूकान में हजारों की नकदी लोगों को देने के लिए हमेशा रखता था। शुक्रवार की रात तेज हवा के चलते बिजली के पोल पर तार आपस मे लड़ गये जिससे निकली चिंगारी से दुकान मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसमें रखा फ्रिज,एटीएम मशीन, कोल्ड ड्रिंक, लैपटॉप, प्रिंटर, डिवाइस सहित एक लाख रुपए नगद जलकर खाक हो गए। आग से बगल मे स्थित जोगिंदर निषाद की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। आग के चलते पप्पू निषाद को काफी नुकसान हुआ है। यही दूकान दोनों पैरों से दिव्यांग पिंटू के जीवन का सहारा थी।मंगलवार को पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी कोइलीखाल गांव पहुंच पिंटू व जोगेंदर से मिल ढाढस बंधाया। यथासंभव आर्थिक मदद कर आगे भी सहयोग का वादा किया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के इस कार्य की सराहना की।इस अवसर पर भुवनेश्वर चतुर्वेदी, चंचल पाण्डेय, परशुराम निषाद, प्रदीप निषाद आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-

भाजपा उनवल मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, विधायक ने दी बधाई
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।भारतीय जनता पार्टी की उनवल मंडल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विभिन्न पदों पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
नवगठित कार्यकारिणी में इंद्र कुमार निगम को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुमित सिंह, विजय तिवारी, शशि शेखर सिंह, योगेंद्र साहनी, प्रदीप सिंह एवं रमेश पासवान को मंडल उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
योगेन्द्र बर्मा और सतीश उपाध्याय को महामंत्री बनाया गया है। जबकि अश्वनी सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, गोकरन प्रसाद और कुमारी प्रियंका सहनी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।विजय शंकर मौर्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सदस्य के रूप में मीडिया की जिम्मेदारी संदीप तिवारी आई.टी.संयोजक के रूप में विनय त्रिपाठी, सोसल मीडिया राहुल गुप्ता, एवं सदस्य के रूप में संजय विश्वकर्मा, संदीप चौरसिया को दिया गया।
विधायक प्रदीप शुक्ला ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में जनसेवा के नए मानदंड स्थापित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
-

सीएम योगी ने दिया आर्थिक संबल, कृतज्ञ हुए पूर्व प्रधान के परिजन
“मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रदान किया पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक”
गोरखपुर, 22 मई। पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम नयनसर के पूर्व प्रधान श्री नागेंद्र चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। प्रकरण जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संज्ञान में आया उन्होंने परिवार को आत्मीयता के पुट में भरपूर आर्थिक संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री की तरफ से मदद मिलते ही पूर्व प्रधान के परिजन कृतज्ञता प्रकट करते हुए बोल पड़े, महाराज जी की मदद ने संभाल लिया वरना हम बिखर जाते।
श्री नागेंद्र चौधरी नयनसर के पूर्व प्रधान रहे। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। विगत 8 मई को उनका निधन हो गया। पूर्व प्रधान के घर की आर्थिक दशा वर्तमान समय में काफी खराब हो गई थी। यह बात जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पता चली तो उन्होंने स्वर्गीय नागेंद्र चौधरी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की एक टीम स्वर्गीय नागेंद्र चौधरी के नयनसर गांव स्थित आवास पर पहुंची और पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उनकी पत्नी को प्रदान किया।
-

लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद : मुख्यमंत्री
*सीएम योगी ने किया अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण*
*संवाद से ही हासिल होंगे कारोबारी और जीवन सुगमता का लक्ष्य*
*कॉमनमैन की अधिक से अधिक सुनवाई लोकतंत्र की सफलता का मूल*
गोरखपुर, 12 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद। संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और जीवन सुगमता (ईज ऑफ लिविंग) के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें, कॉमनमैन (आमजन) की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें, यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है।
सीएम योगी सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र (अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 14.22 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सामान्य नागरिक के तौर पर नहीं देखा जाता है बल्कि जनता जनार्दन कहकर संबोधित किया जाता है। हमें लोकतंत्र की इसी भावना को अंगीकार कर आगे बढ़ना होगा।
*देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत वर्ष में इसने 200 वर्षों तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था और अब यह जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सीएम योगी ने कहा कि देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए। इसी भाव से उत्तर प्रदेश ने विगत आठ वर्षों से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नगरीकरण के विस्तार का अभियान प्रारंभ किया है।
*पूर्वी यूपी के पांच करोड़ लोगों के जीवन का प्रमुख केंद्र है गोरखपुर*
सीएम योगी ने कहा कि पहले गोरखपुर की स्थिति एक नगर पंचायत जैसी रही होगी। विकास यात्रा में अब नगर निगम के स्वरूप में इसकी गिनती प्रदेश के बड़े महानगरों में होती है। रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, सफाई-स्वच्छता, वंचितों के लिए बेहतरीन सुविधाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, कारोबार और रोजगार का केंद्र है।
*सुविधा से बढ़ेगी कारोबारी सुगमता और जीवन सुगमता*
मुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस में बने अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के लिए नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा कि जब लोगों को नई सुविधाओं से आच्छादित करते हैं तो व्यापारियों के लिए कारोबारी सुगमता और आमजन के लिए जीवन सुगमता बढ़ती है। अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर से 16 वार्डों के लोगों को एक ही स्थान पर नगर निगम की सभी जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी तो सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य, अध्ययन और मनोरंजन की भरपूर सहूलियत मिल जाएगी।
*बदलते गोरखपुर से जोड़ना होगा आमजन को*
सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर बदल रहा है। बदलते गोरखपुर से आमजन को जोड़ना होगा। कोई भी बदलाव तभी सफल होता है जब आमजन उसे आंदोलन के रूप में लेता है। सुविधा कुछ लोगों तक सीमित रहने पर वह सफल नहीं होगी। नई व्यवस्था से जब आमजन जुड़ेगा तभी स्मार्ट सिटी की मंशा पूरी हो पाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेहतर सफाई की स्थिति को बनाए रखने के लिए मोहल्ला सफाई समितियां बनाने, सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने हेतु वेंडिंग जोन बनाने, दिन में स्ट्रीट लाइट न जलने देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें नागरिकों को भी अपना दायित्व निभाना होगा।
*बरसात में जलजमाव न हो, नगर निगम अभी से करे तैयारी*
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने नगर निगम को मानसून से पहले आगाह भी किया। कहा कि बरसात में कहीं भी जलजमाव न होने पाए, इसके लिए नगर निगम अभी से तैयारी शुरू कर दे। सभी नाले-नालियों की सफाई और सिल्ट का निस्तारण समय रहते कर लिया जाए। प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व की तुलना में नगर में जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत हुई है। अब यह शहर जलमग्न होने के लिए नहीं जलनिकासी के लिए जाना जाता है। गोड़धोइया नाला परियोजना पूर्ण होते ही जलनिकासी की व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। यह परियोजना टूरिज्म स्पॉट भी बनेगी।
इस अवसर पर सीएम ने कर संग्रह में नगर निगम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक नगर आयुक्त सहित कई कार्मिकों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित भी किया।*सीएम योगी के विजन से चमक रहा गोरखपुर : रविकिशन*
लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के विजन से आज गोरखपुर विकास की नई आभा के साथ चमक रहा है। बुजुर्गों के लिए एक नगर निगम को शानदार डे केयर सेंटर बनाने की प्रेरणा देकर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों का दिल जीत लिया है। सांसद ने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में बना अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट का अद्भुत संगम है।
*सीएम योगी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा गोरखपुर नगर निगम : महापौर*
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी की प्रेरणा से गोरखपुर नगर निगम तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर निगम की प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर में बना सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेवा-सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी,महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, पार्षद अजय राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।*नगरीय सेवा केंद्र और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया सीएम ने*
अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर (नगरीय सेवा केंद्र) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के भवनों का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं-सेवाओं की जानकारी ली।
*आधुनिक सुविधाओं से लैस है अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर*
सिविल लाइंस क्षेत्र में गोरखपुर क्लब के सामने बना तीन मंजिला अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें उन्नत अग्निशमन प्रणाली, कैफेटेरिया, लिफ्ट और पूर्ण एयर कंडीशनिंग शामिल हैं। यह केंद्र नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं उनकी दहलीज पर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। यह सुविधा गोरखपुर नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगी। यहां संपत्ति कर मूल्यांकन और भुगतान, सीवरेज सेवाएं, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण व मरम्मत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।
*डे केयर सेंटर में बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं*
गोरखपुर के पहले सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर को राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह विशेष सुविधा उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो अकेले रहते हैं। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिनमें योग हॉल, इनडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सक परामर्श, फिजियोथेरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है। यहां नियमित रूप से योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिससे बुजुर्ग शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सक्रिय बने रहें। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट वृद्धजनों को शारीरिक समस्याओं में सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही, परामर्श काउंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
-

सुहेल देव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापन सौंपा
गोरखपुर। सुहेल देव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एन०डी०ए० सरकार द्वारा जातिय जनगणना कराने के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताया सौंपा ज्ञापन। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र प्रेषित करेन के लिए ज्ञापन सौंपा।सु भा स पार्टी के तहसील के अन्तर्गत निवास करने वाले राष्ट्रीय प्रदेश मण्डल, जिला, विधान सभा, ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तरीय समस्त पदाधिकारी तहसील मुख्यालय सदर तहसील पर उपजिलाधिकारी सदर/ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अवकाश पर थी नायब तहसीलदार प्रदुम्न सिंह को ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र प्रशासन को सौंपा
नायब तहसीलदार से आग्रह किया कि सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी द्वारा किए गए धन्यवाद पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय को पहुंचाया जाए।













